Header Ads Widget

मंत्री राहुल सिंह ने स्मार्ट प्रोजेक्ट का जायजा लिया.. पृथक बुंदेलखंड हेतु अधिवक्ता संघ से सहयोग.. मुरैना में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में दमोह का दबदबा.. दीपावली के पूर्व वेतन आदेश पर आभार.. कार से 3 पेटी अवैध शराब के साथ दो को पकड़ा.. स्वच्छ भारत अभियान तहत श्रमदान

 राहुल सिंह ने स्मार्ट प्रोजेक्ट का जायजा लिया

 दमोह। केबिनेट मंत्री श्री राहुल सिंह जी (भैया) अध्यक्ष MPWLC द्वारा आज गवर्नमेंट जे.पी.वी. गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर, सी.एस.आर. मद से प्रदान की गई, स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट का जायजा लिया।
 स्मार्ट क्लास के बढ़िया संचालन व बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ता देख, मन को बहुत प्रसन्नता हुई। स्मार्ट क्लास एक पूरा प्रोजेक्ट है जिस में प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकती है। ऑनलाइन हम गूगल और यूट्यूब के माध्यम से बच्चों को नई नई टेक्निकस और आइडिया प्रैक्टिकली समझा सकते हैं। पहले केवल बड़े-बड़े स्कूलों प्राइवेट स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध थी पर मंत्री श्री राहुल सिंह द्वारा आज जिले के करीब 51 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। 
दिए गए स्मार्ट क्लास के इंस्टॉलेशन से अब ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे भी ऑनलाइन क्लास लेकर बेहतर ज्ञान अर्जित करके, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बड़ेगे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। स्मार्ट क्लास आज के आधुनिक युग में शिक्षा देने या कहें किसी भी विषय वस्तु को बड़े ही आसान ढंग से समझाने का एक स्मार्ट तरीका है।
पृथक बुंदेलखंड हेतु अधिवक्ता संघ से सहयोग.. 
दमोह। पृथक बुंदेलखंड मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट भानु सहाय का पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर जन समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य जिला अधिवक्ता संघ दमोह आगमन हुआ जहां उन्होंने एक पत्र के माध्यम से जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश मेहता जी से अधिवक्ता संघ दमोह के सहयोग की मांग की।
अधिवक्ता भानु सहाय ने बताया कि पृथक बुंदेलखंड की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है इसके पूरे होने से बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र का समुचित विकास होगा रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे। इसी मांग को लेकर उन्होंने अधिवक्ता संघ से संकल्प पारित कर माननीय प्रधानमंत्री महोदय धन्यवाद पहुंचाने की मांग की। इस दौरान उनका सहयोग कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र दवे, नितिन मिश्रा, राजुल श्रीवास्तव, लखन चौराहा, सौरव केके वर्मा ने भी कहा कि पृथक बुंदेलखंड से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। अधिवक्ता समाज का प्रमुख अंग है उस के माध्यम से इस मांग को सहयोग दिया जाना चाहिए ताकि मजबूती से आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचे।
मुरैना में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में दमोह का दबदबा
दमोह। मुरैना में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमोह के खिलाड़ियों मैं शानदार प्रदर्शन किया है। दमोह से खेलने गए सभी 11 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त करके दमोह का गौरव बढ़ाया है। 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमोह के खिलाडिय़ों ने 5 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल ओर 4 ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। दमोह ताइक्वांडो एकेडमी के संचालक नीरज दुबे एवं निधि दुबे ने बताया की जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता हे उनका नेशनल चैंपियनशिप मे सिलेक्शन हुआ हे ओर नेशनल मे अच्छा प्रदर्शन करेगे तो उनका अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिलेक्शन होगा।
 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 49 किलो भार पर अभिवंश दुबे, अंडर 54 किलो भार पर रितिक पारोचे, अंडर 42 किलो भार पर नेंसी गुप्ता, अंडर 86 किलो भार पर शेरेल सालोमन, अंडर 58 किलो भार पर रोमेश पटेल ने गोल्ड मेडल जीता है। 20 किलो भार पर आद्रिका दुबे, 35 किलो भार पर विजय श्री चक्रवर्ती ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। 34 किलो भार पर वेदिका मलैया, 27 किलो भार पर यशवीर मलैया, 30 किलो भार पर अधीस सोनी 37 भार पर जया रेकवार ने ब्रांज मेडल पर प्राप्त किया है। गुरुवार को इन सभी खिलाड़ियों के दमोह वापसी पर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमी जनों के साथ खिलाड़ियों के परिजनों ने शानदार स्वागत करके बधाईया दी।
कार से 3 पेटी अवैध शराब के साथ दो को पकड़ा..
दमोह। जिले में नशा मुक्ति अभियान के दौरान पुलिस से अधिक भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय दर्ज कराते नजर आ रहे हैं। आज शहर के किल्लाई नाका के आगे फातमा नर्सिंग होम के पास कार एमपी 20 सी ए 6104 में 140 पाव मैक डावल नंबर वन रम की अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी राज परिहार एवं रत्ती परिहार बांसा तारखेडा को संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़कर कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंपा गया।
पकड़े गए आरोपी का कहना था कि जबलपुर नाका शराब दुकान से 3 पेटी रम लेकर आए थे। वह जबलपुर जा रहे थे इसी दौरान संगठन कार्यकर्ता ने उनको पकड़ लिया तथा कोतवाली ले आए। जबकि संगठन कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांसा से अवैध शराब लाए जाने की सूचना उनको मिली थी। खास बात यह रही कि जब तक कार सवार आरोपी संगठन कार्यकर्ताओं के साथ में रहे तब तक टेंशन मैं नजर आए वही कोतवाली पहुंचते ही स्टाइल मारते हुए दिखे। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को पुलिस तथा आबकारी विभाग से अधिक भय भगवती मानव कल्याण संगठन के लाल पट्टी वालों से लगता है।
दीपावली पर्व के पूर्व वेतन भुगतान आदेश पर आभार 
दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ दमोह ने आभार व्यक्त किया हिन्दुओं के महत्वपूर्ण पर्व दीपावली पर सभी कर्मचारी त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनावें। इसी संदेश के साथ माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने दीपावली पर्व के पूर्व समस्त कर्मचारियो को वेतन भुगतान करने सम्बंधी घोषणा के तत्काल पश्चात आदेश जारी कर संवेदनशीलता का संदेश दिया है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने 17 अक्टूबर को शिक्षको व कर्मचारियो के दीपावली पूर्व वेतन देने सम्बंधी ज्ञापन माननीय श्री मुख्यमंत्री जी को सौपाकर अनुरोध किया था। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आग्रह पर  श्री शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री  जगदीश देवडा जी द्वारा इस महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर समस्त शिक्षक व कर्मचारी परिवारो मे खुशी की लहर व्याप्त है। 
आपके इस कदम निर्णय लेने पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष श्री लक्षिराम इंग्ले, महामंत्री श्री क्षत्रवीर सिंह जी राठौर, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, जिला दमोह अध्यक्ष प्रमेंद्र जैन, जिला संगठन मंत्री एलपी चौरसिया, सम्भागीय सचिव पारस जैन, विनय मोहन मिश्रा, कमलेश सेन, आरबी सिंह, महेंद्र खरे, पीके जैन, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, अमरचंद जैन, भागचंद जैन, सुरेश श्रीवास्तव, कुन्जीलाल पाली, संदीप सोनी, रामस्वरूप चौरसिया, मनीष भारद्वाज, रामचरण  पारासर, निरपत सिंह, विजय विश्वकर्मा, हीरा सिंह, देवीलाल पटेल, प्रभुदयाल तिवारी आदि ने आभार व्यक्त किया है।
स्वच्छ भारत अभियान तहत किया श्रमदान
दमोह। नेहरू युवा केंद्र जिला दमोह द्वारा जिला युवा अधिकारी सुधीर सिंह के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में क्लीन इंडिया अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वयंसेवक अपनी टोली के साथ पहुंचकर वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित कर आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में आज शासकीय उत्कृष्ट विधालय खेल परिसर दमोह पहुंचकर विभिन्न युवाओं ने वेस्ट पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश।
स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से जिला खेल अधिकारी विवेक दत्त शर्मा, नेहरू युवा केंद्र लेखापाल तेज खान, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कृष्णा पटैल, अंकित बसेड़िया, रामसेवक सिंह लोधी, शुभम पटैल, नमन खरे, यशराज सिंह, सक्षम सेन, विशाल रैकवार सहित अनेक युवाओं एवं नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments