केएन कालेज में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
दमोह। शासकीय कमला
नेहरू महिला महाविद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य डॉ जी पी चौधरी के
मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसमें मप्र के सामान्य ज्ञान पर
आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम हिमानी सोनी, प्रियल साहू की टीम ने द्वितीय शिवानी शुक्ला तृतीय
स्थान नैंसी पांडे ने प्राप्त किया। इसके पश्चात बुंदेली नाटक अनपढ़ किसान
में छात्राओं ने सजीव प्रकृति की यह नाटक बुंदेली भाषा में प्रस्तुत किया
गया । जिसमें साक्षी पटेल अंशिका ठाकुर, रक्षा निगम, सृष्टि पटेल, सोहिला
फातिमा, नेहा ठाकुर रहीं।
इसके पश्चात बुंदेली ब्याव बुंदेली शादी पर
आधारित एक लोक नाटक की प्रस्तुति हुई जिसमें विवेचना सोनी करना तिवारी
शिवानी विश्वकर्मा प्रगति पाठक नीरज कुमार अनीता विश्वकर्मा रानू और रिमझिम
असाटी रही ।इसके पश्चात बुंदेली लोक नृत्य में करुणा तिवारी,
अर्चना, रोशनी लोधी, अंजलि विश्वकर्मा, साक्षी चक्रवर्ती, शची राजपूत, मालती अहिरवार ने बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम
का संचालन डॉअवधेश जैन ने किया। इस अवसर पर डॉ डीके नेमा, डॉ पी एल जैन,डॉ
के उमाहिया,डॉ एन पी नायक, डॉ रेखा जैन डॉ अरुणा एम जैन असलम खान बृजेश मौर्य सहित छात्राओं की उपस्थिति रही।
एकलव्य विवि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
दमोह। कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया एवं उप कुलाधिपति द्वय श्रीमती पूजा मलैया
एवं श्रीमती रति मलैया तथा कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन एवं
कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र और समाज कार्य
विभाग द्वारा एकलव्य विवि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक
का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित क्विज, स्लोगन, निबंध एवं भाषण
प्रतियोगिता, जनजागरूकता रैली आदि विविधि तरीकों द्वारा पूरे सप्ताह
भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु प्रेरक पर्यावरण सृजित करने का सद्प्रयास किया गया
।
इस अवसर पर कुलपति ने प्रतियोगिताओ में छात्रों की उच्चतम सहभागिता और
उनके अच्छे प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अपने आचरण में
सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के अनुपालन का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में
उपस्थित छात्रों और शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त
भारत हेतु शपथ दिलाई। कुलसचिव ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की आवश्यकता और तौर
तरीके छात्रों को बतलाए। डीन अकादमिक डॉ अर्चना पाठक ने नागरिकों के आचरण
में सुधार द्वारा भ्रष्टाचार निवारण का मार्ग सुझाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.पवन कुमार शर्मा
ने भ्रष्टाचार के नवीन तरीको जैसे साइबर अपराध तथा लोक लुभावन और अतिशीघ्र
धन को चार गुना करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों से दूर रहने और इनके
विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला । आयोजन में डॉ शैलेंद्र जैन, डॉ निधि असाटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
इस कार्यक्रम में डॉ आशीष जैन, डॉ श्वेता, डॉ प्रकाश, अंकुश
राय, ओमकार चौरसिया सुश्री श्रद्धा, रूपा आदि शिक्षको ने सहभागिता की। संचालन डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने,डॉ स्वाति गौर ने धन्यवाद
ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षकजन और समस्त विद्यार्थियों
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग बसंत बमनेले, छायांकन इमरान खान और महेश सोनी ने
किया।
तीर्थंकर भगवान की बाल कीड़ा का हुआ दृश्यांकन
दमोह।
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय सिद्धचक्र
महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायग में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों
के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही हैं तो वहीं भक्तिमय महाआरती में
लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ उठा रहे हैं।
इसी क्रम में रात्रि 9
बजे से दीदीजी द्वारा प्रवचन किए गए। जिसके बाद सभी धर्मावलंबियों को
तीर्थंकर भगवान की बालक्रीडा देखने का अवसर मिला इस बालक्रीड़ा का निर्देशन पंडित श्री आशीष जैन सगरा वाले एवं अंकित जैन सागर द्वारा किया गया। सुबह
पुनः श्रीजी के अभिषेक पूजन के साथ विधान प्रारम्भ हुआ। जिसमें श्रीमती
कमला जवाहर सिंघई एवं राजश्री दीपक छापरी परिवार को शांतिधारा करने का
सौभग्य प्राप्त हुआ।
वहीं आज की महाआरती करने का सौभाग्य सचेन्द्र जैन को
प्राप्त हुआ। आज 128 अर्घ समर्पित करते हुए सभी इंद्र इंद्राणी भक्ति के
रस्मे डूबे हुए दिखे विधान में नित्य प्रतिदिन की तरह आज भी बड़ी संख्या में
लोगों की उपस्थिति रही।
जिला जेल में किये गर्म कपड़ेे वितरित..
दमोह। नाथूराम मिश्रा ज्ञान अमृत एजूकेशन सोसायटी दमोह के द्वारा जिला जेल में आज शनिवार 5 नबंवर को जिला जेल में बंद कैदी महिलाओं के उम्र 1 वर्ष एवं 3 वर्ष के मासूम बच्चो को ठंड के धीरे-धीरे बढते प्रकोप के कारण समिति सदस्यो के द्वारा गर्म कपडो के अलावा अन्य सामग्रियों का वितरण समिति अध्यक्ष श्रीमती सपना मिश्रा द्वारा किया गया।
दमोह। नाथूराम मिश्रा ज्ञान अमृत एजूकेशन सोसायटी दमोह के द्वारा जिला जेल में आज शनिवार 5 नबंवर को जिला जेल में बंद कैदी महिलाओं के उम्र 1 वर्ष एवं 3 वर्ष के मासूम बच्चो को ठंड के धीरे-धीरे बढते प्रकोप के कारण समिति सदस्यो के द्वारा गर्म कपडो के अलावा अन्य सामग्रियों का वितरण समिति अध्यक्ष श्रीमती सपना मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष बलराम गौतम ने नशा मुक्ति एवं व्यवसन विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेल के जेलर आर डी प्रजापति के द्वारा सभी कैदियों व उपस्थितिजनो को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर करोडी सींग, संतोष मिश्रा, सुलोचना चौरसिया, सैफ, महिला आरक्षक शिवानी रैकवार के अलावा जेल के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश कुमार मिश्रा व आभार ऋषिकांत शुक्ला जेल शिक्षक के द्वारा माना गया।
हटा सिविल अस्पताल परिषर में सेल्फी प्वाइंट
दमोह। मध्यप्रदेश
राज्य स्थापना दिवस उत्सव के तहत स्वच्छता का संदेश देने के लिए हटा ब्लाक
में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रिणी संस्था लखन लाल सेवा संस्थान पांजी के द्वारा आज सिविल अस्पताल हटा में एक सेल्फी
प्वाइंट लगाया गया है जिसका डॉ उमाशंकर पटेल डॉ शारदा पटेल एवं जन अभियान
परिषद की ब्लॉक समन्वयक पुष्पा सिंह के द्वारा लोकार्पण किया गया।
सेल्फी
पॉइंट्स का उद्देश्य स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के सन्देश
के साथ स्वच्छ हटा स्वस्थ हटा का सन्देश देकर लोगो को जागरुक करना है।
कार्यक्रम में लखनलाल सेवा संस्था से जितेंद्र राय एवं स्वास्थ्य विभाग से
बुद्दनलाल तंतवाय पर्यवेक्षक ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से आनंद
विश्वकर्मा कोरोना वालंटियर रविकांत अठया रविंद्र अठया के साथ स्वास्थ्य
विभाग के स्टाफ एवं अन्य समाजसेवियों की उपस्थिति रही।
ग्राम चंडी चोपरा में चंडी मेला का शुभारंभ..
दमोह।प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जिसके नाम से ग्राम चंडी चोपरा का नाम पड़ा यहां सैकड़ों बरसों से ग्यारस से 10 दिवसीय चंडी मेले का आयोजन होता है जिसका शुभारंभ आज से प्रारंभ हुआ जिसमें दिवारी नृत्य करने के लिए ग्राम माला बमोरी जलहरी हरदुआ सुमेर महुआ खेड़ा पौड़ी महाराज सिंह पट्टी महाराज सिंह से अलग-अलग ग्रुप में सैकड़ों लोगों में पहुंचते हैं।
सर्वप्रथम चंडी माता का पूजन होता है यहां पर चौबीसा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं यहां की परंपरा है जिसकी यहां पर मन्नत पूरी हो जाती है वह लोग आज के दिन चंडी माता दरबार में प्रसाद चढ़ाते हैं। आज शुरुआत में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी पंडित दीपक उपाध्याय नर्मदा प्रसाद राय रजनी ठाकुर जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह सरपंच सचिन मोदी एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।







0 Comments