दमोह। संगठन के प्रांतीय आवाहन पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसी तारतम में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अध्यापक शिक्षक साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं और सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूर्ण करने की गुहार लगा रहे हैं सरकार अति शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करें क्रमोन्नति पदोन्नति अनुकंपा नियुक्ति जैसी अनेक लंबित मांगों को पूर्ण करें इसके लिए संपूर्ण प्रदेश में साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं प्रदेश के हजारों स्कूलों में ताले लगे हुए हैं छात्रों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है परंतु सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है लगभग दो वर्ष का समय कोरोना के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई उसके बाद शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है संगठन तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगा जब तक सरकार हमारी संपूर्ण मागें पूरी नहीं करती।
भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान
दमोह। पथरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपरिया चंपत में भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा जन सदस्यता अभियान चलाया गया जिसके अर्तगत ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नंदराम पटैल द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्होंने पार्टी के विकाश के लिए पूर्ण योगदान देने का कहा, पार्टी के संगठन मंत्री श्री अशोक पटैल जी के द्वारा पार्टी को उदभोदन किया गया। पार्टी के बारे में जानकारी दी गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉं. मनोज विश्वकर्मा जी के द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। और पार्टी के सदस्यों और आगामी कार्य योजना के बारे में बताया गया।
राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं भगवान विश्वकर्मा पूजन
दमोह। भारतीय मजदूर संघ के समस्त अनुषांगिक संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश कार्य समिति भारतीय मजदूर संघ भोपाल अध्यक्षता अखिलेश रजक, जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र चौबे, विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ सागर राजा सिंह, सीमेंट यूनियन विशेष अतिथि अनिल जैन, संभागीय सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवेंद्र चौबे जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, तनुज पाराशर मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के मुख्य आतिथ्य में भगवान विश्वकर्मा जी भारत माता परम श्रद्धेय दंतु पद ठेकड़ी जी माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में श्रमिक गीत (आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा, भारत के सम्मान की) श्रमिक साथी देवेंद्र चौबे द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत के पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा संगठन की रीति नीति पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख सागर नए अपने उद्बोधन में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की श्रमिक वर्ग की विभिन्न समस्याओं को जिलाध्यक्ष अखिलेश रजक ध्यानाकर्षण कराया। संचालन भूपेंद्र जैन जिला सह मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने किया।
कार्यक्रम में अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी श्री संदीप मंटू चौबे जिला अध्यक्ष राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मनीष सोनी, श्री प्रेम कुमार सिंह, प्रभात कछवाहा, सत्येंद्र बाल्मीकि, शैलेंद्र जैन, बबलू ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा, पर्यावरण मंच के जिला संयोजक शैलेंद्र राय, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के मुकेश कुर्मी सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन के पश्चात स्वल्पाहार एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ओजेंद्र तिवारी को राष्ट्रभाषा रत्न सम्मान..
दमोह। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन के नरेश मेहता कक्ष में हिंदी दिवस पर काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। इसके पश्चात साहित्यकारों का सम्मान किया गया। दमोह के ओजेंद्र तिवारी एवं पदमातिवारी को राष्ट्रभाषा रत्न से सम्मानित किया गया। बी एम दुबे, आराधना राय, गणेश राय को राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी रचनाकार मंच के अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर थे। इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा उनका एकमात्र लक्ष्य हिंदी का प्रचार प्रसार कर नए लोगों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की अध्यक्ष मनोरमा पंत ने हिंदी की शुरुआत सर्वप्रथम घर से करना चाहिए पर प्रकाश डाला। भोपाल में सम्मानित होने पर अमर सिंह राजपूत पीएस परिहार डा. प्रेमलता नीलम मनीष रैकवार एवं अन्य साहित्यकारों ने शुभकामनाएं प्रदान की।









0 Comments