Header Ads Widget

संभागीय विज्ञान नाटिका में दमोह प्रथम.. कांग्रेस ने आयरन लेडी की पुण्यतिथि, लौह पुरूष की जयंती मनाई.. नालसा और सालसा के निर्देश पर अभियान 1 से 13 नवंबर तक.. देवरान मामले में अजाक्स संघ ने ज्ञापन सौंपा.. पथरिया कालेज में शपथ व एकता दौड़, जबेरा कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन..

संभागीय विज्ञान नाटिका में दमोह जिला प्रथम

दमोह। छतरपुर ठण्म्क कॉलेज में आयोजित संभाग स्तरीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में दमोह जिले से शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की विज्ञान नाटिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब यह विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर विज्ञान नाटिका में सहभागिता करेंगे।



जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय की प्राचार्य सुलक्षणाहजारी एवं मार्गदर्शी शिक्षक बहादुर सिंह ठाकुर द्वारा नाटिका के पात्रों का चयन एवं वेशभूषा आदि के निर्धारण में मार्गदर्शन दिया। छात्रा दिव्या भारतीए सुषमा लोधीए रक्षा अहिरवारए साक्षी प्रजापतिए कंचन राठौर एवं रितु यादव ने महामारी सामाजिक और वैज्ञानिक मुद्दे विषय पर नाटिका की प्रस्तुति की। इस उपलब्धि पर सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों जिला विज्ञान समन्वयक डॉ आलोक सोनवलकर एवं जिला विज्ञान प्रभारी मोहन राय ने सभी को बधाई दी है।

 आयरन लेडी पुण्यतिथि, लौह पुरूष जयंती मनाई

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटैल की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय मं दमोह विधायक अजय टंडन, जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। सबसे पहले आमंत्रित अतिथि भगवान दास चौधरी, परम यादव, कल्लन भैया, रजनी ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, संजय चौरसिया, राजेश तिवारी, तेजीराम रोहित, श्रीमती गीता तिवारी द्वारा श्रीमती इंद्रिरा गांधी एवं सरदार बल्लभ भाई पटैल के चित्र पर माल्यापर्ण कर उपस्थिति वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दियें। विधायक अजय टंडन ने श्रीमती इंद्रिरा गांधी के बलिदान दिवस पर कहा कि गांधी परिवार द्वारा देश के लिये जो बलिदान दिया गया है देश उसे कभी भुला नहीं सकता। इंद्रिरा जी, राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की एकता और अखण्डता की रक्षा की श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर डॉ. मन मोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनवाया यह उनके त्याग को बलिदान का जीता जागता उदाहरण हैं।

मनु मिश्रा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहां भाजपा देश के आपसी भाईचारे को बांटने का काम करती है वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा 3500 कि.मी. की कन्याकुमारी से काशमीर तक आम आदमी को जोड़ने का काम कर रहे है उन्होनें जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणजनों में सामंजस्य एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण कर गावं की उन्नति एवं विकास की नई ईवारत लिखी है। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर ने किया तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ एंव राष्ट्रगान जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कराया। कार्यक्रम में मंजीत यादव, आशुतोष शर्मा, नितिन मिश्रा, डब्बू महाराज, नौशाद खान, विक्रम ठाकुर, दिनेश रैकवार, आशीष पटेल, तेजीराम रोहित, वीर सिंह, अमर राजपूत, मिक्की चंदेल, राजा रौतेला, रफीक खान, केके अग्रवाल, जीशान पठान, महेन्द्र पटेल सरपंच, लोकेन्द्र सिह, राम सिंह हिण्डोरिया, महादेव पटेल, पप्पू कसोटया, श्रीमती शशि चौधरी, शहीदा बानो, सरवर पठान, एके चिश्ती, राजकुमार श्रीवास्तव, मुन्ना रैकवार, खिल्लू ठाकुर, अमित नामदेव, अनिल जैन आदि की उपस्थिति रही।
कानून के प्रति जागरूकता और सहयोग के लिए तैयारियां
दमोह। सबको त्वरित और सुलभ न्याय मिले इसके लिए प्रयास जारी है नालसा और सालसा के निर्देश पर एक विशेष अभियान 1 नवंबर से लेकर 13 नवंबर के मध्य चलाया जाएगा यह बात जिला न्यायधीश अम्बुज पाण्डेय ने कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कानून और अधिकार के संबंध में प्रत्येक व्यक्ति तक जानकारी पहुंचे इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। राज्य शासन का प्रत्येक विभाग इस कार्य में सहयोग करेगा और दमोह जिले की 461 ग्राम पंचायतों तक घर.घर संदेश पहुंचाने का संकल्प लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जेल में बंद बंदी को भी कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें ऐसे व्यक्ति जिनको न्याय प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है उस बाधा को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
 प्रिंसिपल न्यायधीश श्रीमती रेणुका कंचन के मार्गदर्शन लोकोपयोगी अदालत के साथ नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया जा रहा है। नालसा और सालसा के दिए गए दिशा.निर्देशों का अक्षर से पालन करने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक और फिर समन्वय बनाकर कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जिला न्यायाधीश श्री पांडेय ने बताया कि 6 नवंबर को हरदुआ खुर्द और 13 नवंबर को अभाना में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन में बैठक के आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी और पीएलबी को विशेष निर्देश दिए गए हैं। आम जनमानस से सहयोग और जागरूकता के लिए जिला न्यायधीश से अंबुज पांडे ने आग्रह किया है। अधिवक्ताओं के साथ अधिकारी और पी एल बी एवं अपेक्षितों की उपस्थिति रही।
देवरान मामले में अजाक्स संघ ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। अजाक्स संघ जिला दमोह द्वारा मुख्यमंत्री के नाम श्रीमान कलेक्टर दमोह को ज्ञापन सौंपा गया। डॉ.मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स द्वारा घटना से संबंधित 07 बिंदुओं का ज्ञापन दिया गया जिसमें दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को ग्राम देवरान में अहिरवार परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या के सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को बिंदुवार न्याय दिलाया जाए मृतक के प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 लाख रुपए के मान से मुआवजा राशि दी जावे एवं गंभीर घायल व्यक्ति को 25 लाख सहायता दी जाए। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण संशोधन नियम 16 अनुसार राहत दी जाएं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 8 लाख 25 हजार के मान से तीन हत्याओं पर उनकी चिकित्सा जांच और चिकित्सा रिपोर्ट की पुष्टि पश्चात 50 प्रतिशत दी जाएं। मासिक निर्वाह भत्ता अंतर्गत मृतक विधवा एवं उनके माता पिता की हत्या संपूर्ण परिवार के एक साथ रहता है ऐसी स्थिति में विधवा एवं दो पुत्रों को प्रतिमाह पांच 5000 मूल पेंशन के साथ अनुज्ञ महंगाई भत्ता दिया जावे, मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति दी जाए
 उपरोक्त परिवार को 6 माह के अंदर रोजगार मुहैया कराया जाए, मृतक के परिवार को दो-दो एकड़ भूमि दी जाए मृतक के बच्चों की पूर्ण शिक्षा शासन के द्वारा कराई जाए, मृतक के परिवार को घटना के बाद धमकियां दी जा रही हैं ऐसी स्थिति में सुरक्षात्मक दृष्टि रखते हुए तत्काल शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराते हुए शस्त्र क्रय करके पीड़ित को उपलब्ध कराया जाए। मृतक परिवार की जान की सुरक्षा हेतु एवं आरोपियों के दबाव से मुक्त करने हेतु प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत दमोह के दमयंती। नगर में बने आवासों में दो आवास आवंटित करने की कृपा करें ताकि पीड़ितों की सुरक्षा हो सके। इस अवसर पर जिला संरक्षक प्रताप रोहित, नारायण सिंह ठाकुर पूर्व एसडीएम, मुन्नी लाल अहिरवार, महासचिव नारायण सिंह मराबी, बीएल रोहित हिम्मत प्रसाद अहिरवार, ओपी राज जिला उपाध्यक्ष तुलाराम अहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यालय सचिव बालाराम अहिरवार, तहसील अध्यक्ष हटा हरीश अहिरवार, तहसील अध्यक्ष दमोह प्रकाश चंद चौधरी, तहसील अध्यक्ष पथरिया मुकेश अहिरवार, संभागीय महासचिव पीएल अहिरवार, मनोज वर्मा, लोकेश बौद्ध, नवीन वंशवर्ती, राकेश अहिरवार, राकेश सूर्यवंशी, कार्यालय सचिव पीएल कोरी सहित अजाक्स के  साथियों की उपस्थिति रही।
 पथरिया कालेज में शपथ व एकता दौड़ का आयोजन
दमोह। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को पथरिया कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवम विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षित बनाए रखने की शपथ ली। इसके पश्चात एनसीसी व राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय की इकाइयों के सहयोग से एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संध्या पिंपलापुरे, प्रशासनिक अधिकारी डॉ.विनय वर्मा, एनसीसी (महिला शाखा) प्रभारी श्रीमती शिवाली राठौर, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री अवधेश सिंह ठाकुर एवम डॉ. रश्मि जैन, डॉ. जगदीश प्रसाद अहिरवार, श्री शेख ताज हसन सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जबेरा कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
दमोह। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पुलिस स्मृति दिवस, झंडा दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण जबेरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दमोह व तेजगढ़ की कबड्डी टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी मानसिंह परमार, थाना प्रभारी इंद्रा सिंह, कॉलेज प्राचार्य रितु श्रीवास्तव, रूपेश सेन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 
जिसमें तेजगढ़ टीम विजेता व दमोह टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में टीम कोच आनंद यादव,ब्लॉक समन्वयक कविता अहिरवार, दीपेंद्र यादव,मयंक जैन,एचसीएम  प्रधान आरक्षक प्रवीण सेन,सतीश नामदेव,आरक्षक प्रकाश नामदेव,बीरेंद्र सिंह, राम मनोहर यादव सहित कॉलेज स्टाप,पुलिस स्टाप ब छात्र छात्राओं की उपस्थित रही। 

Post a Comment

0 Comments