कांच मन्दिर सिद्धचक्र विधान में 32 अर्घ समर्पित
दमोह।
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल
विधान एवं विश्व शांति महा यग का आयोजन आरियका श्री 105 मृदु मति माताजी के
ससंघ सानिध्य एवं पंडित श्री आशीष जैन सगरा वालों के मार्गदर्शन में किया
जा रहा है।
जिसमें आज विधान के तीसरे दिन नित्य प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह
से पूजन अभिषेक श्री जी की शांति धारा के साथ विधान प्रारम्भ हुआ। वहीं
आरियका श्री 105 मृदु मति माताजी के मंगल प्रवचन भी हुए।
रात्रि कालीन
सौधर्म इंद्र की सभा का आयोजन भी किया गया। आज 32 अर्घ समर्पित किए गए यह
कर्यक्रम आने वाली 9 तारीख तक क्रमश आयोजित रहेगा।
जंहा रात्रि में महाआरती
एवं बच्चों द्वारा नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया जा रहा
है।
नन्हे मंदिर में आष्टानिका पर सामूहिक पूजन
दमोह।
नन्हें मन्दिर जी मे आष्टानिका महापर्व पर प्रतिदिन सामूहिक अभिषेक,
शान्ति धारा, नंदीश्वर दीप पूजन का बृहत सगीतमयआयोजन प्रतिदिन प्रातः बेला
में किया जा रहा है दूसरे मंदिर जी के आसामिया तथा श्रावक जनों के द्वारा
सहभागिता दर्ज करके धर्म लाभ अर्जित किया जा रहा है।
पर्व
के तीसरे दिन गुरुवार को शान्ति धारा करने का सौभाग्य राजेंद्र अटल परिवार
एवं मनोज जैन सगरा परिवार को प्राप्त हुआ। शान्ति धारा का वाचन स्वतंत्र
भैया द्वारा किया गया । संगीतमय पूजन मन्दिर प्रभारी राजेश हिनोति द्वारा
कराई गई । इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिश नायक, मंत्री चक्रेश सराफ, रूपचंद जी,
संजय सराफ एवं मन्दिर आसामियों की उपस्थिति रही। जैन धर्म के महत्व पूर्ण
पर्व पर सभी ने सहभागिता दर्ज कर पुण्यार्जन किया।
गल्र्स कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में निबंध
प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी की
अध्यक्षता में किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय नशा एक अभिशाप था। निबंध का मूल्यांकन डॉ. मालती नायक, श्रीमती प्रीति वर्मा एवं श्रीमती जया
अहिरवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. आराधना श्रीवास एवं
समिति सदस्य श्रीमती सुरेखा बडोले, डॉ. शिरीन खान एवं श्री पंकज जैन ने
कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। जिसमें प्रथम स्थान आलिया
बानो बी. काम द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान तानिया खरे एम.एस.सी. प्रथम वर्ष
एवं तृतीय स्थान राजनंदिनी ठाकुर बी.कॉम. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।
खो खो बालक वर्ग में विजेता टाइम्स कॉलेज
दमोह। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 के तहत आज बालक एव बालिका वर्ग में खो खो कबड्ड़ी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीएम गगन विसेन ने खिलाड़ियों का परिचय लिया।
खो खो और कबड्डी खेलो में लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। कल 4 नवम्बर को कबड्ड़ी बालक एवं बालिका वर्ग में फाइनल खेला जाएगा । एसपीएम नगर खेल परिसर में आयोजक खेल और युवा कल्याण विभाग दमोह खो खो बालक वर्ग में विजेता टाइम्स कॉलेज दमोह और उपविजेता खेल विभाग रहा, वही बालिका वर्ग में के एन कॉलेज विजेता खेल विभाग उपविजेता रही।
इस मौके पर खेल अधिकारी सैफ उल्ला खानए अतुल श्रीवास्तव मुकेश खरे रजनी पाल शैलेन्द्र कुमार चौधरी संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक की उपस्थिति रही।







0 Comments