Header Ads Widget

स्कूली बच्चों के बस्तें का बजन कम करने क्या कदम उठाए..? जिला न्यायधीश ने डीईओ एव डीपीसी की क्लास ली.. गोवर्धन पर्वत पर विराजे गाय के गोबर से बने श्री गणेश.. भाजपा उपाध्यक्ष के जन्म दिन पर फल वितरण.. जेपीवी हेल्थ केयर ट्रेड छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण.. जनशिक्षा केंद्र में शाला प्रभारियों की बैठक..

 जिला न्यायधीश ने डीईओ एव डीपीसी को दिए निर्देश

दमोह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेणुका कंचन एवं जिला न्यायाधीश सचिव अम्बुज पाण्डेय की अध्यक्षता में आज एडीआर भवन में स्कूल बैग पॉलिसी के संबंध में शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

दमोह जिले के विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्र.छात्राओं के बस्ते का वजन हर हाल में कम करने के उद्देश्य से पूर्व में हुई मीटिंग की चर्चा के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा उठाये गये कदम एवं स्कूलों द्वारा बेग पॉलिसी के तहत छात्र छात्राओं के बस्तों का वजन कम किये जाने के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा बैठक में की गई। आज पुनः शिक्षा विभाग को बेग पॉलिसी के क्रियान्वयन के संबंध में टीम गठित कर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर छात्र छात्रा ओ के बैग को तौलकर वजन चैक कराये जाने पर चर्चा की गई। इस दोरान डीपीसी श्री रैकवार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में 25 प्रतिशत रिजर्व सीट के साइन बोर्ड बनवाकर प्रत्येक स्कूल में लगवाये जा रहे है ताकि आमजन तक उक्त लाभ आसानी से पहुंचाये जा सके। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी गुन्ता डांगे, जिला शिक्षा अधिकारी दमोह एसके मिश्रा, डीपीसी पीके रैकवार, बीआरसी जबेरा राजेश उपाध्याय, बटियागढ़ डीएस चौधरी, हटा टीआर कारपेंटर, पथरिया डीके चौबे, पटेरा रामसिंह ठाकुर, व्याख्याता एसके व्यास, बीएसी तेंदूखेड़ा वीरनलाल सोनी, एपीसी आरएमएसए मोहन राय, बीईओ बटियागढ़ बीएस रावत, बीईओ दमोह केके अठया, विजय विश्वकर्मा उपस्थिति रहे।

गोवर्धन पर्वत पर विराजे गाय के गोबर से बने श्रीगणेश

दमोह। देव श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर के गोवर्धन पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गणेश जी की स्थापना हुई जहां प्रथम दिन भगवान का श्रृंगार शमी पत्र से हुआ।

 मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रामकृपाल पाठक एवं ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी आचार्य पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि श्री गणेश की प्रतिमा पूर्णतः गोबर से निर्मित है जो की पर्यावरण के अनुकूल है  इस प्रतिमा को दमोह जिले की बटियागढ़ तहसील ग्राम शाहपुरा माल की श्री सुदर्शन गौशाला एवं गौ संवर्धन केंद्र द्वारा निर्मित किया गया।

भाजपा उपाध्यक्ष गोलू बजाज के जन्मदि पर फल बांटे

दमोहभारतीय जनता पार्टी जिले के उपाध्यक्ष अमित गोलू बजाज के जन्मदिन के उपलक्ष में वृद्ध आश्रम में फल वितरण एवं शासकीय अस्पताल के बच्चा वार्ड में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें समस्त वृद्धों और बच्चों को फल वितरित किए गए 

 जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन कविता राय पार्षद रघु श्रीवास्तव पार्षद जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कौशलेंद्र पांडे जिला संयोजक सोशल मीडिया संदीप शर्मा धर्मेंद्र चौबे नगर महामंत्री श्याम विश्वकर्मा जिला सह संयोजक राहुल यादव विधानसभा प्रभारी कपिल राजपूत आलोक मुखारिया नितिन यादव  सैफ खान अभिषेक राय ओम रैकवार जिला अध्यक्ष करणी सेना निहाल राजपूत विष्णु साहू मोहित मखीजा कैलाश सोनी बंटी आउटलुक भुटो बजाज कालू जैन की उपस्थिति रही।

जेपीवी की हेल्थ केयर ट्रेड छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण
दमोह शहर के जेपीवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर ट्रेड संचालित है जिसमें जेपीवी स्कूल की छत्राओं को हेल्थ केयर की लैब में व्यवसायिक प्रशिक्षक श्रीमती रोशनी चन्द्राकर द्वारा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के पद के लिए ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें छात्राओं को इंजेक्शन लगाना ड्रिप लगाना शुगर चेक करना ब्लड प्रेशर चेक करना और नर्स के सभी काम सिखाये जाते है। 
छात्राओ को हेल्थ केयर पुस्तक के साथ-साथ बच्चों को रोजगार कौशल की पुस्तक भी पढ़ाई जाती है जिसमें बच्चे स्वरोजगार खोलने के लिए प्रशिक्षित होते हैं और भविष्य में इसका लाभ लेते हैं क्योंकि टेक्नोलॉजी का समय है तो इसके अंतर्गत जेपीवी स्कूल में बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाता है ताकि बच्चे हेल्थ केयर के साथ-साथ कंप्यूटर में भी प्रशिक्षित हों और अच्छे से अच्छा रोजगार पाएं और उज्जवल भविष्य बनाएं जेपी स्कूल के प्राचार्य श्री डीके मिश्रा जी द्वारा कक्षा 12वी की छात्राओं को प्रोत्साहित कर उन्हें पूर्णिमा साइबर स्पेस भेजा और वहां विजिट कराया गया जिस में श्री पवन सोनी द्वारा अपने साइबर स्पेस में बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के आला कर्मचारी श्रीमति रोशनी चन्द्राकर राजेश अग्रवाल एवं स्नेहा पटेल जी उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री डी के मिश्रा जी और समस्त शिक्षकों का सभी छात्राओ ने आभार जताया।
 
  जनशिक्षा केंद्र में शाला प्रभारियों की बैठक..  
दमोह जनशिक्षा केंद्र के आर पी में केंद्र प्रभारी नदीम उल हसन की उपस्थिति में आज समस्त शाला प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बी आर सी दमोह के पत्रानुसार 27 अगस्त 2022 को राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश दमोह प्रभारी डॉ रमाकांत तिवारी द्वारा दिये गए निर्देशानुसार महत्वपूर्ण 19 विन्दुओं पर चर्चा की गई
जिसमें डॉ मोहन सिंह आदर्श जनशिक्षक, रामचरण पारासर जनशिक्षक द्वारा समस्त शाला प्रभारियों को ऑनलाइन  फीडबैक के संबंध में जानकारी दी गई और शतप्रतिशत मैपिंग रजिस्ट्रेशन कराने निर्देशित किया गया, इसी के साथ विधान सभा प्रश्न की जानकारी समय-सीमा में जमा करने शख्त निर्देश दिए गए, FLN शिक्षकों की कमेटी गठित करने के संबंध में बताया गया इसी अवसर पर अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 

Post a Comment

0 Comments