बनवार पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान..
उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है और इससे लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। नशा शरीर के लिए बेहद खतरनाक है।यह अपराध का भी मुख्य कारण है। इस अवसर पर समाजसेवी जयकुमार जैन गुड्डा,प्रदीप जैन सहित पुलिस स्टाफ ब ग्राम के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।
दमोह। जिला मजिस्ट्रेट एस कृष्ण चैतन्य ने आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के प्रतिवेदन पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक अपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। उन्होंने थाना बटियागढ़ निवासी अनावेदक अक्कू ऊर्फ विजय शुक्ला पिता परषोत्तम शुक्ला को आगामी 09 माह अर्थात 270 दिवस की कालावधि तक के लिये दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु पाबंद किया है। जारी प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार अनावेदक इस अवधि में अनुविभागीय मजिस्ट्रेट ;एसडीएमद्ध पथरिया के न्यायालय में प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 से 01 बजे के मध्य अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा। सोमवार को शासकीय अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में उपस्थिति दर्ज करायेगा तथा सामान्य नागरिक की भांति नेक चाल चलन बनाकर रखेगा। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर एवं न्यायालय मुद्रा से जारी किया गया है।
सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर को
दमोह। सृष्टि के प्रथम चिकित्सक भगवान धन्वंतरी के अवतरण दिवस 23 अक्टूबर को सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जायेगा। इस दिन मध्य प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के साथ आयुष की 1773 डिस्पेंसरी में आयोजन होंगे। दमोह जिले की 44 से डिस्पेंसरीओ में भी आयोजन होगें। जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित आयुष विंग में 23 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से एक आयोजन किया जायेगा जिसमें कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्यएपुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवारए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संगीता त्रिवेदी तथा आमंत्रित अतिथि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरी जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में घोषित किया था तब से प्रति वर्ष 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैए वहीं आयुष विभागष्हर दिन हर घर आयुर्वेदष्के संकल्प को लेकर सब को स्वास्थ्य लाभ देने में जुटा हुआ है। डॉक्टर पटेल ने भगवान धनवंतरी का आशीर्वाद लेने के लिए सभी से आग्रह किया है।
दीपावली के नाम पर फिर छलावा- राकेश सिंह हजारी
दमोह। म.प्र.
शासकीय लिपिकीय कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष राकेश सिंह हजारी द्वारा
म.प्र. शासन् द्वारा दिनांक 20.10.22 को आदेश जारी किये गये थे कि प्रदेश
के कर्मचारियों का वेतन दीपावली के पूर्व किया जायेगा, इस संबंध में सभी
विभागों के संबंधित देयक लिपिकों द्वारा माह अक्टूबर का वेतन जनरेट करने के
लिए वेवसाइड खोलकर तैयार हुआ तब संबंधित वेवसाइड का सर्बर डाउन होगा सायं 5
बजें तक बताया जा रहा है, जिससे प्रदेश के लिपिकों को प्रदेश का कर्मचारी
दोष देगा, शासन् द्वारा जारी वेतन आहरण आदेश के पूर्व में भी कर्मचारी
आश्वसत थे, कि शासन् कर्मचारियों का लंबित डी.ए. एवं एरियर्स की राशि का
भुगतान करने के आदेश प्रसारित करेगा, किन्तु प्रदेश के कर्मचारियों को पुनः
निराशा ही हाथ लगी, प्रदेश के कर्मचारियों का वेतन निर्धारित तिथि के
पूर्व होने से कोई लाभ नहीं होनो वाला, उक्त वेतन मिलने से कर्मचारी पटाखे
एवं अन्य कार्यो में लगाकर वेतन इसी माह समाप्त हो जावेगी, तब आने वाले
महिना नवम्बर 2022 पूरा कैसे परिवार चलायेगा यह भी सोचनीय है, यदि मंहगाई
भत्ता एवं एरियर्स जो कि कर्मचारियों का लंबित है, उसे भुगतान करने के आदेश
जारी करते तो वाकई दीपावली का आनंद कर्मचारी लेता, किंतु ऐसा न करते हुये
मात्र वेतन के भुगतान आदेश करना प्रदेश के कर्मचारियों को पुनः छला गया।

0 Comments