जनजागरण हेतु नेमा समाज ने निकाली प्रभातफेरी
दमोह। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष से सकल नेमा समाज पथरिया द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जगदीश स्थित से प्रातः 5 बजे से गाजे बाजे संकीर्तन मंडल के साथ महिलाएं एवं पुरूष ,बालक, बालिकाएं धार्मिक परिवेश में भजन गाते हुए झूला बजाते हुए चल रही थी।समाज के सभी घरों में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया साथ ही हर घर दीपक जलाते हुए चल रहे थे।
नेमा समाज के अध्यक्ष नीलेश नेमा ने जानकारी देते हुए कहा 10 नवंबर को समाज के एक मात्र तीर्थ स्थल श्री 1008 भोंदला बाबा धाम हिंडोरिया में 45 वा ध्वजारोहण समारोह होना है जिसमे सम्पूर्ण भारत के नेमा समान के लोग एकत्रित होते है जिसमें भोंदला बाबा की शोभायात्रा, ध्वजारोहण, पूजन हवन का आयोजन एवं विशाल भंडारा के साथ साथ सांस्कृतिक आयोजन भी होना है।
सचिव मोहन ने कहा केंद्रीय मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद हिंडोरिया अध्यक्ष सहित जिले के सभी सम्मानीय जनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।प्रभातफेरी में माता बहिनो के साथ साथ अखिलेश, ब्रजेश, पप्पू, विक्की, रामगोपाल, निरंजन, अनिल, विनोद नेमा आदि सैंकड़ो जन प्रतिदिन समिलित होते हैं।
भारत जोड़ो उपयात्रा आज आयेगी बांदकपुर
दमोह। जिला कांग्रेस
कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। भारत जोड़ो
उपयात्रा प्रभारी विधायक अजय टंडन, सहप्रभारी रतनचंद जैन, जिला पंचायत
अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से यात्रा के संबंध
में बताते हुए कहा कि शहडोल से उज्जैन तक की भारत जोड़ो उपयात्रा पन्ना जिले
के महेबा से रैपुरा होते हुए दमोह जिले के कुम्हारी में 7 नवंबर 2022 को
दोपहर 3ः20 पर प्रवेश करेगी रात्रि विश्राम पश्चात् सुबह 8 नवंबर को
कुम्हारी से पार्टी ध्यव के साथ घाट पिपरिया होती हुई बांदकपुर पहुंचेगी
जहां पर बांदकपुर मंडलम सेक्टर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपयात्रा का स्वागत
करेगें।यह यात्रा पुनः रात्रि विश्राम के बाद दिनांक 9 नवंबर को बांदकपुर
से प्रारंभ होकर आनु, चौपरा, समन्ना से होती हुई धरमपुरा नाका पहुंचेगी
जहां नगर के समस्त पार्षद जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा
का स्वागत करेगें। तत्पश्चात् समस्त कांग्रेसजनो के साथ उपयात्रा गढ़ी
मुहल्ला, पुराना थाना, घंटाघर से होती हुई अंबेडकर चौक पहुंचेगी ओर जिला
कांग्रेस कार्यालय में रात्रि विश्राम होगा। पुनः 10 नवंबर को जिला
कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक घंटाघर से होती हुई
परसोरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचेगी वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष
प्रतिनिधि के नेतृत्व में खवाजाखेड़ी सेमरा सड़गुवा पिपरिया छक्का से
बरघारी, झागरी, खिरिया, खवास होती हुई गढ़ाकोटा पहुंचेगी। यात्रा में
अधिकाधिक कांग्रेसजन आमजन से उपस्थिति की अपील की है।
ऊर्जा साक्षरता विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी
दमोह। मंगलवार को शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय
में ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय
संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालय ने अपनी
सहभागिता की । महाविद्यालय के प्राचार्य संस्था के संरक्षक डॉ जीपी चौधरी
जी ने सभी लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का का संदेश दिया
ताकि ऊर्जा संकट से निपटा जा सके साथ ही अपने आसपास के उपलब्ध संसाधनों का
आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने की बात कही । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ प्रो आलोक जैन स्ना ने कहा कि ऊर्जा की बचत करके हम
पर्यावरण की बचत कर सकते हैं । विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ प्रमोद कुमार ढाका प्राचार्य हटा सतत विकास एवं
परंपरागत स्रोत के प्रयोग में लाने की बात कही| इसी श्रंखला में प्रोफेसर
डॉक्टर पी एल जैन सर ने ऊर्जा के विभिन्न नवीन स्त्रोतों का
वर्णन किया एवं ऊर्जा बचत की जानकारी दी । डॉ असलम खान ने ऊर्जा
साक्षरता अभियान के आयोजन के प्रयोजन को रखा इसी के साथ महाविद्यालय में
गठित इको क्लब के अंतर्गत रंगोली एवं पोस्टर भाषण प्रतियोगिता क्विज
प्रतियोगिता एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संगोष्ठी
में डॉ रेखा जैन, डॉ अरुणा एम जैन, डॉ मुदिता श्रीवास्तव, डॉ डीके
नेमा, डॉ एन. पी नायक, डॉक्टर अवधेश जैन, डॉ मालती नायक ,डॉ आराधना
श्रीमती प्रीति वर्मा,श्रीमती सुरेखा बडोले, जया अहिरवार, श्री बृजेश
मौर्य, डॉ खान, डॉक्टर दिनेश पटेल उपस्थित रहे। संयोजक श्रीमती नयनतारा रही, संचालन डॉ राजेश राजेश पौराणिक ने किया, आभार डॉ अपर्णा गोस्वामी ने
व्यक्त किया ।
कालेज में नशा मुक्ति अभियान तहत प्रतियोगितादमोह।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति हेतु नशा
मुक्ति अभियान कार्यक्रम के तारतम्य में मध्य शासकीय महाविद्यालय पथरिया
में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.संध्या पिंपलापुरे द्वारा दीप प्रज्वलित कर की
गई। प्रथम दिवस में संयोजक डॉ. जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा नशा से मुक्ति
हेतु विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणामों से
भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों द्वारा
निबंध प्रतियोगिता अंर्तगत नशे और उससे होने वाले नुकसान पर अपने विचार
रखे। तृतीय दिवस में चित्रकला, चतुर्थ दिवस वाद विवाद प्रतियोगिता, पांचवे
दिवस वाला पेंटिंग एवम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के
छठवें दिन प्रतियोगिताओं में अच्छी प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में
पुरुस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं के प्रभारी डॉ.
खुदेजा परवीन अंसारी, डॉ. स्वाति मिश्रा, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री शेख
ताज हसन उपस्थित रहे।
हिंदी लेखिका संघ काव्य गोष्ठी संपन्न
दमोह।
हिंदी लेखिका संघ की मासिक काव्य गोष्ठी सरस्वती शिशु मंदिर कन्या शाला के
सभाकक्ष में आयोजित की गई, मुख्य अतिथि शिव कुमारी शिवहरे अध्यक्ष पुष्पा
जिले विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रेवा चौधरी द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर
कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सरस्वती वंदना पुष्पा चिले ने प्रस्तुत की,,
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ प्रेमलता नीलम ने कहा, हिंदी लेखिका संघ
का वार्षिक समारोह दिसंबर में आयोजित होगा जिसमें वार्षिक पत्रिका सुरम्या
का प्रकाशन कार्य आरंभ हो गया है, सीमा जैन ने कविता मां को समर्पित पड़ी
मां की आवाज सुनो धरती मां की पुकार सुनो, स्नेहा चौहान ने दीपों की कतार
में प्यार की बहार में कविता पर वाहवाही अर्जित की कवयित्री अंजू सेठ ने
कविता पढ़ते हुए कहा घर की देहरी पर एक दीपक रखें अपने स्वाभिमान का कीर्ति
वर्मन ने कविता में कहां आओ मिलकर दीप जलाएं मिलजुल कर दीपावली मनाएं,
भावना शिवहरे ने कविता पढ़ी अयोध्या नगरी न्यारी है यह तो सबसे प्यारी है,
अर्चना राय ने कविता में कहा आज के वातावरण को हमें समझना होगा मिलजुल कर
हल तलाशना होगा । संगीता पांडे ने पढ़ा ,गमें आशिकी से कह दो सरेआम तक न
पहुंचे । डॉ रेवा चौधरी ने कविता पड़ी, एक खूबसूरत एहसास है जिंदगी उगता हुआ
सूरज चांदनी रात है जिंदगी । नर्मदा सिंह ने सम सामयिक कविता पढ़ी
सुनीता,साधना गुप्ता ने कविता पढ़ कर सराहना हासिल की , मुख्य अतिथि
शिवकुमार शिवहरे ने कहाआज की काव्य गोष्ठी में सभी बहनों ने श्रेष्ठ
कविताएं प्रस्तुत की ,हिंदी लेखिका सघं की मासिक काव्य गोष्ठी अनिवार्य रूप
से होती है इससे नव काव्य लेखन भी होता है, बहुत श्रेष्ठ कविताएं सुनी
जातीं है मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। पुष्पा चिले ने
अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया और, मां को समर्पित कविता पढ़कर सभी के
ह्रदय को जीत लिया। डॉ प्रेमलता नीलम ने संचालन करते हुए मुक्तक में संदेश
दिया आओ इक बार हम तुम बोलें, हम और तुम जरा मिसरी घोलें ,कौन कम है और
कौन ज्यादा यह कभी भी नहीं हम तोलें संगीता पांडे ने आभार व्यक्त किया।
0 Comments