Header Ads Widget

ओपीएस की बहाली, पदोन्नति और पदनाम पर प्रमुख सचिव के साथ शिक्षक संघ की बैठक.. भारतीय जैन संघठन ने समर्पित किए अष्ट प्रातिहार्य.. भाजपा दमयंती नगर कार्यकारिणी, अभिषेक भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष.. बालक एवं बालिका वर्ग कबड्ड़ी फाईनल मैच

प्रमुख सचिव के साथ हुई शिक्षक संघ की बैठक
 भोपाल/दमोह। म.प्र.शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लछीराम इंगले के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री क्षत्रवीरसिंह राठौर, संघटन मंत्री किशनलाल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के साथ गुरूजी, अध्यापक की वरिष्ठता के साथ ओपीएस बहाली, पदोन्नति/पदनाम, शैक्षणिक संवर्ग को विश्रामावकाश में कार्य के एवज में मिलने वाले अर्जित अवकाश में कलेक्टर और कमिश्नर के अनुमोदन की अनिवार्यता समाप्त करने सहित एक दर्जन से अधिक समस्याओ पर लगभग एक घण्टे तक बातचीत हुई। 

चर्चा में एनपीएस में कर्मचारियों और सरकार के अंशदान के बदले नाम मात्र की पेशन मिलने,कम्पनी को लाभ होने,सामाजिक सुरक्षा से वंचित होने के तर्क रखकर ओपीएस बहाली की बात रखी। पदोन्नति और पदनाम देने से बताया कि मुखिया विहीन स्कूलो में संस्था प्रमुख मिलेंगे जिससे शिक्षा गुणवत्ता आएगी, स्कूलो में माँनिटरिंग में सुविधा होगी, वरिष्ठता को सम्मान मिलेगा ऐसे ही अनेको तर्काे से पीएस मुख्यमंत्री को समस्याओ के निराकरण की अनिवार्यता बताई। उन्होंने सभी समस्याओ को मुख्यमंत्री के सामने सारे तर्काे और अनिवार्यताओं के साथ रखने के लिए आश्वस्त कराया। शैक्षणिक संवर्ग को विश्रामावकाश में कार्य के बदले अर्जित अवकाश के लाभ से वंचित करने वाले 2008 के आदेश को निरस्त करने या इस वर्ग की सेवाए भी नॉनवोकेशनल घोषित करने की मांग को जोरदार ढंग से उठाने पर उन्होंने इसमें निरस्त या नॉनवोकेशनल घोषित करने पर सहमति व्यक्त की।  

नवीन शिक्षक संवर्ग की क्रमोन्नति की स्वीकति की मांग की गई जिस पर पीएस ने इन्हें समयमान वेतन 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पर देने के शीघ्र स्वीकृति के लिए आश्वस्त कराया। अन्य मांग पत्र की समस्त समस्याओ पर भी विस्तार से चर्चा हुई है और सुखद परिणाम की उम्मीद है। इस बैठक के बाद प्रतिनिधिमण्डल ने यह सभी मांगो का ज्ञापन शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार को दिया। मंत्री जी लगभग 2 घण्टे तक हुई चर्चा में मांग पत्र के एक एक बिंदु पर बात हुई। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमण्डल में राष्ट्रीय संघटन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राउत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मतसिंह जैन सहित मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष पांडे उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय पदाधिकारियो के सक्रिय प्रयासों से निश्चित ही शीघ्र ही सुखद परिणाम सामने आएंगे। शिक्षक संघ दमोह इकाई सहित प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री लक्षिराम इंगले जी, महामंत्री श्री क्षत्रवीर सिंह जी राठौर सहित प्रांतीय कार्यकारिणी के सार्थक प्रयासों की बहुत बहुत सराहना व आभार ज्ञापित किया है।

 भारतीय जैन संघठन ने समर्पित किए अष्ट प्रातिहार्य

दमोहस्टेशन चौराहा के समीप श्री दि. जैन कांच मंदिर जी में पूज्य आर्यिक रत्नश्री 105 मृदुमति माता जी, आर्यिकाश्री निर्णय मति माता जी, प्रख्यात विदुषी वंदनीय पुष्पा दीदी जी के पावन सानिध्य में व प्रतिष्ठाचार्य विद्वान डॉ. आशीष जैन व उनकी कुशल टीम के सफल संचालन में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र मण्डल वृहद पूजन विधान में भारतीय जैन संघठन के जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन पलंदी, जिला-उपाध्यक्ष इंजी.ऋषभ जैन खडेरी, चेप्टर दमोह के नगर अध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन करूणा कांट्रेक्टर ने सामूहिक रुप से विधान की पावन वेदिका पर प्रतिष्ठाचार्य जी के मंत्रोच्चार के साथ भगवान के अष्ठ प्रतिहार्य स्थपित किए। 
साथ में जैन मिलन व विद्या मृदु प्रवाह के पदाधिकारियों ने भी प्रतिहार्य स्थापित किए। महिला मिलन से वीरांगना अध्यक्ष श्रीमति मुक्ता बजाज ने भी महिलाओं के समूह के साथ प्रतिहार्य स्थापित किए। इस अवसर पर श्री दिग. जैन पलंदी मंदिर व श्री दिग. जैन बड़ा मंदिर जी से भक्तों की टोलियां भगवान की पूजन हेतु द्रव्य सामग्रियां लाई। प्रतिदिन प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, पूजन,अर्घ समर्पित किए जा रहे हैं। प्रातः कालीन पूज्य माता जी के प्रवचन व रात्रि में 8 बजे से 9 बजे तक वंदनीय पुष्पा दीदी जी द्वारा मार्मिक अविस्मरणीय प्रवचन किए जा रहे हैं।

भाजपा दमयंती नगर कार्यकारिणी की घोषणा
दमोह।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा जी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय वैभव पवार जी, प्रदेश महामंत्री व भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार जी की अनुमति व भाजपा दमोह जिला प्रभारी माननीय अभिलाष पांडे जी भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव एवं दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर ने दमयंती नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।
 जिसमें मंडल उपाध्यक्ष स्वप्निल प्यासी, निक्की सेन, राहुल सागर, अभिषेक राय, आदित्य जैन व नगर महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, शुभम यादव वा मंडल मंत्री सतीश पांडे, शिवम गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, सुनील राय, आलोक चौबे कोषाध्यक्ष दीपेश राठौर, सहकोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री संजय चौहान, सहकार्यालय मंत्री उदित सोनी, मीडिया प्रभारी नीरज राय, सह मीडिया प्रभारी ऋतिक राज, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी अंश राजपूत, आईटी सेल प्रभारी तपेश चौरसिया, सहआईटी सेल प्रभारी शौर्य साहू, रिसर्च ऑफ पॉलिसी नयनदीप जैन सहित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। नगर कार्यकारिणी घोषणा में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी समस्त जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव एवं समस्त युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी ने अपनी शुभकामना देते हुए युवा मोर्चा को संगठन की विचारधारा युवा तक पहुंचाने और उन्हें विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

अभिषेक राय बने भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष
दमोह। दमोह नगर युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष के पद अभिषेक राय को नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर साथी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई।
 जिसमे विशेष तौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित गोलू बजाज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, राकेश लोधी, राहुल यादव, सैफ खान, सुमित गुप्ता, ओम रैकवार, विष्णु, संगीत सोलंकी, राहुल पंडित सहित तमाम कार्यकताओं ने बधाई दी।
बालक एवं बालिका वर्ग कबड्ड़ी फाईनल मैच
दमोह।  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखंड प्रतियोगिता वर्ष 2022 आज प्रतियोगिता का दूसरा दिन आज बालक एवं बालिका वर्ग  कबड्ड़ी का फाईनल खेला गया। जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय विजेता रहा और उपविजेता खेल विभाग रहा। वही पर बालिका में विजेता खेल विभाग एवं उपविजेता सेंट जोन्स स्कूल रहा।
 
दोनों टीमों के परिचय एटीओ राम अहिरवालए कलेक्ट्रेट से विनय दुवेए रंजीत कोर सरीन रजनी पाल प्रीति वर्मन अभिषेक आठ्या निक्की पटेल शुभम रैकवार शैलेन्द्र कुमार चौधरी संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक दमोह उपस्थित रहे।सभी टीमों के  पुरस्कार 7 नवम्बर को सिविल वार्ड स्टेडियम हॉकी फीडर सेंटर दमोह मे समापन किया जायेगा।
 

Post a Comment

0 Comments