Header Ads Widget

पर्यूषण पर्व समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा आज.. जबेरा, सिंग्रामपुर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकली.. कुंडलपुर में भगवान वासुपूज्य का निर्वाण महोत्सव मनाया.. नन्हें मंदिर में निर्वाण लाड़ू चढ़ाया.. नेमीनगर मंदिर में छोटे बच्चो की आरती प्रतियोगिता.. गणधर क्षेत्र बेलाजी में महा पाड़ना महोत्सव आज..

 पर्यूषण पर्व के समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा आज

दमोह। पर्युषण पर्व के समापन पर परंपरा अनुसार पूर्णिमा पर श्री जी की चांदी के विमान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन शनिवार 10 सितंबर को किया गया है जिसमें सभी जैन श्रावक जन भक्ति भाव के साथ शामिल होंगे। सिटी नल से सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होकर शोभा यात्रा पुराना थाना, टॉकीज तिराहा, घंटाघर, राय चौराहा से जैन स्कूल के समीप नसिया जी परिसर पहुंचेगी जहां श्री जी के अभिषेक पूजन की क्रिया संपन्न होंगी। इसके बाद वापसी में विमान जी के साथ श्रीजी की शोभायात्रा वापसी होगी।
दिगंबर जैन विमान कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जैन पटेरा उपाध्यक्ष मनोज जैन मीनू एवं अरुण प्रधान, महामंत्री विक्रांत सराफ, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन, सांस्कृतिक मंत्री अंकित मलैया, शोभा यात्रा प्रभारी संजय जैन नीलम, प्रचार मंत्री आशीष जैन, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी सुभाष बमोरिया एवं राजीव जैन, कलश व्यवस्था प्रभारी मनोज जैन मंटू एवं ललित जैन, साज सज्जा प्रभारी निशांत सहेले साहित्य सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है तथा स्वधर्मी बंधुओं से समय पर सिटीनल पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई है..
जबेरा में पर्वराज पर्यूषण पर्व समापन पर भव्य शोभायात्रा
 जबेरा में पर्वराज पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी को सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। इंदौर से पधारे ब्रह्मचारी विमल भैया के निर्देशन में आज विशेष पर्व अनंत चतुर्दशी,सोलह करण ब वाशुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक होने से108विशेष बीजाक्षर मन्त्रों से बृहद शांति धारा संपन्न कराई। मंदिर प्रांगण में तीन प्रतिमा जी को विराजमान कर बृहद शांति धारा व पूजन के उपरांत निर्वाण लाडू चढ़ाया गया ।जिसमें सकल दिगंबर जैन समाज की उपस्थिति रही । इसके उपरांत तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया।
दोपहर में नगर के विभिन्न चौराहों से होती हुई एक विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे बाजे के साथ धर्म पताका लिए पाठशाला परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चे नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे ।जो कि विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा धारण किए हुए थे। यह विशाल शोभायात्रा नगर के पुराना बाजार, नया बाजार, श्रीराम चौराहा, बस स्टैंड होते हुए कॉलेज परिसर पहुंची। शोभायात्रा में श्रीजी विशेष पालकी में विराजमान होकर  चल रहे थे। सभी ने भक्ति भाव से झूमते हुए श्री जी का घर घर पूजन आरती की। सभी के घरों में तोरण द्वार विशेष रंगोली व सज्जा की गई थी जो कि आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में थाना प्रभारी इंद्रा सिंह सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही जिन्होंने यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं संभाली।
 
सिंग्रामपुर में गाजे बाजे के साथ श्रीजी की शोभायात्रा
 सिंग्रामपुर में दशलक्षण महापर्व के समापन पर नगर में श्री जी की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई कार्यक्रम में सुबह मंदिर जी में अभिषेक शांति धारा व विधान किया गया दोपहर में श्री जी शोभायात्रा बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ की गई
 वही जैन समुदाय के बच्चों द्वारा घर घर रंगोली सजाई गई जूलूस मुख्य बाजार नया मंदिर  होते हुए वापिस बड़ा मंदिर मे जुलूस का समापन किया गया मंदिर जी में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा करने का सौभाग्य ग्राम वासियों को मिला शाम को भव्य आरती प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए समाज के सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

भगवान वासुपूज्य का निर्वाण महोत्सव धूम धाम से मनाया
कुंडलपुर सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में दशलक्षण  महापर्व के अंतिम दिवस जैन धर्म के 12वे तीर्थंकर वांसुपूज्य भगवान का निर्वाण महोत्सव अत्यंत भक्ति भाव से मनाया गया ।इस अवसर पर भक्तों द्वारा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया ।सिंघई उदय चंद्र रतन चंद आयुष जैन कुंडलपुर को प्रथम निर्माण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।प्रातः बड़े बाबा के समक्ष भक्तांमर महामंडल विधान करने का सौभाग्य समीर जैन प्रदुम्न कुमार जैन गांधीग्राम गुजरात को प्राप्त हुआ । शांति धारा, प्रथम कलश एवं रिद्धि कलश करने का सौभाग्य समीर प्रदुमन कुमार मधु गगन भावना रूपाली श्रेयांश जैन परिवार गांधीनगर गुजरात शांतिलाल अजीत आकाश निशा हर्ष स्वर्गीय धनराज जी बगड़ा परिवार विजय नगर आसाम।
 शांति धारा विकेश पटेरिया सुनील उषा पटेरिया सपरिवार परासिया को प्राप्त हुआ ।भगवान पारसनाथ की शांति धारा करने का सौभाग्य सुनील कुमार शुभम सुपार्श्व जैन जबलपुर एवं रौनक मितुल रचित मयंक सजल परिवार जबलपुर को प्राप्त हुआ छत्र चढ़ाने का सोभाग्य सिद्धार्थ जैन सागर , चंवर स्थापित करने का सौभाग्य साहिल जैन परिवार जबलपुर को प्राप्त हुआ। दोपहर में श्रीजी का जलविहार कार्यक्रम आयोजित हुआ अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।शांति धारा एवं कलश करने का सौभाग्य गोकुल चंद मोहिनी आदित्य आदित्य श्रुति कृति मीना सुमत रानी परिवार कुंडलपुर ,श्रीमती संगीता नीतू कोमल चंद राकेश कपिल कुनाल हर्षित काजल परिवार कुंडलपुर ,महेंद्र जैन परिवार अशोकनगर, हेमचंद दीपक दिलीप पारस जैन कुंडलपुर ,आदित्य जैन परिवार कुंडलपुर ,श्रीमती विभा जिनेश वैभव जैन कुंडलपुर को प्राप्त हुआ
ब्रह्मचर्य ही जीवन है आनंद है-पूज्य मुनि श्री
 इस अवसर पर मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए ब्रह्मचर्य धर्म की महिमा बताई। धर्म की अंतिम मंजिल ब्रम्हचर्य रूप धर्म को प्राप्त करना है क्षमा धर्म से शुरुआत तो ब्रह्मचर्य धर्म का अंतिम सोपान ।ब्रह्म का अर्थ है आत्मा अपनी आत्मा में रमण करना ब्रह्मचर्य है। ब्रह्मचर्य ही जीवन है  ,आनंद है । ब्रह्मचर्य एक महान व्रत है ।सायं काल पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती 48 दीपों से भक्तांमर पाठ का आयोजन हुआ।
 
 कुंडलपुर में आरती एवं शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता..
कुंडलपुर। जन-जन के आराध्य पूज्य बड़े बाबा के बड़े धाम कुंडलपुर में दशलक्षण महापर्व पर हो रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम श्रंखला में रात्रि में आरती, नृत्य ,भैया जी के प्रवचन पश्चात भव्य आरती एवं शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । आरती सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल जैन द्वितीय स्थान आरोही जैन एवं तृतीय स्थान प्राशु  जैन ने प्राप्त किया। रश्मि जैन, चुनमुन,सेजल शिवाली राजुल ने भी सुंदर आरती सजाईं। 
शास्त्र जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शौर्य जैन, द्बितीय रश्मि जैन तृतीय स्थान शिवाली जैन ने प्राप्त किया। प्रथम जैन, मुनमुन, प्राशु, सेजल ,आरोही जैन ने भी शास्त्र जिनवाणी को सजाया ।एक मिनट प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागियों की संख्या अत्यधिक रही। जिसमें विजेता रहे चंचल ,न भव, शुभव,सेजल , प्राशुक, आर्या, जितेंद्र, अनुष्का ,अंशी, पर्व,पर्युश , मुनमुन, अभि, सिद्धांत ,अंशी ,रोली, आयांश आदीश ,डुग्गू। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग में कव्वाली का जोरदार मुकाबला देखने मिला। विक्रांत ,रोमिल , प्राशुक,  शिवम, राहुल मोदी , सुरेन्द्र,  शिखा जैन, शैली, सुरभि ,विभा जैन शिक्षिका ने कव्वाली में भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी।
 नन्हें मंदिर वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लाड़ू चढ़ा.
दमोह। नन्हें मन्दिर मैं आज वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लाड़ू चढ़ाने का सौभाग्य पदमचंद जैन बडेराय परिवार को मिला उनकी पुत्रबधू सपना के द्वरा सजाकर लाये गये लआड़ू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ दितीय तृतीय पारस भवन खजरी परिवार को प्राप्त हुआ ।आज की शान्ति धारा सतीश जैन एवं विमल खजरी परिवार को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नायक, राजू नायक, राजकुमार रानू पारस, राजेश हिनोती,  सुनील बड़ेराय, मनीष बजाज, अमरदीपदीप लालू, रानू जैन, मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ श्रावकजनों द्वारा दशलक्ष्ण पर्व पर सामूहिक पूजन प्रातः बेला में किया जा रहा है। जिसका समापन शनिवार को क्षमावाणी पूजन के साथ किया जाएगा।
 नेमीनगर मंदिर में छोटे बच्चो की आरती प्रतियोगिता 
दमोह। नेमीनगर दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। ज्ञात हो कि मंदिर में आचार्य उदारसागर जी ससंघ विराजमान है सुबह अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन, दोपहर में विधान एवं शाम को प्रवचन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है
 जिसमें गुरूवार रात आयोजित छोटे बच्चो की आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रूही जैन, उर्शी जैन, शीर्या जैन, दृश्या जैन, पार्खी जैन, प्रतिष्ठा जैन आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज की महिला की उपस्थिति रहीं।
 
श्री दिगम्बर जैन तीर्थ गणधर क्षेत्र बेला जी में आयोजन आज
दमोह।
आत्मा की साधना व दस धर्मो के एक देश पालन करते हुए जहां श्रावक अपने जीवन को धन्य करने हेतु पर्युषण पर्व मना रहे है, सभी मंदिरों में विभन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथड्स धर्मो के उपदेश से धर्म की गंगा बह रही है, वही दमोह जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र पर व अनेक स्थानों पर चातुर्मास कर रहे जैन संत दस धर्मो का सर्वदेश पालन करते हुए साधना में लीन है। श्री दिगम्बर गणधर क्षेत्र बेला जी मे विराजमान आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी महाराज ससंघ विराजमान है। इस दसलक्षण पर्व के सुअवसर पर आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज व छुल्लक श्री 105 सर्वेन्द्र सागर जी महाराज ने 10 दिनों तक निर्जल उपवास व्रत धारण किया।

 अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बेला जी क्षेत्र पर जलविहार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अन्न जल ग्रहण किये बिना दशलक्षण धर्मो की साधना में निरंतर लीन रहने के उपरांत दिनाँक 10 सितंबर 2022 शनिवार को गणधर क्षेत्र बेलाजी, पटेरा में आचार्यश्री सिद्धांत सागर जी महाराज एवं संघस्थ छुल्लक श्री 105 सर्वेन्द्र सागर जी महाराज की महा पाड़ना महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमे सभी श्रावक श्राविकाओं को सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने का अवसर प्राप्त करने हेतु क्षेत्र कमेटी ने आमंत्रित किया है। सभी धर्मप्रेमी जन महा पाड़ना कार्यक्रम में सम्मिलित होंवें।
 

Post a Comment

0 Comments