Header Ads Widget

कुंडलपुर में मुनि श्री के सानिध्य में सिद्धों की आराधना.. विहिप एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान.. संत नामदेव जयंती पर निबंध, रंगोली, संगोष्ठी.. महाराजा अग्रसेन की 16 वी महाआरती.. मुस्की धाम में सुदामा चरित्र को सुन भक्त भाव विभोर

मुनि श्री के सानिध्य में सिद्धों की आराधना

दमोह ।श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

1 नवंबर से 8 नवंबर तक आयोजित इस विधान में सौधर्म इंद्र परिवार श्रीमती सुमतरानी गोकुल चंद श्रीमती मोहिनी जैन आदित्य अदिति मीना दीदी श्रुति कृति जैन कुंडलपुर, श्रीपाल -मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य डॉक्टर अरुण जैन पूर्णायु श्रीमती शैली जैन पर्व आयांश जैन परिवार कुंडलपुर छिंदवाड़ा को प्राप्त हुआ। 

विधान में द्रव्य प्रदाता जैन गौरव अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम जैन के बलिदान दिवस के उपलक्ष में माता-पिता श्रीमती सुधा सुमत प्रकाश जैन डॉ स्मिता डॉ सिद्धार्थ जैन इंदौर परिवार। विधान में समस्त ब्रह्मचारी बहने कुंडलपुर एवं संगीत गुरु भक्त मंडल कुंडलपुर सहित समस्त जैन समाज कुंडलपुर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

विहिप एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान

दमोह आज जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय के रक्तकोश केंद्र में विहिप एवं बजरंग दल द्वारा बलिदानियों के पुण्यस्मरण के अवसर पर रक्तदान किया गया। हर वर्ष 2 नवंबर को बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस मनाया जाता है।आज ही के दिन वर्ष 1990 में अयोध्या में कार सेवकों पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सरकार ने गोलियां चलवाई थी, जिसमे कोठारी बंधुओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
एडवोकेट सुधीर पांडे स्वदेश असाटी ,दुर्गा वाहिनी से प्रीति बर्मन सहित कई बजरंगियों ने रक्तदान किया। इसी के साथ विश्व हिंदू परिषद के समरसता विभाग प्रमुख श्री राम पटेल जिला मंत्री अमित राय उपाध्यक्ष अजय खत्री जिला संयोजक संभोग विश्वकर्मा सहित राम मिश्रा विक्रम साहू राजू नामदेव सुरेश पटेल अक्षय बाजपेई निखिल राजपूत गोपाल पटेल अनुराग यादव सुधांशु खरे कुलदीप शर्मा नीरज असाटी सुदेश असाटी,  तनुनय पाठक आदि का रक्त परीक्षण कर रिकार्ड संधारित किया गया ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इनके द्वारा जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर रक्तदाता दुर्गा वाहिनी की प्रीति बर्मन ने बताया की बलिदानियों की याद में रक्तदान कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। बजरंग दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बलिदानियों के रक्त से सरयू नदी का पानी भी लाल हो गया था, ऐसी पुण्य आत्माओं का स्मरण करते हुए हम उन्हें आज के इस अवसर पर नमन करते हैं।

संत नामदेव जयंती पर निबंध, रंगोली, संगोष्ठी 

 दमोह। संत नामदेव जी की 752 वी जयंती पर शासकीय हाई स्कूल मंझगुवा पतोल में संत नामदेव जी के जीवन वृत्त पर निबंध लेखन, रंगोली के साथ संगोष्ठी का आयोजन संत नामदेव शिक्षा समिति हटा के द्वारा किया गया। सर्व प्रथम संत नामदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सी एम राइज स्कूल पटेरा के प्राचार्य कमलेश शर्मा ने संत नामदेव जी द्वारा मानव कल्याण के क्षेत्र ने किए गए कार्यो से बच्चो को अवगत कराया।
 नामदेव समाज हटा के अरविंद नामदेव ने बच्चों को संत नामदेव के जीवन वृत्त के साथ ही संकल्प से सिद्धी से अवगत कराया। बांसातरखेड़ा नेहरू युवक मंडल से जितेंद्र सिंह द्वारा बच्चो को राष्ट्र की एकता और अखंडता पर जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक सदभाव किसी भी राष्ट्र की एकता और अखंडता का आधार होता है, हमे मिलजुलकर भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करना है। प्राचार्य केशवेंद्र नामदेव द्वारा संत नामदेव द्वारा सामाजिक कुरूतियों के उन्मूलन के साथ ही विषम परिस्थितियों में भी देशवासियों को एकजुट बने रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर निबंधलेखन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्रों एवं पुरुस्कारों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है जिसमे 02 नवंबर को निबंधलेखन और रंगोली प्रतियोगिता, 03 नवंबर को संगोष्ठी , 04 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सुरेश नामदेव, तृप्ति चौबे, सुनील पांडेय, लखन पटेल, शिखर चंद्र जैन, भावना प्रजापति के साथ ग्राम के वरिष्ठ जन हरिदास पटैल, संत नामदेव शिक्षा समिति हटा से गोविंद नामदेव, कलु नामदेव, भगवानदास नामदेव, नीलेश अवस्थी, मुकेश सोनी के साथ ही मिशन जन जागृति युवा मंडल से कार्यक्रम समन्वयक के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चो की उपस्थिति रही।

महाराजा अग्रसेन की 16 वी महाआरती संपंन..

 दमोह। अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा प्रत्येक माह के  महाराजा अग्रसेन की महाआरती का आयोजन अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में किया जाता है जिस क्रम में इस माह भी सोलवीं महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। अगली महा आरती का आयोजन 6 दिसंबर को शाम 7:30 बजे किया जावेगा जिसमें समस्त अग्र बंधुओं से उपस्थिति की अपील की है।

पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से अग्रवाल महासभा की प्रदेश महामंत्री रमा अग्रवाल दमोह  अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल डॉ अशोक अग्रवाल विकास अग्रवाल संदीप अग्रवाल राहुल अग्रवाल अमित संकेत सक्षम अनमोल अक्षय देवेंद्र विराज रश्मि बबीता रिद्धि निशा पूर्वी नीतू अर्चना सपना अनीता गायत्री रज्जू श्रीजी सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिला पुरुषों की उपस्थिति रही। 
सुदामा चरित्र को सुनकर भाव विभोर हुए भक्त
दमोह। मुस्की बाबा धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सातवे दिन कथावाचक किशोरी वैष्णवी गर्ग ने सुदामा चरित्र का वर्णन  करते हुए बताया की मित्रता श्री कृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए सुदामा आने की खबर मिलते ही श्री कृष्ण जी दरवाजा तक दौड़ते हुए सुदामा जी को लेने गए थे पानी परात को हाथ नहीं नैनन के जल सो पग धोए। अर्थात श्री कृष्ण ने सुदामा जी के पैर धोए
 आधुनिक युग में स्वार्थ के लिए एक दूसरे के साथ मित्रता करते हैं और काम निकल जाने पर भी भूल जाते हैं जीवन में एक प्रत्येक प्राणी को परमात्मा से एक रिश्ता जरूर बनाना चाहिए, भगवान से बनाया गया रिश्ता जीव को मोक्ष की ओर ले जाता है, उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी सुदामा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सखा  श्री कृष्ण का चिंतन और स्मरण नहीं छोड़ा इसके फलस्वरूप कृष्णा ने सुदामा को परम पद प्रदान किया सुदामा चरित्र की कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए, कृष्ण सुदामा मिलन की सजीव झांकी का प्रस्तुतीकरण दिया गया
 उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है कथा सुनने आसपास के गांवों में भी श्रद्धालु पहुंचे आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा सुनने यहां दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं और भागवत कथा सुनकर उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले रहे हैं, भागवत कथा शुरू होने के पूर्व से ही भक्तों की भीड़ जुटने शुरू हो जाती है, कल हवन पूजन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments