Header Ads Widget

भव्य शोभायात्रा के साथ आज होगा विधान का समापन.. भाईजी मंदिर में विधान हेतु माता जी का आशीर्वाद मिला.. अग्रवाल महिला महासभा ने मनाई देव दीपावली.. अहिरवार समाज संघ ने किया फल वितरण.. जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

 श्रीपाल मैनासुंदरी नाटक के द्वारा शानदार प्रस्तुति

दमोह। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय कर्यक्रम श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायग का आज श्रीजी की भव्य शोभयात्रा के साथ समापन होगा। नित्य प्रतिदिन की तरह सुबह से अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा होगी।
 जिसके बाद 8 बजे से हवन होगा तत्पश्चात 9 बजे श्रीजी को विमान जी मे विराजमान कर नगर भृमण के लिए रथ के माध्यम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कांच मंदिर स्टेसन रोड से प्रारंभ होकर राय चौराहा, नसिया मंदिर, पलन्दी चौराहा, घण्टाघर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर पहुंचेगी। वँहा पर श्रीजी का अभिषेक पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। 
ज्ञात हो कि श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर में आर्यिका श्री105 मृदु मति माताजी के ससंघ सानिध्य में  चल रहे 9 दिवसीय सिद्धचक्र महामण्डल विधान में सभी इंद्र इंद्राणियो के द्वारा 9 दिवस तक नित्य पूजन अभिषेक, शांतिधारा के साथ विधान को बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। जिसमें प्रतिष्ठाचार्य प. आसिष जैन सगरा एवं अंकित जैन के निर्देशन में प्रत्येक दिन रंगा रंग कार्यक्रमों के द्वारा शानदार प्रतुतियां दी गई। इसी क्रम में श्रीपाल मैना सुन्दरी का नाटक किया गया। जिसमें धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का मैसज दिया गया।

भाईजी मंदिर में विधान हेतु माता जी का आशीर्वाद..
दमोह। आज प्रबंध कारिणी समिति श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ भाई जी मंदिर के द्वारा पूज्य आर्यिका 105 मृदु मति माताजी निर्णय मति माताजी और आदरणीय पूज्य पुष्पा दीदी के समक्ष विधान के संबंध में रूपरेखा बनाने हेतु उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
 माताजी ने भरपूर आशीर्वाद देकर हम लोगों को विधान करने की स्वीकृति प्रदान की। प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष पवन जैन, संरक्षक श्रीमान नन्ना, कोषाध्यक्ष अजय जैन जी उपाध्यक्ष विकल्प जैन एडवोकेट दीपक जैन हर्ष कंप्यूटर, मीडिया प्रभारी संचित सेठ, पाठशाला प्रभारी भाई गोल्डी जैन और सतीश जैन की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

अग्रवाल महिला महासभा ने मनाई देव दीपावली 
दमोह। अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा देव दीपावली पर गायत्री यज्ञ आयोजन किया गायत्री शक्ति पीठ मे रखा  गया जिसमे महासभा के 30सदस्य यज्ञ मे बैठे गायत्री परिवार के भाई बहनो के सहयोग से सम्पन्न हुआ बैकुंठ चतुर्दशी को यह दीप यज्ञ इसलिये रखा गया कि इस दिन दीपदान का विशेष महत्व है इस दिन भगवान शंकर जी विष्णु जी का मिलन होता  और साल भर मे इसी दिन बस भगवान विष्णु जी को बेलपत्र और शंकरजी को तुलसी मंजरी चढती है।
 कार्यक्रम मे प्रांतीय महामंत्री अग्रवाल महिला महासभा  रमा अग्रवाल जिला अध्यक्ष तारामणि उपाध्यक्ष सुषमा  सचिव डा आभा महामंत्री संगीता सहसचिव वदना  वारिष्ट सदस्य एड.सुमित्रा मंजूला ज्योति अर्चना रीता गीता रूपा मंजू अंजली रोशनी ज्योति रिद्धि मीना महिमा गरिमा भूमी दिशा मोहनी पूजा सुमन ज्योति शिनी  सिद्धि रवि अग्रवाल आदि की सहभागिता रही।

अहिरवार समाज संघ ने किया फल वितरण
दमोह। गुरूनानक जयंती के अवसर पर अहिरवार संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरूद्वारे पहुंचकर आशीर्वाद लिया एवं माथा ठेका। इसके बाद सिख समाज वरिष्ठजनों से मुलाकात की एवं उन्हें गुरूनानक जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद लिया जहां वरिष्ठों द्वारा उनको इस प्रकाश पर्व गुरूनानक जयंती का महत्व बताया गया।
तत्पश्चात् अहिरवार समाज संघ के सदस्यों द्वारा गुरूद्वारे का बाहर फल वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक भारती, कोमल अहिरवार, जिलाध्यक्ष संजय रोहितास, उपाध्यक्ष अजय राय, महेन्द्र अहिरवाल, प्रदीप जाटव, दीपक राज, राहुल राज, यंशुल रोहितास, योगेश राज, धर्मेन्द्र अहिरवाल, मुकेश मासाब, रितिक राज आदि की उपस्थिति रहीं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया..
 दमोह।  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन दमोह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थापना दिवस के दौरान विभिन्न आयोजनों कार्यक्रमों खेलकूद और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों. कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


 इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण जिसमें राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को देखा वा सुना गया। मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधीए नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर रामेश्वर चौधरी सुरेश पटेल सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव नोडल अधिकारी एसडीएम गगन बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने स्थापना दिवस के दौरान 

 खेल प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होने वाले स्वयंसेवी संगठनों एनसीसी एनएसएस के छात्रों स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं के अलावा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments