मप्र हॉकी संघ में श्रीमतीअंजू अजय टंडन उपाध्यक्ष, ललित नायक कोषाध्यक्ष..
दमोह। जबलपुर।
मध्य प्रदेश हॉकी संघ के चुनाव गुरुवार को स्थानीय जबलपुर में निजी होटल
में आयोजित किए गए जिसमें सर्वसम्मति से नितिन डेमोले अध्यक्ष श्रीमती अंजू
अजय टंडन उपाध्यक्ष लोग बहादुर सचिव सह सचिव तोमर ललित नायक कोषाध्यक्ष
अध्यक्ष एवं मकसूद खान को सदस्य बनाया गया है। इस निर्वाचन को लेकर दमोह
हॉकी संघ के शुभचिंतको राजेश सोलोमन हरिशंकर यादव कपिल खान भगवान सिंह
आरिफ खान उमेश यादव राजीव खोसला सरोज सिंह किशन सिंह फैयाज खान तरुण
नामदेव विकास जैन ने बधाई दी है।
सुनार नदी गणपति विसर्जन का कलेक्टर ने लिया जाएजादमोह। सुनार नदी हटा गणपति विसर्जन का कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने लिया जाएजा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, एसडीएम हटा अभिषेक सिंह ठाकुर एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
नव निर्वाचित विप्र जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित
दमोह। भगवान
विष्णु के पांचवें अवतार वामन देव के प्राकट्य दिवस के अवसर पर विप्र समाज
द्वारा सिविल वार्ड नंबर 4 में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जिसमें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिनमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य,
सरपंच एवं पार्षद गणों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि के रूप
में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पंडित राजा पटैरिया एवं सर्व विप्र
महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखदेव मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का
प्रारंभ भगवान वामन देव के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। इसके बाद जिले से आए
निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह शॉल, श्रीफल से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने समाज की एकता पर जोर दिया और कहा कि इस तरह के
आयोजनों से आपसी सहयोग की भावना और एकता को बल मिलता है।

कार्यक्रम में
जिले से भारी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। इसके पश्चात शोभा यात्रा
का आयोजन किया गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। कार्यक्रम में
मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पं.पवन तिवारी,पं.नरेंद्र व्यास, पं.मनु मिश्रा,
पं.बिहारी लाल गौतम, पं.अशोक तिवारी, पं.गोपाल बैरागी, पं.सी एन एल बैरागी,
पं.सुदामा दुबे, सागर से पं.रामकृष्ण गर्ग, प्रदेश पदाधिकारी रामावतार
मिश्रा, पं. गोविंद दुबे, पं. केदार शर्मा और नगर के वरिष्ठ ब्राह्मण,
मातृशक्ति मनीषा दुबे, मीना पाठक, संगीता श्रीधर शामिल हुए। कार्यक्रम का
संचालन नितिन मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन पं.हरीश मिश्रा ने किया।
श्रीवास्तव स्मृति सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को..
दमोह।
बिगत 32 से स्व श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार न्यास द्वारा
जिले के 12 वीं कक्षा से लेकर पी एच डी तक के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने
वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को रजत पदक, प्रमाणपत्र एवँ नकद राशि
द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।कोरोना काल मे 2 वर्ष तक यह आयोजन नही हो
सका। इस वर्ष 2 अक्टूबर
2022, रविवार को ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के
प्रांगण में पुनः ऐसे छात्र छात्राओं को उक्त सम्मान से सम्मानित किया
जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2021- 22 में 12 वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर
कक्षा में दमोह जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त हुए हों। पीएच डी उपाधि, एम
एड करने वालो को भी यह सम्मान दिया जाता है।इसकी
एक प्रेस विज्ञप्ति आपको प्रकाशनार्थ भेज रहे है, कृपया समाचारों में
स्थान दें जिससे दमोह जिले के योग्य विद्यार्थियों तक सूचना समय से पहुंच
सके।
अहिरवार सूर्यवंशी जाटव समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा..
दमोह।
छतरपुर में अनुसूचित जाति समाज की 13 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म एवं
बटियागढ़ शा.उ.मा.वि. स्कूल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर
जी का चित्र फाड़कर अपमान करने वालों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम अहिरवार सूर्यवंशी जाटव समाज एवं सर्व समाज के भाइयों ने
मिलकर श्रीमान कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें छतरपुर के
अनुसूचित जाति समाज की बेटी के साथ बाबू खान नामक युवक ने दुष्कर्म किया
साथ ही जब रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस वालों ने भी बर्बरता की इसके संबंध
में सभी ने अपराधी एवं पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई एवं
उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है एवं बटियागढ़ में उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय की दमोह की घटना को लेकर ज्ञापन देंगे वही युवा अध्यक्ष संतू लाल
रोहित ने बताया कि छतरपुर कि घटना दैनिक भास्कर के समाचार पत्र व स्थानीय
लोगो के द्वारा व बताये अनुसार कि अनुसूचित जाति अहिरवार समाज की 13 वर्ष
की बेटी के साथ बाबू खॉन नामक व्यक्ति के द्वारा घर से उठाकर किसी अन्य
स्थान पर ले जा कर तीन दीनों तक बंधक बना कर बेटी के साथ दुष्कर्म किया साथ
ही कोतवाली पुलिस ने भी बेटी को न्याय के एवज में उल्टा उसे रात भर थाने
मे रख कर महिला पुलिस के द्वारा मार पीट कराई गई ये घटना बढ़ी निंदनीय है
जिससे समस्त स्वाजातिय बधुओं में रोस है अत श्री मान जी से निवेदन है कि
अपराधी को फांसी की सजा दी जाये साथ ही पुलिस प्रशासन के कर्मचारी को
तत्काल वखस्ति किया जाये अत महामहीम जी से निवेदन है कि बेटी को सुरक्षा,
एक करोड़ आर्थिक सहायता एवं अच्छा वकील उपलब्ध कराया जाये तथा कार्यवाही
तत्काल की जाये प्यारेलाल भारती
अहिरवार सूर्यवंशी जाटव समाज के संरक्षक ने बताया कि बटियागड शा.उ.मा.वि.
स्कूल के प्राचार्य द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का
चित्र फड़वाने का मामला स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगो के शिकायती पत्र को
पढ़ने के आधार पर हमारे महापुरुष का अपमान किया गया जिससे हम सभी समाज
बन्धुओं को बहुत पीड़ा हुई अत आपसे निवेदन है कि इसकी सूक्ष्मता से जाँच
करा कर दोषियों पर कढ़ी कार्यवाही की जाये ओर दो तीन दिन के अन्दर समाचार
पत्रों के माध्यम से हम सभी को अवगत कराया जाये ऐसा नहीं होता है तो हम लोग
उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी और सभी
सुजातीय बंधुओं की उपस्थिति पारसनाथ जी प्यारे लाल भारती हिम्मत बाबू पप्पू
कासोटिया सभापति प्रेम नारायण अहिरवार भूप सिंह मासाब संदीप चौधरी प्रमोद
अहिरवार संतोषकुमार कुमार सुबोध राही गुलाब बंसल राजेंद्र सिंह हेमंत सुमन
संजय चौधरी महेश लोकेंद्र जैन परम तुलसी अहिरवार महेंद्र नीरज राज विनोद सर
नरेंद्र अहिरवार दिलीप सुमन यशपाल अहिरवार अनिल चौधरी महेश अहिरवार
रामकुमार अहिरवार इमरत अजय शुभम राजकिशोर दीपक बंसल ओंकार सरमन आशीष भरत
अजय सचिन सुमित राहुल अजय जितेन अजय दुर्गेश निखिल साहिल राधे रुपेश कृष्णा
ऋषि राज श्री राम नीलेश अनिकेश नीरज ओंकार उमेश नीलेश श्याम एवं समस्त सो
जाती बंधुओं की उपस्थिति रही कुष्ठ रोगी खोज अभियान का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण जारी
दमोह। जिले
में 12 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान
का सेक्टरर स्तरीय प्रशिक्षण जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी के
निर्देशन में दिया जा रहा है, जिसके तहत सीएचसी हिंडोरिया में सेक्टर पालर,
बांसा तथा हिंडोरिया अर्बन के समस्त सीएचओ, सुपरवाइजर, आशा सुपरवाइजर,
आशाओं एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया
जिसके अनुसार प्रत्येक टीम
में एक महिला तथा एक पुरुष होगा जो घर-घर जाकर महिला एवं पुरुषों की जांच
कर संभावित कुष्ठ रोगियों को रेफरल एवं उपचार सेवाएं प्रदान करने में सहयोग
करेगा। प्रशिक्षण में डॉ. अमित मिश्रा, बीएस ठाकुर एवं केआर पांडे ने
बताया कि शरीर पर कोई सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं है,
कुष्ठ रोग के संभावित
लक्षणों में शरीर पर चमड़ी के रंग से फीका, हल्के गुलाबी रंग का दाग धब्बा
जिसमें सुन्नपन हो, शरीर पर तेलिया चमक हो, तंत्रिकाओं में सूजन तथा छूने
पर दर्द आदि लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं, बहु औषधि उपचार से कुष्ठ रोग
पूरी तरह ठीक हो जाता है। प्रशिक्षण में बीसीएम हेमंत शुक्ला, एचके कौरव,
हलीम सिद्दीकी, राजेश पांडे सहित सीएचओ, सुपरवाइजर, आशाओं एवं स्वयंसेवकों
की मौजूदगी रही।
0 Comments