Header Ads Widget

जल प्रबंधन और संरक्षण में समाज की भूमिका का दायित्व पर कार्यशाला.. वन्य प्राणी संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मेराथन दौड़ चित्रकला.. शिखर जी मे कलशारोहण एवं सिद्दचक्र विधान आयोजन में सम्मलित होने बैठक.. लद्यु वेतन कर्मचारी तहसील व ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त..

 जल प्रबंधन और संरक्षण में समाज की भूमिका का दायित्व पर कार्यशाला..

दमोह। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तहत चल रहे कार्यक्रम की कड़ी में आज मानस भवन में जल संरक्षण पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पीएल तंतुवाय विधायक धर्मेंन्द्र सिंह लोधी कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय जनपद अध्यक्ष प्रीति ठाकुर गोपाल पटेल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।           

 इस अवसर पर श्जल प्रबंधन और जल संरक्षण में समाज की भूमिका का दायित्वश् विषय पर विधायक जबेरा धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा पहले मध्यप्रदेश की धरती पर 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस समस्या को समझा अब सिंचाई का रकबा 6 गुने से भी ज्यादा बढ़ा। आज 45 लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा जमीन पर सिंचाई होती है। सरकार ने कई प्रयास किए हैं सरकार ने छोटे बड़े मध्यम बांध बनाए। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी का ड्रीम प्रोजेक्ट नदियों को जोड़ने का काम भी सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा खेती की विकास दर मे इतने आगे रहे कि खेती का सर्वेाच्च आवार्ड कृषि कर्मण आवार्ड मध्यप्रदेश को मिला हैं।

हटा विधायक  पीएल तंतुवाय ने कहा जल संरक्षण के बारे में किसान भाईयों को अपने खेत क्षेत्र की जानकारी मालूम हैंए वे जल का बेहतर संरक्षण कर सकते हैं।  पिछले बजट में व्यारमा एवं सुनार नदी पर 02 बांध स्वीकृत हुये हैं जो क्षेत्र के भूजल स्तर को बढ़ाने का काम करेंगे। सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज ने कहा जल संरक्षण बिना जागरूकता के नहीं हो सकता।  पानी का उपयोग कहां और कैसे करना है सरकार इस ओर भी लगातार प्रयास कर रही है। हमें भविष्य में पानी का उपयोग कैसे करना हैए इस बारे में सोचना चाहिए।  गोपाल पटेल ने कहा अभी भी हम बहुत आगे नहीं बड़े हैं परंतु उस पिछड़ेपन को दूर करने के लिए लगातार सरकार ने स्टॉप डेमो बड़ी.बड़ी परियोजनाओं और तालाबों के माध्यम से लगातार प्रयास किए हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य ने कहा बुंदेलखंड में जो पानी की समस्या रही है उससे सभी लोग विदित हैं। वर्तमान में सीता नगर प्रोजेक्ट जैसे ही कंप्लीट होगा उसमें 16 हजार हेक्टेयर का पोटेंशियल हैए इसके अलावा पंचम नगर प्रोजेक्ट कंप्लीट होने वाला है उसमें भी 18 हजार हेक्टेयर से ज्यादा पोटेंशियल बढ़ जाएगा। ऐसी प्रोजेक्ट लगातार शासन द्वारा चलाये जा रहे है। पीने के पानी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में जल जीवन मिशन संचालित किया जा रहा है। जल निगम द्वारा और पीएसी द्वारा शत.प्रतिशत ग्रामीण अंचलों में ड्रिंकिंग वाटर प्रोवाइड करने के प्रयास पिछले 03 साल से घर.घर पहुंचाने के लिये किये जा रहे है। मार्च 2023 तक 750 सौ गांव तक पानी पहुंचाने का टारगेट है। अभी तक 168 गांव में पानी पहुंचाने का काम पूरा हो चुका है।संचालन विपिन चौबे ने  आभार प्रर्दशन कार्यपालन यंत्री जल संसाधन शुभम अग्रवाल ने किया।

 मड़ियादो बफ़र में हटा MLA की उपस्थिति में कार्यक्रम

दमोह। मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस आयोजन की श्रंखला में 1 नबम्बर से 7 नबम्बर तक विभिन्न आयोजनों के क्रम मे आज वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमए प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। पन्ना टाइगर रिजर्व वनपरिक्षेत्र बफ़र प्रबंधन मड़ियादो द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण एवं संवर्धन के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हटा विधायक पी एल तंतवाय विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह शिवचरण पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अतिथियों के साथ बच्चों स्कूली छात्राओ और वन अमले ने राष्ट्र गान मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर हटा विधायक सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मेराथन दौड़ को रवाना किया जिंसमे हटा विधायक पी एल तंतवाय के साथ वनपरिक्षेत्र अधिकारी मड़ियादो बफ़र हिर्देश हरि भार्गव ने भी रन किया। विधायक पी एल तंतवाय ने मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया। उन्होंने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को होते रहने की बात कही।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करने वाले जनपद सदस्य गंगाराम पटेल ने बच्चो और आमजन से पर्यावरण सहेजनेए पॉलीथिन व प्लास्टिक मुक्त रखने का आग्रह किया।

 मैराथन में भाग लेने वाले छात्र मोनू बंसल ने पहलाए ओमकार वर्मन पाली ने दूसरा और कृष साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वन्ही बालिका बर्ग से ललिता लोधीए मुलाबाई रैकवारए गुड़िया प्रजापति ने जीत दर्ज की जिसके लिए अतिथियों ने शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिंसमे बच्चो को सामग्री वितरित की गई। बच्चो ने उत्साह से भाग लेकर वन्य जीव और पर्यावरण से सम्बंधित चित्रकलाओ का प्रदर्शन कर वन्य संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा का सन्देश दिया।

किशनगढ़ बफर के भोरखुआ में अनुभूति कार्यक्रम

 पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी कई जन जागरूकता शिविर प्रतियोगिताए की गई। जिसके तहत आज किशनगढ़ वनपरिक्षेत्र बफर के भोरखुआ में अनुभूति शिविर के माध्यम से स्कूली बच्चों को नेचर ट्राइल पर पशु.पक्षीयोए वन्य जीवों की उपस्थितिए इनके रहवास और प्रकृति से जुड़ी जानकारियां दी गई।  वनपरिक्षेत्र अधिकारी किशनगढ़ बफ़र अरविंद केन द्वारा सेल्फ़ी पॉइंट्स पर बच्चो के साथ सेल्फी लेकर उत्साहवर्धन किया गया साथ ही पर्यावरणए वन्य जीवों से सबंधित जानकारी स्कूली बच्चों को दी गई। 


अनुभूति शिविर में आदिवासी अंचल की प्राथमिक शाला भोरखुआ और घुघरी के करीब 50 बच्चो ने हिस्सा लिया जिनके बीच चित्रकला आदि प्रतियोगिताये भी कराई गई। उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए बच्चो को शील्ड और सभी बच्चों को पुरुष्कार वितरित करए वनक्षेत्रों में भृमण कराकर पर्यावरण से अवगत कराया गया। बफ़र से रायसिंह माखन लोधी केलाश अहिरवार सहित वनकर्मियों और सुरक्षा श्रमिको की उपस्थिति रही।

रानी दुर्गावती हाई स्कूल ग्राउंड मे दौड़ प्रतियोगिता
सिग्रामपुर। वीरांगना दुर्गावती अभ्यारण सिंगोरगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस सप्ताह के अन्तर्गत वन्यप्राणी एवम वन संरक्षण के प्रति जागृति के लिए "रन फॉर वाइल्ड लाइफ" दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में रानी दुर्गावती शा. उ. मा. विद्यालय सिंग्रामपुर के छात्र, छात्राओ ने उत्साह के साथ भाग लिया। 
बालकों में निशांत चक्रवर्ती, कक्षा 9 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सागर पटेल कक्षा 11 दूसरा साहिल चौधरी कक्षा 9 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया बालिकाओं में अनुप्रिया ठाकुर कक्षा 9 ने प्रथम स्थान अर्चना ठाकुर कक्षा 10 दूसरा अंकिता अहिरवार कक्षा 10 ने तृतीय स्थान प्राप्त किए  साथ ही स्कूल परिसर में "वाइल्डलाइफ एवम पर्यावरण" विषय पर चित्रकला एवम "पर्यावरण" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

 जिसमे कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर स्कूल की ओर से शिक्षक अभिषेक सिंह, सौरभ राय, मृतुंज्य दुबे , गेम परिक्षेत्र अधिकारी सिंगोरगढ़ एवम गेम परिक्षेत्र सिंगोरेगढ़ का स्टॉफ उपस्थित रही।

शिखर जी मे कलशारोहण एवं सिद्दचक्र विधान आयोजन में सम्मलित होने बैठक..
दमोह।  16 से 22 दिसम्बर तक शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी में सम्पन्न होने वाले *"कलशारोहण एवं श्री सिद्दचक्र महामण्डल विधान"* की तैयारी हेतु बसुंधरा नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे शाश्वत क्षेत्र सम्मेद शिखर में होने वाले कार्यक्रम में दमोह से अधिक से अधिक लोग सम्मिलित हो सके और धर्म लाभ ले सके इस पर विस्तृत चर्चा की गई एवं रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम की सफलता हेतु सदस्यों द्वारा बहुमूल्य सुझाव प्रेषित किये गए । कार्यक्रम आयोजन एवं कार्यक्रम के दौरान धर्मावलंवियो को प्राप्त होने बाली व्यवस्थाओं से सभी को अवगत कराया गया। संचालन महेंद्र जैन ने किया । बैठक में मानिकचंद जैन, ज्ञानचंद शाह, ऋषभ कुमार  स्टेशन मास्टर, आशीष शाह, सुधीर वैद्य, जयकुमार जैन पुरा बाले, शिरीष शाह ,ऋषिष शाह ,शीतेश जैन व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

लद्यु वेतन कर्मचारी तहसील व ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त 
दमोह। मप्र 
लद्यु वेतन कर्मचारी संद्य जिला शाखा की बैठक का आयोजन शासकीय रानी दुर्गावती कन्या स्कूल  में आयोजित की गई। प्रमोद अहिरवार जिलाध्यक्ष लद्यु वेतन कर्मचारी संद्य जिला शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष एवं उपप्रांतीय अध्यक्ष मनोज चौबे व संरक्षक  शेख हनीफ खान ने सभी कर्मचारियो की सहमति से तहसील अध्यक्ष देव कुमार रजक एवं ब्लॉक अध्यक्ष भगवती शरण चौबे को मनोनित किया एवं निर्देशित किया कि आप 15 दिवस के अंदर कार्यकारिणी तैयार कर जिला संघ को अवगत कराएं।

 नवनियुक्त अध्यक्षों द्वारा संद्य के विधान की शक्तियों को अनुरूप निर्वाह करेंगें। बैठक में उपस्थित अभिषेक सिंह राजपूत, शैलेन्द्र कुमार अहिरवार,  नारायण सिंह, मरावी, उजयार सिंह मरावी, श्रीमती पिंकी तिवारी महिला प्रकोष्ठ, हरिशंकर जाट, शकील खान, गजराज अठ्या, अमित तिवारी, जितेन्द्र अहिरवार, विनोद मुड़ा, अनिल रैकवार, रमेश कुमार, अहिरवार सिद्वार्थ चौधरी, विनोद ठाकुर, मोहनलाल, शिवचरण रैकवार अंश कालीन प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बाबूलाल विश्वकर्मा आदि समस्त कर्मचारी जिला कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments