Header Ads Widget

विहिप बजरंग दल द्वारा पूजन सामग्री का वितरण.. कुण्डलपुर में महावीर निर्वाण महोत्सव 25 को.. पद्म प्रभु का जन्म तप कल्याणक आज.. नेमीनगर जैन मंदिर में आचार्य उदार सागर जी के सानिध्य में निर्वाण उत्सव 25 को.. कांच मन्दिर में होगा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजन..

विहिप बजरंग दल द्वारा पूजन सामग्री का वितरण

दमोह। नगर की गरीब बस्ती गदागंज में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों के बीच विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे एवं हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहार दीपावली के पूजन हेतु परिवारों को पूजन सामग्री वितरित की गई। दीपक, तेल, बत्ती, प्रसाद सामग्री के साथ मां लक्ष्मी जी का चित्र की एक किट बनाकर गरीब बस्ती में रहने वाले परिवारों को भेंट की गई।

बस्ती में रहने वाले सभी हिंदू भाई बहनों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दीपावली की खुशियों में शामिल होने का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर समरसता प्रमुख श्री राम पटेल, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा जिला मंत्री अमित राय, बलवन सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा, शैलू असाटी, दयालु जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नीरज असाटी उपस्थित रहे।
कुण्डलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव 25 को 
दमोह । श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 25 अक्टूबर को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा । इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के साथ अत्यंत भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।
दोपहर में मिष्ठान वितरण एवं कुंडलपुर क्षेत्र कर्मचारियों को पोशाक का वितरण होगा। सायं काल 48 दीपों के साथ भक्तांमर पाठ एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी ।इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ महामंत्री चौधरी रूपचंद जैन  ने धर्मश्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधार कर पुण्यार्जन का अनुरोध किया है। भगवान महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या 24 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे से स्थानीय वर्धमान सागर सरोवर में बड़े बाबा मंदिर के कृत्रिम मॉडल का जलावतरण किया जाएगा।
 पद्म प्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक आज
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के छठवे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन ,विधान होगा। श्री जी का पालना झुलाया जाएगा । सायंकाल भक्तांमर पाठ एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

नेमीनगर जैन मंदिर में निर्माण उत्सव 25 को
दमोह
श्री पार्श्वनाथ दिग.जैन मंदिर नेमीनगर में विराजमान परमपूज्य आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आज इस चकाचौंध की दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह बालक हो युवा हो या वृद्व हो तनाव सहित जीवन जी रहा है उसे शांति नहीं है। 
क्योंकि उसके जीवन में न संयम है न समता है। यदि व्यक्ति 24 घंटे में से अपने लिए केवल 2 घंडे अर्थात् 48 मिनिट का समय देता है और वह उस 48 मिनिट के समय में एक आसन पर बैठकर अपने सारे विकल्पों अर्थात राग द्वेस को त्यागकर मन में संयम धारण कर समता पूर्वक मन वचन काय को स्थिर रखकर अपने अंदर बैठे परम पिता परमेश्वर का ध्यार करता है तो वह अपने अंदर छिपी हुई अनंत शक्तियों को जागृत कर सकता है और इस तनाव भरे जीवन को त्याग कर सुखमय स्वस्थमय जीवन जी सकता है और इस बहुमूल्य मानव जीवन को सफल कर सकता है।

 इस जीवन को सार्थक बना सकता है बस इस छोटे से प्रयास की आवश्यकता है। मंगलवार 25 अक्टूबर को प्रातःकालीन बेला में परमपूज्य आचार्य श्री 108 उदारसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के निर्माण उत्सव पर निर्वाण लाडू का कार्यक्रम संपंन होगा। तत्पश्चात् आचार्य श्री की दिव्य देशना होगी। आप सभी से समय पर पधाकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का होगा आयोजन
दमोह। कांच मंदिर धर्मशाला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के लिए एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रतिष्ठाचार्य डॉ अभिषेक जी आशीष जी (सगरा वाले) को इस भव्य आयोजन के विधानाचार्य के लिये आमंत्रित करने के निर्णय की भूमिका को सर्वसम्मति से अन्तिम रुप दिया गया। विद्वान द्वे को ससम्मान काँच मन्दिर अध्यक्ष सतीश जैन कल्लन भैया द्वारा श्रीफल भेंट करते हूए सम्मान किया। 
जिसमें काँच मन्दिर आसामियों की उपस्थिति रही। मनोज जैन मीनू भैया द्वारा आभार व्यक्त किया गया। महामंत्री सोनू नेता, सोनू सन्मति, रज्जन शाहपुर, रजनीश, सुधीर, सुनील जैन गुड्डू, श्रेयांश जैन, मनोज जैन, अनिल जैन अन्नू, अनूप जैन बंटी, राजकुमार पुजारी व अखिलेश जैन फट्टा आदि की उपस्थिति रही। काँच मन्दिर प्रचार मंत्री महेंद्र चंदेरिया शिक्षक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य आयोजन के लिये कार्यो का विभाजन करते हुए प्रभारियो व सहयोगियो को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया है। सकल जैन समाज दमोह व काँच मन्दिर आसामियो मे इस आयोजन को लेकर अतिउत्साह का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments