31 को आयोजित दौड़ में केन्द्रीय राज्यमंत्री होंगे शामिल
दमोह। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में 31 अक्टूबर 2022 की प्रातरू 08 बजे तहसील ग्राउन्ड दमोह में एक दौड़ प्रारंभ होगी ;दौड़ तहसील ग्राउन्ड से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तम्भ.घंटाघर.स्टेशन चौराहा. बस स्टेण्ड. कीर्ति स्तम्भ.वापिस तहसील ग्राउण्ड पर समापनद्धए जिसमें जिले के समस्त अधिकारीगणए कर्मचारीगणए नेहरू युवा केन्द्र कार्यकर्ताए कॉलेज एवं विद्यालयों के विद्यार्थीए एनण्सीण्सीण् केडिट्सए स्काउट गाइड केडिट्स सम्मिलित होंगे। दौड़ से वापिसी उपरांत तहसील ग्राउण्ड में शपथ का कार्यक्रम आयोजत होगा।
हिंडोरिया में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर..
दमोह। कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य आज दोपहर हिंडोरिया नगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने यहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से शिविर के संबंध में प्राप्त आवेदन आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शासन की मंशा अनुरूप सभी अधिकारी कर्मचारी तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
हिंडोरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य ने स्वयं हिंडोरिया के वार्ड 14 में पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों से शिविर संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल गौंडए बबलू पटेलए सद्दू बाबूए गोविंद सेनए शिवराज सिंहए आरण्आईण्सुरेश खटीकए पटवारी संदीप यादवए रितिक साहू आदि मौजूद रहे।
जबेरा में सीएम राइज विद्यालय का भूमि पूजन..
दमोह। जबेरा में सीएम राइज विद्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को देखा व सुना।
जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी छात्रों के बीच अपनी बात रखी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा जबेरा में सर्व सुविधा युक्त सी एम राइज विद्यालय की सौगात मिली हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आभा विनोद रायए सरपंच शिवलाल धुर्वेए सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेनए रविशंकर बाजपई जुगल शर्मा राजेश सिंघई सजंय बाजपई अजय सिंघई डॉ मनोज जैन संजय सोनी राजेंद्र जैन संदीप दुबे नारायण शर्मा मयंक जैन सहित बड़ी संख्या में छात्रों के परिवारजन सहित स्कूल स्टाप मौजूद रहा।
रंजरा पहुँचे कलेक्टर ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
दमोह। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य आज अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत दमोह के रंजरा पहुंचे। उन्होंने यहां बने अमृत सरोवर को देखा।
इस संबंध में उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत विनोद जैन से कहा कि इसका केचमेंट एरिया और बढ़ाया जाएए ताकि ज्यादा से ज्यादा पानी इसमें रुके। सीईओ जनपद ने बताया कि अभी इसमें कार्य होना बाकी है निर्देशानुसार पूरी कार्रवाई करा ली जाएगी। भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार राहुल सिंह गौड़, सीईओ जनपद विनोद जैन, इंजीनियर रंजीता सिंह, इंजीनियर सौरभ ठाकरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला जेल में जेल लोक अदालत सम्पन्न
दमोह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मण्प्रण्राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्रीमती रेनुका कंचन प्रिंसिपल जिला न्यायाधीशध्अध्यक्ष एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29 अक्टूबर को जिला जेल दमोह में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला जेल में जेल लोक अदालत के संचालन हेतु एक खण्डपीठ का गठन किया गया जिसमें श्री जितेन्द्र नारायण सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्टेट को पीठासीन अधिकारी एवं अब्दुल करीम खान एवं इंजी भागचंद्र बुधवानी सामा कार्यकर्ता को सुलहकर्ता सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। उक्त लोक अदालत का आयोजन बंदियों के हित को ध्यान में रखकर किया जा रहा है इस योजना के अंतर्गत ऐसे अपराध जिसमें आरोपी के लिये अधिकतम 07 वर्ष की सजा प्रावधानित है दोषसिद्धी उपरांत आधी सजा भुगती जा चुकी है अथवा विचारण के दौरान आरोपी प्रावधानित सजा की आधी अवधि तक जेल में निरूद्ध रहा है। साथ ही आपराधिक प्रकरण जो राजीनामा एवं वापसी योग्य है उनका निराकरण इस लोक अदालत के माध्यम से किये जाने के उद्देश्य से इस लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
गौ सेवा परम धर्म- दीपक नेमा
दमोह। निस्वार्थ गौ सेवा समिति दमोह
के सब से छोटे गौ सेवकों की टीम बहुत सक्रिय है जेसे ही शहर में किसी भी
क्षेत्र से घायल गौ वंश की सूचना प्राप्त होती है उस स्थान पर तुरंत पहुच
कर उपचार करते है हर स्थिति मे यह इतनी कम उम्र मे बहुत अच्छा उपचार करते
है मलहम पट्टी और इंजेक्शन तक खुद लगाने मे सक्षम हो गए हैं जब भी कोई
गौवंश गौ लोक चला जाता है तो उसकी अन्त्येष्टि पूर्ण विधि-विधान से करते
है।
बीती रात विवेकानंद कॉलोनी में घायल बछड़े का उपचार किया और जैन गौशाला
में एक बछड़ा गौ लोक चला गया जिसकी अन्त्येष्टि जटाशंकर मुक्ति धाम हुई
जिसमे गौ सेवक दीपक नेमा, शिवांस, रुद्र, हरिओम, अभी, आदर्श, आयुष जैन,
राज, मोहित, कृष्णा ने मिल कर की। नगर पालिका से श्रब्ठ चालाक नवीन भैया
वाहन चालक संजू का भी बहुत साहियोग प्राप्त होता है।
समिति ने लंपी को लेकर जागरूक किया
दमोह। लंपी नामक बीमारी जो कि दमोह जिले में फैलती जा रही अतः ग्राम सिहोरा पड़रिया के सरपंच द्वारा सूचना दी गई थी की ग्राम सिहोरा में 10 से 15 लंपी नामक बीमारी से गौवंश की मृत्यु हो चुकी है तो जिसको देखते हुए गांव मैं गोवंश के लिए लगाया गया टीका जिला उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति द्वारा और साथ ही ग्रामीण वासियों को समझाईश दी गई कि अगर लंबी नामक बीमारी के लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल गौ रक्षा समिति या उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को अवगत कराएं जिसमें डॉक्टर और शासकीय कर्मचारी संतोष विश्वकर्मा द्वारा घरेलू उपचार भी पशुपालकों को दिए गए कि यह बीमारी फैल ना सके और गौवंश सुरक्षित रहे।
इस अभियान में प्रमुख रूप से विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति के प्रमुख शैलेंद्र अवस्थी, सचिन ठाकुर, प्रिंस असाटी, राहुल सिंह परिहार, दशरथ सिंह परिहार, अंकित, जितेंद्र अवस्थी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।






0 Comments