Header Ads Widget

असाटी समाज फुटेरा, बटियागढ़ क्षेत्र का मिलन-सम्मान समारोह.. अग्रवाल महिला सभा की मेहंदी थाली प्रतियोगिता.. हिन्दी लेखिका संघ की मसिक गोष्ठी.. जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड डोनेशन कैंप.. विकास प्रस्फुटन समिति ने किया वृक्षारोपण.. रोटरी क्लब आरओ वाटर प्याऊ का शुभारंभ..

असाटी समाज फुटेरा, बटियागढ़ क्षेत्र का मिलन-सम्मान
दमोह। असाटी समाज फुटेरा, बटियागढ़ क्षेत्र का मिलन-सम्मान समारोह हरसिद्धि माता मंदिर परिसर बटियागढ़ में आयोजित हुआ। जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान तथा प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर फुटेरा, बटियागढ़ क्षेत्र के निर्विरोध चुनाव भी संपन्न हुए। जिसमें फुटेरा, बटियागढ़ क्षेत्र के असाटी समाज अध्यक्ष रविशंकर (सिल्लू सेठ), कोषाध्यक्ष प्रमोद असाटी बटियागढ़ शिक्षक, सहकोषाध्यक्ष संजय अवध बिहारी फुटेरा, सचिव दिलिप असाटी (शिक्षक) फुटेरा, बटियागढ़ असाटी समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जागेश्वर, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज/राजेश और युवा अध्यक्ष राकेश असाटी, श्याम बिहारी फुटेरा, युवा उपाध्यक्ष दीपचंद्र पुरुषोत्तम आलमपुर, हरिश्चंद्र असाटी चिरोला, मुकेश सूरेलाल बकायन को चुना गया है।  सभी को माल्यार्पण कर तिलक लगाकर बधाई दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र असाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभा महासभा, अध्यक्षता डॉ चंपालाल असाटी फुटेरा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शशि असाटी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अंकुर असाटी, धनप्रसाद असाटी बडामलहरा, वर्तमान फुटेरा बटियागढ़ असाटी समाज अध्यक्ष सुरेश असाटी, आलोक असाटी असाटी समाज अध्यक्ष दमोह, श्रीमती मालती असाटी पूर्व नपा अध्यक्ष दमोह, महिला अध्यक्ष श्रीमती शैलजा/प्रसून असाटी, युवा अध्यक्ष असाटी समाज दमोह विनय असाटी, संरक्षक श्री दामोदर असाटी विशेष रुप से मंचासीन रहे। मंच के समीप आमंत्रित अतिथि केदारनाथ, चंदू राजेंद्र, श्रीमती मुन्नी जमुना प्रसाद, श्रीमती शोभा राजकुमार असाटी, श्रीमती रीता रामगोपाल, रा.युवा उपाध्यक्ष प्रिंस असाटी, ललित, महेश असाटी शिक्षक, फुटेरा, बटियागढ़ वर्तमान अध्यक्ष सुरेश असाटी, उपाध्यक्ष हरिराम असाटी, असाटी समाज हटा अध्यक्ष जागे असाटी, विनय असाटी दो-भाई, अंजनी असाटी, सतीश असाटी, शैलेंद्र असाटी (शैलू भैया), जुगल किशोर असाटी, राहुल असाटी का तिलक बंधन कर माल्यार्पण कर और शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में डॉ चंपालाल असाटी, दामोदर, ओंकार, सुरेश, प्रहलाद, रामचंद्र, मनमोहन, मिट्ठू लाल, ताराचंद्र, मोहन लाल, प्रमोद, सीताराम, गौरी शंकर, शिव कुमार, सुखलाल, परसोत्तम, रामनाथ, परषोत्तम असाटी  आलमपुर , भागचंद असाटी  आलमपुर, विष्णु असाटी शिक्षक, दुर्गा प्रसाद चिरौला, मुन्नालाल, सीताराम और अशोक का तिलक माल्यार्पण और शील्ड साल श्रीफल से सम्मान किया गया। प्रतिभाशाली में सुश्री दीपिका (एमबीबीएस) में चयनित होने पर पिता दीनदयाल असाटी को  शील्ड से सम्मानित किया। 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों में अदिति भागचंद्र बकायन, दिव्यांश दिलीप बटियागढ़, सूर्यांश शरद फुटेरा, सुहानी स्वर्गीय अमित बटियागढ़ का भी शील्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्थाओं में अच्छा योगदान देने वाले तहसीलदार बटियागढ़ आलोक जैन, थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और सुनील पटेल लिपिक का भी साल श्रीफल से सम्मान किया। यहां पत्रकारिता क्षेत्र में काम करने वाले  अन्नू, विनोद, ब्रजेश असाटी, कमल, बद्री, नितेश, राजेंद्र तिवारी  अंकित, अबीब, इरफान अजमेर का भी स्वागत सत्कार किया गया।  
                                   
कार्यक्रम में संरक्षक, अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि, आमंत्रित अतिथियों का प्रेमचंद्र, हरिराम, रविशंकर, सौरभ, मुकेश, दीपचंद्र, मनोहर, आनंद, दिलीप, गौरव शंकर पप्पू, राजेंद्र, मुकेश फुटेरा, प्रदीप, बबलू,कपिल, राकेश, राजेश मुसद्दी, विजय, प्रमोद,पवन, संदीप, तरुण,मुकेश, मुकेश असाटी बकायन और बटियागढ़, फुटेरा, चिरौला, आलमपुर, बकायन, नरसिंहगढ़, बरक्वाइन क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी रही। संचालन डॉ. बृजेंद्र असाटी ने तथा आभार अध्यक्ष रविशंकर असाटी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
 
 

 अग्रवाल महिला सभा ने किए विविध आयोजन 

दमोह। अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के अवसर पर मप्र अग्रवाल महिला महासभा द्वारा मेहंदी की रस्म में सजाई जाने वाली थाली प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती रमा अग्रवाल के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष तारामणि एवं उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सुरेखा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल व रवि अग्रवाल तूफान के द्वारा महाराजा अग्रसेन की आरती पूजन करके किया गया।

इस अवसर पर महासभा के सदस्य ओर प्रतिभागी हरे कलर की पोशाक पहने थे। निर्णायक के रूप में श्रीमती मोनिका चिले एवं श्रीमती पूजा सचदेव के निर्णय उपरांत अन्य प्रतिभागियों को सात्वाना पुरस्कार गिफ्ट दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय महामंत्री श्रीमती रमा अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनुलेखा, जिलाध्यक्ष तारामणि, महामंत्री संगीता उपाध्यक्ष किरण सुरेखा, उपाध्यक्ष सुषमा, उपमंत्री अंजलि, सहसचिव वंदना, सांस्कृतिक मंत्री कोमल मीडिया प्रभारी प्रगति, सुमित्रा, मंजू, अंजलि अनंत, मंजुला आशा, रिद्धि, रूपा, शेल, महिमा, सुनीता,गीता, अर्चना रीता दीपाली ज्योति मोहिनी आदि का योगदान रहा। वहीं बालिका वर्ग से जिया रक्षा तनिषा साक्षी सुचिता प्रिसी आकाक्षा अंजली ्मोली चहेती प्राजाक्ता प्रियांशि वैशाली निधि महिलाओं मेकोमल दीपा ली वदना रिद्धि नैनसी दिशाश्रद्धा  करूणा दीवियाशि मोनिका शैफाली प्रिया रानू राधा आदि ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
 
हिन्दी लेखिका संघ की मसिक गोष्ठी सम्पन्न..
दमोह
। सरस्वती कन्या विद्यालय के सभागार में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत संस्था की सदस्य सुशीला साहू के आयोजकत्व में हिन्दी लेखिका संघ दमोह की काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य शासकीय उपाधि महाविद्यालय डॉ.रेवा चौधरी, अध्यक्ष संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले रहीं। गोष्ठी का संचालन डॉ.प्रेमलता नीलम ने किया। आभार सुशीला साहू ने माना। माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के उपरांत सरस्वती वंदना पद्मा ओजेन्द्र तिवारी ने प्रस्तुत की। पुष्पा चिले ने अपने उद्वोधन में कहा कि हिन्दी दिवस या हिन्दी पखवाड़ा मनाने के अलावा हिन्दी हमारी सांसों की बसी है। हर पल हिन्दी हमारे संग है। हम प्रयासरत रहें तो वह दिन दूर नहीं जब हिन्दी राष्टभाषा के रूप में विभूषित होगी। 
डॉ.नीलम ने कहा कि हिन्दी साहित्यकार तो हिन्दी में ही हर क्षण जीता लिखता है और बोलता है।कमलेश शुक्ला का सुझाव था कि हमारा प्रयास हो कि हम हिन्दी में ही बात करें। मनोरमा रतले ने कहा कि हम स्वयं दोषी हैं। हम ही अग्रेंजी को बढावा देते हैं। दूसरे चरण में काव्य पाठ हुआ। पुष्पा चिले ने पढा हिन्दी है मन भावनी,रसवन्ती रसधार मोहन जैसी मोहनी, राधा सी दिव्य नार। डॉ.नीलम ने पढा हिन्दी भाषी हम हिन्दी वतन हिन्द तुमको है शत शत नमन। डॉ रेवा चौधरी ने पढा हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाना है, इस देश का बढाना है। डॉ इनद्रजीत ने पढा हिन्दी के ओठों पर राष्ट्रीय गान, विश्व पटल पर देश की पहचान। प्रेमलता उपाध्याय ने कहा बहाई सूर की सरिता दिया आलोक केशव को, कली हिन्दी खिली हिन्दी भ्रमर संदेश ये हिन्दी।साधना बिरथरे ने पढा हिन्दी हमारी संस्कृती हिन्दी ही संस्कार, हिन्दी हमारे जीवन का आधार।पद्मा तिवारी ने पढा हिन्दी है भाषाओं की सबकी रानी, सहज सरल भाव माधुर्य, हिन्दी भाषा है हिन्दुस्तानी। कमलेश शुक्ला ने पढा प्रचार प्रसार करो हिन्दी का, वंदन करो तुम हिन्दी का। संगीता पान्डे ने पढा मैं तो पागल हो गई हूँ, दीवानी हो गई हूँ, हिन्दी दिवस मनाने कोमनोरमा रतले ने पढा हिन्दी कहती शान से, जियो तुम स्वाभिमान से। सुशीला साहू ने पढा हर दिवस हिन्दी का हो, जगत में नाम हिन्दी का हो। 
 
जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड डोनेशन कैंप
दमोह। जबेरा आजादी के 75 बे अमृत महोत्सव के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ डीके राय के निर्देशन में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। ब्लड डोनेशन बैंन सर्व सुविधा युक्त थी। जिसमें ब्लड डोनेट करने वाली लोगों को फल,कॉफी की व्यवस्था की गई।
 ब्लड डोनेशन कैंप में अधिकारी कर्मचारियों सहित जैन समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव, युवा राजा जैन, राहुल जैन,संयम जैन,अरिहंत जैन,अमांशु जैन,सतीश ठाकुर सहित युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेट कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मयंक जैन, लैब टेक्नीशियन अशोक आर्य, दीपांशु साहू , स्टाप नर्स नेहा राज की उपस्थिति रही।
 
विकास प्रस्फुटन समिति ने किया वृक्षारोपण..
दमोह।
विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा रामपुरा गांधी ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नाली की साफ सफाई का कार्य किया गया एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष राजू अहिवाल, भूतपूर्व सरपंच बुदधे यादव, सरपंच शिवराम अहिरवार की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों का योगदान रहा। 
अंत में समिति द्वारा सब लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे समिति के सभी पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों का योगदान रहा। अंत मे समिति की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पाध्यक्ष श्री देवी प्रसाद, गुलाब अहिरवार, राकेश प्रसाद, परसोत्तम जमना प्रसाद, पप्पू प्रसाद, जोगेंद्र अहिरवार, प्रीतम करण ओंमकार तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
 
रोटरी क्लब आरओवाटर प्याऊ का शुभारंभ
दमोहरोटरी क्लब ग्रेटर द्वारा स्व प्रेम शंकर धगट स्मृति जिला चिकित्सालय में मुख्य द्वार के बाजू में पुलिस चौकी के पास रोटरी क्लब आरओवाटर प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। रोटरी क्लब दमोह द्वारा आर0ओ0वाटर सप्लाई हेतु कक्ष का निर्माण करवाया गया जिससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को पूरे समय शुद्ध आ ओ वाटर पेयजल उपयोग करने हेतु मिल सकेगा।
 रोटरी क्लब दमोह के सेवा भावी कार्य निरंतर जारी हैं। इस अवसर पर आरएमओ दिवाकर पटेल एवं जिला चिकित्सालय के स्टाफ की उपस्थिति रही है। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत,पूर्व अध्यक्ष किशनलाल हुरा,अमर आहूजा, अभिषेक साहू,मनीष जैन आउटलुक, राजेंद्र खंडूजा उपस्थित थे।


 

Post a Comment

0 Comments