Header Ads Widget

सरदार पटेल ओवरब्रिज की लाइट चालू करवाने छात्र क्रांति दल ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा.. सीएमराइज विद्यालयों का भूमिपूजन.. सेवा निवत्तृ पर पटवारी सम्मानित.. श्री मुस्की बाबा धाम में किशोरी वैष्णवी गर्ग से कथा सुनने उमड़ रही भींड़.. जिला अहिरवार समाज संघ (भारत) की बैठक

 सरदार पटेल सेतु की लाइट चालू करवाने प्रदर्शन

दमोह। सागर नाका स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल ओवरब्रिज की विद्युत व्यवस्था बीते दो वर्षों से बंद पड़ी हुई है जिस कारण वहाँ प्रतिदिन गंभीर घटनाएं घटित होती है एवं आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है यही कारण है कि राहगीरों के मन में भय उत्पन्न हो रहा है छात्र क्रांति दल द्वारा बीते दो वर्षों से लाइट चालू कराने हेतु मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, कलेक्टर सहित अनेक विभागों को बार-बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया परंतु आज दिनांक तक जिला प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है।

 इसी बात से आक्रोशित होकर छात्र क्रांति दल के सैकड़ों सदस्यों ने सागर नाका ओवरब्रिज पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। बड़ते उग्र प्रदर्शन को देखते हुए शांत करने तहसीलदार विकास अग्रवाल एवं देहात थाना टीआई अमित मिश्रा पहुंचे। जिन्होंने आश्वासन दिया कि मांग का निराकरण शीघ्र किया जायेगा। इस संबंध में उपस्थित अधिकारियों को संगठन द्वारा एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया कि यदि समय सीमा में इसका निराकरण नहीं होगा तो आगामी समय में बृहद जन आंदोलन भी प्रशासन को देखने मिल सकता है। यह उग्र प्रदर्शन जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया है परंतु यदि प्रशासन एक समय सीमा के तहत हमारी इस मांग को पूर्ण नहीं करेगा वह दिन दूर नहीं है जब अनिश्चितकालीन धरना और हर संभव प्रयास करने हेतु संगठन विवश होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। 

प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष कृष्णा पटैल, रोहित जैन, हेमंत पटेल, नितिन सिंह राजपूत, पहलाद पटेल ,संदीप विश्वकर्मा, पंकज ठाकुर, मनीष अहिरवार, शंकर गौतम, तुलसीराम तिवारी, भरत द्विवेदी, हेमंत अठ्या, रितेश दुबे, एड. विनोद पटेल, केशव प्रसाद कुर्मी, दिनेश कुर्मी ,राघवेंद्र सिंह, मथुरा राठौर, अखिलेश सेन, उमेश महाराज, चंदन सेन सहित बड़ी संख्या में छात्र क्रांति दल के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही
सीएमराइज विद्यालयों का भूमिपूजन
दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व स्तरीय सुविधा सम्पन्न 69 सीएम राइज विद्यालयों का एक साथ वर्चुअली इंदौर से भूमि पूजन किया कार्यक्रम का सीधा ऑनलाइन प्रसारण प्रदेश के सभी 274 सीएम राइज विद्यालयों के छात्रों पालकों जन प्रतिनिधियों ओर शिक्षकों ने देखा तथा सुना। सीएम राइज बनने के बाद विद्यालय की कार्य प्रणाली और शिक्षण व्यवस्था में काफी बदलाव आये है। 
उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा छात्रों का सर्वागीण विकास सम्भव हो सकेगा मॉडल विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उपस्थित होकर तैयारियां की और सीएम राइज की अवधारणा पर कार्य करने का संकल्प किया। शास. सीएम राइज मॉडल उमावि दमोह में कार्यक्रम के तहत विद्यालय में रंगोली फूलों की सजावट सीएम राइज की अवधारणा के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन सीधा प्रसारण सभी ने देखा व सुना। इस अवसर पर अभिभावक गण जनप्रतिनिधि गण और जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही। 
मुख्य रूप में सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा जी पूर्व प्राचार्य नरेन्द्र नायक, श्रीमती निशा असाटी और पार्षद अमर सिंह  ने कार्यक्रम उपरांत विद्यालय का भ्रमण कर पुस्कालयों प्रयोगशाला स्मार्ट कक्षाए ओर प्रिंट रिच एरिया को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। संचालन श्रीरामशंकर चौरहा ने प्राचार्य आरपी कुर्मी आभार प्रकट किया।

सेवा निवत्तृ पर पटवारी हुये सम्मानित
दमोह। पटवारी नन्हे सिंह की शासकीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर उन्हें किया गया सम्मानित स्थानीय तेल गढ़ के रेस्ट हाउस में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में तेंदूखेड़ा संभाग के एसडीएम अविनाश रावत, तहसीलदार जबेरा अरविंद यादव, नायब तहसीलदार तेंदूखेड़ा विजय साहू के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी पटवारी आर आई और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही यहां लोगों ने उन्हें साल श्रीफल से सम्मानित किया तो वही राजस्व विभाग ने सम्मान पत्र साल श्रीफल और कुछ पुष्पहाऱ पहनाते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इसके साथ ही सर्वप्रथम दिनेश प्यासी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पटवारी नन्हे सिंह की जमकर तारीफ की और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला साथ ही साथ उनके कार्य करने की शैली का भी गुणगान किया तो वही नायब तहसीलदार और तहसीलदार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक अच्छा कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया और कहा कि वह अपनी राजस्व विभाग को जब जरूरत पड़े तो देते रहेंगे तो वही एसडीएम अविनाश रावत ने भी कहा के 36 साल के कार्यकाल में उनकी जो उपलब्धियां रही हैं आज वह उनके सम्मान से प्रतीत हो रही हैं की एक कर्मचारी ने अपनी सेवा को किस तरीके से पूर्ण किया कि आज बड़ी संख्या में लोग उन्हें सम्मानित करने यहां पहुंचे हैं यह निश्चित ही उनके कार्य और कार्य शैली को प्रदर्शित करता है कि वह एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रहे हैं तो वही मंडल अध्यक्ष भारत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पटवारी के कार्य और उनके जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम मैं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे आरासन के जिलाध्यक्ष भरत पांडे आर आई बहादुर सिंह के अलावा स्थानीय नागरिकों ने उन्हें सम्मानित किया कार्यक्रम का सफल संचालन दीक्षित  साहब में किया।

श्री मुस्की बाबा धाम में किशोरी वैष्णवी गर्ग कथा
दमोह। श्री मुस्की बाबा धाम मागंज वार्ड नंबर 4 दमोह में चल रही श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता किशोरी वैष्णवी गर्ग ने बताया कि जब जब इस धरा धाम पर पापियों के अत्याचार से धरती पीड़ित होती है तब-तब भगवान की शरण में जाती है और भगवान से पुकार करती है कि करुणानिधि आप कृपा करके मेरा भार उतारने की कृपा करें  तथा आप अवतरित होकर विप्र धेनु सुर संत के हित के लिए आप अवतार लेकर उन पर कृपा करें तथा इस धरा धाम को राक्षसों से विहीन करें। 
इसलिए जब जब इस धरा धाम पर पाप बढ़ते हैं तब तक श्री भगवान प्रकट होते हैं जिस तरह से राम अवतार में भगवान श्रीराम ने यह प्रतिज्ञा की थी निश्चय हीन करो मही भुज उठाए प्रण लीन और इस धरती को राक्षसों से विहीन कर दिया था और साथ ही साथ जब भगवान श्रीकृष्ण अवतरित हुए उन्होंने अपने लीला अवतारों से अनेक अनेक दैत्यों का संघार किया। भगवान पापियों का संघार करने को इस धरा धाम पर प्रगट होते ही हैं साथ ही साथ मनुष्य मात्र अपने भक्तों के लिए भगवान इस धरा धाम पर आने के लिए आतुर हो जाते हैं। जब-जब करुणा भाव से भक्त भगवान को पुकारता है तब-तब भगवान् आने के लिए इस धरा धाम पर आतुर हो जाते हैं इस कारण से भी भगवान का धरा धाम पर अवतार होता है।

जिला अहिरवार समाज संघ (भारत) की बैठक संपंन
दमोह। अहिरवार समाज संघ भारत जिला शाखा दमोह में बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष बी.डी. बाबरा के निज निवाास पर किया गया। बैठक में आगामी होने वाले अहिरवार समाज संघ के सम्मेलन की चर्चा हुई एवं कमेटी के सभी सदस्यों पदाधिकारी द्वारा 4 दिसंबर को सम्मेलन का आयोजन करने क सहमति बनी। 
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जगदीश सूर्यवंशी एवं प्रदेश एम.एल. वर्मा सहमति प्रदान की गई। इसके बाद बैठक को समाप्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बी.डी.बाबरा, रामेश्वर चौधरी, नारायण प्रसाद अहिरवार, नरोत्तम दीन, नानक राम, हेतराम अहिरवार, डी.पी. राज, एफ.एल. अहिरवार, बी.डी. अहिरवार, महेन्द्र बैध, प्रेमलाल अहिरवार एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments