वीरगति को प्राप्त पुलिस जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित
दमोह। कर्त्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुये पुलिस जवानों की स्मृति में आज पुलिस लाईन दमोह में परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने परेड की सलामी ली और वर्ष भर में पेरामिलेट्री फोर्स के शहीद हुये जवानों का रोल ऑफ ऑनर ;पुस्तिकाद्ध का वाचन किया गया। तदोपरांत परेड द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिले के शहीद हुये दो जवानों के परिजनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक दमोह अजय टंडन विधायक हटा पीएल तंतुवाय नगर पालिका अध्यक्ष मंजु वीरेन्द्र राय कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एडीशनल एसपी शिवकुमार सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनुमिश्रा एसडीएम गगन बिसेन सीएसपी अभिषेक तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक किरण सिंह डीएसपी भावना दांगी डॉ आलोक सोनवलकर सहित पुलिस अधिकारियों जवानों गणमान्य नागरिकों तथा मीडियाजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम के दौरान दमोह विधायक अजय टण्डन ने कहा हर 21 अक्टूबर को शहीद दिवस का कार्यक्रम आयोजित होता है। यह बड़ा ही भावुक क्षण थाए जब पुलिस अधीक्षक उन शहीदों के नामों का वाचन कर रहे थे जिन्होंने देश और आमजन की खातिर अपनी जान की कुरबानी दीए उन्हें हम नमन करते है और याद करते है कि ऐसे वीरो ने ही भारत की एकता और प्रखण्डता को बनाये रखा है। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने कहा 21 अक्टूबर को पूरे देश में शहीद दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। इसी कार्यक्रम के तहत दमोह में भी शहीद दिवस का कार्यक्रम मनाया गया है।
आज के दिवस पूरे वर्ष भर में 1 सितम्बर से लेकर 31 अगस्त तक वर्षभर में विभिन्न राज्यों में और पेरामिलेट्री फोर्स के जितने भी पुलिस कर्मी और अधिकारी शहीद होते हैए उनके नामो का वाचन होता है। उन्होंने बताया आज 264 शहीदों के नामों का वाचन किया गया है और श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के अंत में पुलिस बल द्वारा शसस्त्र परेड के द्वारा सलामी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।
चोरईया में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि
दमोह। शहीद दिवस के अवसर पर मड़ियादो थाना पुलिस द्वारा चौकी चोरईया क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारक पर पंहुचकर शहीदों के लिए शोक परेड सलामी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अनुविभागीय अधिकारी हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में थाना पुलिस द्वारा शहीदों को नमन कर उन्हें स्मरण कर पुष्पांजलि दी गई। शहीद दिवस पर चोरईया में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी विक्रम सिंह दांगी सहित मड़ियादो पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
ज्ञात हो कि 20 दिसंबर 1966 की शाम हटा अनुविभाग के मडियादो थाना क्षेत्र की चौरईया घाटी में डीएसपी कृष्ण मित्र चतुर्वेदी मेजर बाबू सिंह कुशवाहा और मुखबिर हजरत खान कर्तव्य पथ की वेदी पर शहीद हो गए थे। पुलिस रिकार्ड के अनुसार तीनो शहीदों को दस्युओं ने मार दिया थाए जिनका अंतिम संस्कार चोरईया चौकी के पश्चिम में नाला किनारे किया गया थाए बाद में थाना पुलिस द्वारा यंहा शहीद स्मारक बनवाया गया था यंहा स्मारक का पत्थर आज भी अमर शहीदों की शहादत वीरता का वर्णन करता है।
मप्र स्थापना दिवस पर 67 दीपों का प्रज्जवलन
दमोह। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में आज कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री चैतन्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को 1 से 7 नवंबर तक मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से कहा निर्धारित कार्यक्रम शासन की मंशानुरूप आयोजित किये जायें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव वनमण्डलाधिकारी महेन्द्र सिंह उईके अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ तथा एसडीएम गगन बिसेन सहित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सात दिवसीय विविध रचनात्मक गतिविधियॉ अयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिले में 1 नवम्बर को जन अभियान परिषद् के माध्यम से प्रातरू प्रभात फेरी का आयोजन जन सेवा अभियान स्वीकृत पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वाराए 3 नवम्बर को स्वच्छता सजावट रंगोली केन्द्रित गतिविधियॉए ऐतिहासिक स्मारकोंए महापुरूषों की प्रतिमाओं प्रमुख बाजारों की साफ सफाई आदि गतिविधियॉ संपन्न होंगीं।
जिले में महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन किया जायेगा। इस दौरान खेलों का शुभारंभ होगा 3 से 6 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं तथा 7 नवम्बर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता खेल एवं युवक कल्याणए महिला एवं बाल विकासए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागए नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा।कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा 4 नवम्बर को मानस भवन में एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियॉ आयोजित कर चने और टमाटर यूनिट की प्रर्दशनी लगाई जाये। जिले में चना और टमाटर यूनिट प्रारंभ हुए प्रदर्शित किया जाये। रोजगार दिवस भी साथ में मनाया जाये।
5 नवम्बर को मध्यप्रदेश गौरव के दृष्टिगत नाटकए लोकनृत्य और जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें। उन्होंने कहा 6 नवम्बर को स्कूल कालेज और दफ्तर स्तर पर वन्यप्राणी सुरक्षाए जागरूकता ऊर्जा. पर्यावरण.जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता सेमिनार व्याख्यान चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी तथा 7 नवम्बर को मानस भवन में सभी जिला मुख्यालयों एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताएं जन सेवा अभियान मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोहए सांस्कृतिक गतिविधियों का अयोजन किया जायेगा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक..












0 Comments