आज जनसुनवाई में 106 आवेदन आये..
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आवेदन देने वालों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जाना तथा सबंधित अधिकारियों को समस्याओं. शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण करने निर्देश दिये। जनसुनवाई में आज 106 आवेदन आये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ ने सहभागिता निभाई।
जनसुनवाई उपरांत 3 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर
दमोह। जन सुनवाई समाप्त होने के बाद 3 दिव्यांग बच्चे कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे, कलेक्टर को जैसे ही जानकारी मिली तत्काल कलेक्टर नीचे उन दिव्यांगजनों के पास पहुंचे उनसे और उनके साथ आए परिजनों से पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर एडिशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री चैतन्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज ही एक अन्य हितग्राही को पेंशन कार्रवाई कराने के लिए पंचायत एवं सामाजिक न्याय के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बुलाकर दिशा निर्देश दिए। इन दिव्यांग जनों को कलेक्टर से इस तरह से आकर मिलना और उनकी बात को सुनने से वे बेहद खुश है। कलेक्टर अपने दैनिक कार्यालीन कार्य के अन्य काम निपटाने के बाद भोजन के लिए रवाना हो रहे थे सूचना मिलते ही यहां पहुंचे और सभी की पूरी बात सुनी परिजनों में भी बहुत खुशी थीए दिव्यांगजन भी खुश है।
मड़ियादो निवासी अबीब खान ने बताया कि वे ग्राम पंचायत चौरैया के कलकुआं निवासी बंजारा परिवार के तीन विकलांग बच्चों को दमोह कलेक्ट्रेट लाए। तीनों में से छोटे बच्चे की पेंशन नहीं मिल रही है दो बच्चों को 600 रूपये पेंशन मिल रही है। श्री खान ने बताया कलेक्टर सर ने कहा है कि छोटे बच्चे की पेंशन शुरू करवा दी जायेगी और इन्हें अभी व्हीलचेयर भी दे दी गई।
जनसुनवाई के समय एक ही परिवार के तीन दिव्यांग बच्चे आए थे उनमें से दो बच्चों को पहले से पेंशन और राशन का लाभ पात्रता अनुसार मिल रहा है एक दिव्यांग बच्चे का मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है उनका अभी बैंक खाता नहीं है खाता खुलवा कर पेंशन दिलवाने का काम और पात्रता पर्ची का नियम अनुसार लाभ दिलाने का काम शीघ्र किया जायेगा। यह बात आज कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जनसुनवाई में आये दिव्यांग बच्चों के बारे में बताई।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया सामाजिक न्याय विभाग 125़ में प्रकरण आज की तारीख में उपलब्ध है। इसके अलावा तीनों दिव्यांग बच्चों को प्रशासन की ओर से व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं। उन्हें पहले व्हीलचेयर का लाभ नहीं मिला था अभी उन्हें व्हीलचेयर का लाभ दिलाया गया है। कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा है प्रशासन द्वारा यही कोशिश की जा रही है कि जिले में जितने भी दिव्यांग व्यक्ति है जिनको पूर्व में कोई लाभ नहीं मिला है उन सभी लोगों की लगातार पहचान करके उन्हें लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा यदि कोई और व्यक्ति है जिनकी पात्रता बनती है उनको भी प्रशासन की ओर से सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से पूरे लाभ दिलाये जाएंगे जिससे जिले में एक भी दिव्यांग व्यक्ति पात्रता के अनुसार लाभ से वांचित न रह जाए।
मोगली महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन
दमोह। जिला स्तरीय मोगली प्रश्न मंच प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई प्रतियोगिता में सातों विकासखंड के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए प्रश्न मंच प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पथरिया एवं सीनियर वर्ग में हटा विकासखंड के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पेंच अभयारण्य सिवनी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।
जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर एस राजपूत ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए मास्टर ट्रेनर प्रमेन्द्र जैन एवं प्रधानाध्यापक पारस जैन ने विभिन्न टीमों से अलग-अलग राउंड में प्रश्न किए प्रतियोगिता में समस्त विकास खंडों के मार्गदर्शी शिक्षक एवं प्रतिभागी छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए स्कोरर प्रदीप अग्रवाल जीपी पटेल एवं कार्यक्रम का संचालन मोहन राय ने किया।
अभाना कन्या हाई स्कूल में साइकिल वितरण..
दमोह। आज कन्या हाई स्कूल अभाना में साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अभाना श्री डालचंद कुशवाहा श्री दीपेंद्र सिंह श्री गोविंद सिंह श्री टेक सिंह और स्कूल के अध्यक्ष एवं सभी टीचरों की उपस्थिति में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर डालचंद पटेल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष ने बच्चियों को गुलाल लगाकर बच्चियों के पांव छू कर साइकिल पर पुष्प चढ़ाकर कहां की बच्चियां आने वाली देश की भविष्य हैं आप सभी को पढ़कर आगे बढ़ना है।
अपना अपना लक्ष्य तय करना है जिस प्रकार से भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी एक छोटे से गांव से आकर स्कूल में पढ़ते पढ़ते अपना भविष्य तय करते हुए आज राष्ट्रपति का पद ग्रहण करती हैं और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करते हैं इसी प्रकार से आप सबको आगे बढ़ना है। अपना लक्ष्य तय करना है सरकार आप सभी बच्चों के साथ हैं खूब पढ़े आगे बढ़े और कहा कि आप लोगों को पढ़ाई में कहीं भी किसी प्रकार की समस्या होती है तो बताएं उस समस्या को हल किया जाएगा।




0 Comments