Header Ads Widget

पथरिया कालेज में महिला फुटबॉल.. मोगली प्रश्न मंच में कुमकुम विजेता.. जबेरा में संयम जैन के निधन से शोक.. नोहटा में गांजे के साथ दो को पकड़ा.. चंडी चौपरा में स्वास्थ्य शिविर.. बनवार में रोज जल रहे ट्रांसफार्मर.. शाइनिंग स्टार सेवाभावी आयोजन.. वेस्ट प्लास्टिक एकत्रित कर स्वच्छता संदेश

 पथरिया कालेज में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता

दमोह। शासकीय महाविद्यालय पथरिया में जिला स्तरीय फुटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय पथरिया शासकीय महाविद्यालय हटा एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय दमोह ने सहभागिता की और जिला स्तरीय दल का गठन किया गया जो संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दमोह जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

 महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संध्या पिंपलापुरे प्रशासनिक अधिकारी, डॉ,विनय वर्मा, पीजी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ.वीपी सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया है और मैच का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सत्यनारायण लड़िया, हटा महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रशांत सूर्यवंशी, कन्या महाविद्यालय की अधिकारी सुश्री प्रिया थापा एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

मोगली प्रश्न मंच में कुमकुम नामदेव विजेता 

दमोह। जिला स्तरीय मोगली प्रश्न मंच प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई प्रतियोगिता में सातों विकासखंड के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए प्रश्न मंच प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पथरिया एवं सीनियर वर्ग में हटा विकासखंड के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पेंच अभयारण्य सिवनी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।
 जिसमें जूनियर वर्ग सहित पथरिया के शासकीय रानी दुर्गावती माध्यमिक कन्या शाला की छात्रा पत्रकार सुरेश नामदेव की पुत्री कुमकुम नामदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी कुमकुम अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा दादी और शिक्षकों को देती हुई बताया कि शिक्षक अवधेश बडगैया, यशोदा अहिरवार एवं आलोक पुराणिक सहित सभी शिक्षकों की मेहनत और आशीर्वाद का नतीजा है कि मैं अब राज्य स्तर के लिए चुनी गई। 
जबेरा में संयम जैन के आकस्मिक निधन से शोक 
दमोह। जबेरा में  मंगलवार को  जैन समाज के 24 वर्षीय युवा संयम जैन के ह्रदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो जाने के कारण ग्राम में शोक की लहर फैल गई है । संयम जैन देवचंद सिंघई के इकलौते सुपुत्र थे ओर वर्तमान में तेलंगाना राज्य के वारंगल में एम टेक कर रहा थे। वहां कॉलेज के छात्रावास में निवास कर रहा थे। बुधवार को वारंगल पुलिस द्वारा आवश्यक  कार्यवाही  पूर्ण किये जाने के पश्चात बॉडी को उनके परिजन को सौपा जाएगा जिसका अंतिम संस्कार  गुरुवार  को जबेरा पहुंचने पर सुबह 8 बजे किया जाएगा। 
संयम जैन परम् गुरुभक्त थे और वर्तमान में आचार्य श्री से  व्रतों को लेकर उनका पालन कर रहे थे साथ ही समय समय पर विभिन्न मुनि संघो में जाकर साधु सेवा किया करते थे एवम इनकी बड़ी बहन आजीवन ब्रम्हचर्य व्रत लिए हुए है तथा आर्यिका संघ की वैय्यवृति करती रहती है। संयम के माता पिता भी व्रतों को धारण कर धार्मिक जीवन व्यतीत करते है उनके पूरे परिवार के धार्मिक संस्कार होने के कारण पूरे प्रदेश की जैन समाज की ओर से संयम जैन के देहावसान की खबर सुनकर सभी उनके परिवार के प्रति अपनी सम्वेदनाएँ प्रकट कर रहे है।
नोहटा पुलिस ने 1800 ग्राम गांजे के साथ दो को पकड़ा
दमोह। नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बार फिर नोहटा पुलिस के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। गढ़ाकोटा सागर के दो अभियुक्तों से 1 किलो 800 ग्राम गांजा व एक बाइक जप्त करते हुए N D P S एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । पुलिस द्वारा उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अवैध शराब मादक पदार्थों की धरपकड़ नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में “नशा मुक्त नोहटा अभियान” के तहत थाना प्रभारी विकास सिंह  चौहान सहित स्टाफ द्वारा चेकिंग के दौरान यह बारी सफलता हाथ लगी। इसी समय बाइक  पर सवार दो अभियुक्तों से 1 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।
चंडी चौपरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
दमोह। जबेरा जनपद क्षेत्र के समाज सेवी संगठन द्वारा ग्राम चंडी चोपरा जैन धर्मशाला एवं परस्वाहा  हथकरघा केंद्र में  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें डॉ विक्रांत सिंह चौहान अपनी टीम के साथ पहुंचे ग्राम चोपरा 100 मरीज एवं परसों हा में 50 मरीजों का चेकअप हुआ
 जिसमें ग्राम हरदुआ सुम्मेद पौड़ी महाराज सिंह जमुनिया महुआ खेड़ा एवं क्षेत्र के मरीज पहुंचे निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख सचिन मोदी एवं चौधरी रत्नेश जैन शेरा जैन ने बताया कि निस्वार्थ समाज संगठन पिछले 4 वर्षों से सभी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहा है इसी क्रम में अब निरंतर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता रहेगा।
बनवार विद्युत केंद्र के आऐ दिन जल रहे ट्रांसफार्मर
दमोह। बनवार विद्युत केंद्र के कई ग्रामों के आऐ दिन जल रहे ट्रांसफार्मरों से कई गांव 15 दिन से अंधकार में डूबे हुए हैं। उपभोक्ता प्रकाश के पर्व दीपावली पर भी अंधकार में डूबे होने की आशंका जता रहे हैं तो वही किसानों को बौनी करने से लेकर सिचांई मैं उपयोगी विद्युत समस्या की चिंता अभी से सता रही है। अंधकार में डूबे हुए  ग्रामों के लोगों का जनजीवन बद से बदतर हो गया है। जानकारी अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक तक ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं परंतु अधिकारी उनके फोन भी नहीं उठा रहे हैं। ऑफिस में चक्कर लगा रहे लोगों को आजकल आजकल बता कर के भ्रमित किया जा रहा है परंतु अधिकांश जले हुए ट्रांसफार्मर आज तक बदलने का नाम नहीं ले रहे खराब व्यवस्था से लोगों का विद्मुत विभाग पर काफी आक्रोश जताया जा रहा है। 

शाइनिंग स्टार परिवार सेवाभावी आयोजन
दमोह। शाइनिंग स्टार स्कूल के बच्चों द्वारा गरीब असहाय निर्धन एवं वृद्ध जनों को भोजन कराया गया एवं उनकी जरूरतों का सामान उन्हें उपहार स्वरूप भेंट किया गया साथ ही बच्चों को यह सिखाया गया की हमें लोगों की मदद कैसे करनी चाहिए एवं उन्हें अपनी खुशियों में कैसे शामिल करना चाहिए किसी से भी अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए लोगों की मदद करके जो हृदय में आनंद की अनुभूति होती है 
 उसका एहसास कराया गया और हमारे सारे बच्चे इस एहसास को पाकर दिल से बहुत प्रसन्न हुए साथ ही उन्हें आज यह भी सीखने मिला की लोगों को दिल से भोजन कैसे कराया जाता है एवं उन्हें भोजन थाली में कैसे परोसा जाता है उनका आज का अनुभव बहुत ही शानदार रहा बच्चों ने बहुत उत्साह से सभी को आनंद पूर्वक भोजन परोस कर उन्हें भोजन कराया 
 शाइनिंग स्टार प्राइमरी स्कूल में बच्चों के द्वारा प्रति दिन की जा रही सामाजिक सेवा और गरीब बच्चों को किया जा रहा अपने साथ खुशियों में सम्मलित बच्चों को यह कार्य कराकर यह सिखाया जा रहा है की हमे हर किसी की मदद करना चाहिए और कैसे लोगों के दुःख दर्द को कम कर उन्हे अपने साथ खुशी में शामिल कर सकते है और हमे उनकी मदद क्यों करनी चाहिए आज के चरण में गरीब बच्चों को स्कूल के बच्चों द्वारा कपड़े वितरित किए गए और उनके साथ दिवाली मनाई गई जिसमे बच्चों के साथ श्रीमती समीक्षा बजाज प्राचार्य निशांत विश्वकर्मा सर विशेष शिक्षक एवं समस्त शिक्षक की उपस्थिति रही
 छात्राओं को दिया गया दीपावली पूजन का प्रशिक्षण
 सांइनिंग स्टार स्कूल में छात्र और छात्राओं की अलग अलग कक्षाओं में अलग गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सांइनिंग स्टार स्कूल की प्राचार्य समीक्षा बजाज ने जानकारी देते हुए बताया है कि कक्षा दूसरी के छात्र और छात्राओं के लिए दीपावली पर्व पर पूजा करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
 जिससे के बच्चे पूजन करना सीख जाएं। उन्होंने बताया कि शाला अलग अलग कक्षाओं में निरंतर अलग अलग गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान डायरेक्टर संदीप बजाज, पूजा असाटी, निशांत विश्वकर्मा, राखी असाटी, स्वाति मेम, वंदना मेम के अलावा शाला के समस्त शिक्षक और शिक्षिका के अलावा स्टाफ की मौजूदगी रही।
वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश
दमोह।  क्लीन इंडिया अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के निर्देशानुसार जिला युवा अधिकारी सुधीर सिंह के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में क्लीन इंडिया अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम निरंतर जारी है विभिन्न स्थलों पर स्वयंसेवक अपनी टीम के साथ पहुंचकर वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित कर आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आज होमगार्ड ग्राउंड पहुंचकर युवाओं ने वेस्ट पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश।
स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से जिला युवा अधिकारी सुधीर सिंह, लेखापाल तेज खान, वार्ड पार्षद मिक्की चंदेल , खेल एवं युवा कल्याण विभाग से शैलेन्द्र चौधरी, पटवारी अभिषेक जैन ,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कृष्णा पटैल, अंकित बसेड़िया, रामसेवक सिंह लोधी, नमन खरे, यशराज सिंह, सक्षम सेन, विशाल रैकवार सहित अनेक युवाओं एवं नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments