Header Ads Widget

आचार्य श्री विद्यासागर जी पर डाक टिकट.. भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा मंडल बांदकपुर बैठक, हटा नगर मंडल शिक्षक सम्मान.. माधव पटेल की पुस्तक प्रकाशित.. बीएम दुबे को राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान.. गोपाष्टमी पर गौवंशो को चारा भंडारा.. मुस्की धाम में श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह उत्सव

 आचार्य श्री विद्यासागर जी पर डाक टिकट विमोचन

दमोह। विश्व वंदनीय आचार्य भगवन श्री विद्यासागर सागर जी महाममुनिराज की स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष  के उपलक्ष पर आचार्य श्री के विशेष आवरण एवं विरूपण मोहर का अनावरण मंगलवार दोपहर मुख्य डाक घर मे डाक विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, वर्तमान अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, देवेंद्र सेठ, रूपचंद चौधरी, अभय बनगांव आदि ने ज्ञान ज्योति का प्रज्वलन आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष किया मंगलाचरण  नवीन निराला ने किया
 इसके पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों एवं डाक विभाग के अधिकारियों के द्वारा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज पर डाक विभाग द्वारा जारी मुहर एवं आवरण काअनावरण किया गया इस मौके पर मंचासीन अतिथि ने अपने विचार प्रकट करते हुए आचार्य भगवन के विराट व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी ने सभी ने जोरदार शब्दों में बोलते हुए कहा कि हम सब का यह सौभाग्य है कि इस कलयुग में ऐसे त्यागवान महापुरुष का हमें मंगल सानिध्य प्राप्त हो रहा है
जिन्होंने समाज कल्याण हेतु अपने जीवन का बहुमूल्य समय प्रदान किया है इसमौके पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले रिशु सिंघई शैलेंद्र मयूर, सुनील वेजिटेरियन, गौरव जैन, आनंद बीएसएनल, संजीव शाकाहारी आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा मंडल बैठक 
दमोह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की बांदकपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी और बांदकपुर मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुवीर रजक बैठक में उपस्थित रहे।
राघवेन्द्र सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत बूथ समिति के बल पर विश्व का सबसे बड़ा दल है। सभी मोर्चों के अध्यक्ष अपने मंडल के शक्ति केंद्रों पर विशेष ध्यान दें, शक्ति केंद्रों की नियमित रूप से बैठक और समीक्षा करें। शक्ति केंद्र ही चुनावों में  शक्ति साबित होंगे।
भरत यादव ने कहा कि हम भाजपा जैसे विशाल वट वृक्ष की शाखाएं हैं, वृक्ष की शाखाएं जितनी बढ़ेगी वृक्ष उतना ही अधिक विशाल होगा और छाया देगा। संगठन जो दायित्व और कार्यक्रम देता है हम सभी अपने कर्तव्यों और दायित्व को पूर्ण करें। बैठक में युवा मोर्चा महामंत्री ललित पालीवाल, मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 
इसके पूर्व महिला मोर्चा की भी कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई थी जिसमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, महामंत्री सुमन पटेल, अनुराधा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी, मंडल महामंत्री तुलसा प्रजापति सहित महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकताओं की उपस्थिति रही।
 हटा नगर मंडल ने शिक्षक सम्मान किया
 दमोह। आज भारतीय जनता पार्टी नगर हटामंडल के द्वारा मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर हटा के 67 साल पुराने आज ही के दिन स्थापित उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना की गई थी जिसमें हटा भाजपा नगर मंडल के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस को मण्डल अध्यक्ष मनीष पल्या एवं भाजपा पदाधिकारीयों के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प माला पहनाकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
 इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले पूर्व छात्रों के द्वारा स्थापना दिवस बधाई के साथ हटा शहर के सबसे पुरानी धरोहर संयोजने की बात कही गई, पूर्व छात्र सौरभ नेमा ने कहा कि प्रशासन को मध्यप्रदेश एवं हटा की ऐतिहासिक धरोहर को यथावत बनाए रखने के लिए कहां गया, आपको मालूम हों की आज ही के दिन मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के साथ हटा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का भी सन 1956,1नवम्बर के दिन विद्यालय की स्थापना हुई थी,  वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय में सीएम राइजिंग स्कूल दोनों साथ साथ चल रहे हैं,उत्कृष्ट विद्यालय की कुल जगह 125 एकड़  है, पूर्व छात्रों  ने मांग की हैँ की उत्कृष्ट विद्यालय की जगह लेकर सीएम राइजिंग  स्कूल को अलग से स्थापित की जाए, जिससे कि उत्कृष्ट विद्यालय का इतिहास और हमारी धरोहर बनी रहे।
 इस अवसर पर भजपा जिला सह मीडिया प्रभारी शिव शंकर कुशवाहा, मंडल महामंत्री मनीष जैन रत्नेश खटीक, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सौरव नेमा, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गर्वश से राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप खटीक, दिनेश खटीक, विक्रम वर्मन, सुखराम नामदेव, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नारायण तंतुबाय, मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील सेलट आदि कार्यकर्त्ताओ की उपस्थित रही।
बीएम दुबे को राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान..
दमोह। विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा हिंदी भाषा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हास्य-व्यंग्य कवि बीएम दुबे को राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया
उक्त सम्मान प्रभा स्मृति अलंकरण समारोह में शिक्षाविद डॉ. पीएल शर्मा, डॉ. एनआर राठौर, वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह ठाकुर, नरेंद्र दुबे द्वारा प्रदत्त किया गया। साहित्यकारों व साहित्य प्रेमियों ने बीएम दुबे को सम्मानित होने पर बधाई दी है।
 माधव पटेल की पुस्तक प्रकाशित..
 दमोह।युवा लेखक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल की "विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सह शैक्षिक गतिविधियो की भूमिका" विषय पर सातवी पुस्तक प्रकाशित हुई। इसमें विद्यालयों में शिक्षण के अतिरिक्त खेल,चित्रकला, वाद विवाद,प्रार्थना सभा,बाल केविनेट जैसी गतिविधियों की उपयोगिता और सार्थकता पर प्रकाश डाला गया है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देती है,पुस्तक में उन सभी प्रमुख बातों को सम्मिलित किया गया है जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहयोगी हो सकती है पुस्तक आईएसबीएन नंबर और कापी राइट सहित संकल्प प्रकाशन से प्रकाशित हुई है।पुस्तक प्रकाशन पर शिक्षा से जुड़े सभी लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की।
गोपाष्टमी पर गौवंशो को चारे का भंडारा कराया
दमोह
। निस्वार्थ गौ सेवा समिति की और गोपाष्टमी के पावन पर्व पर शहर के मुख्य मार्गों पर बैठे गौवंशों को चारे का भंडारा करवाया गया। दीपक नेमा ने बताया कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने गाय को चराने के लिए घर से बहार कदम रखा था मतलब अपने जीवन का प्रथम उदेश्य गौरक्षा की आज ही के दिन से शुरूआत की थी।
 साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं गौहत्या बंद करने की बात कहीं। इस अवसर पर निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्य राज, शिवांश, रूद्र, राज, अभी, बाबू, श्रवण, जय, कृष्णा, सत्यम, बडु लकी, मोहित, भद्द गुरू अभिषेक, विकास का सहयोग रहा। 
मुस्की बाबा धाम में श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह 
दमोह।
मुस्की बाबा धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मनाया श्री कृष्ण रुक्मणी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  कथाचार्य किशोरी वैष्णवी गर्ग ने बताया कि हमारी कन्हैया ने वैसे तो 16108 विवाह की है परंतु उनमें से उनकी प्रमुख पटरानी श्री रुकमणी जी है और उनकी 8 मुख्य पट रानियां है तथा 16000 से वेद की रचनाएं हैं जिनसे श्री भगवान ने विवाह किया है।
 किशोरी जी ने बताया कि रुकमणी भगवान श्याम सुंदर को ही अपने पति के स्वरूप में वरण कर चुकी थी परंतु उनके भाई रूक्मी राजनीति सुख के कारण लाभ के कारण अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से कराना चाहते थे इसी के बीच में जब रुक्मणी मैया गौरी पूजन के लिए जाती है उसी समय हमारे कन्हैया जाकर के उनका हरण कर लेते हैं और दोनों द्वारिका जाकर विवाह करते हैं।

Post a Comment

0 Comments