विधान का समापन पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा
दमोह।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर में आर्यिका श्री 105 मृदु मति
माताजी के सानिध्य में चल रहे 9 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं
विश्वशांति महायग का बुधवार को समापन किया गया। जंहा सुबह से नित्य
प्रतिदिन की तरह आज भी श्रीजी का अभिषेक पूजन और हवन किया गया वहीं आज की
शांतिधारा करने का सौभाग्य सोनू जैन नेता को मिला। जिसके बाद हवन का
कर्यक्रम सम्पन्न हुआ। ततपश्चात श्रीजी को रथ में विराजमान कर नगर भृमण कराया गया ।
यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः कार्यक्रम
स्थल पहुंची जंहा श्रीजी का पुनः अभिषेक किया गया। श्री दिगम्बर जैन कांच
मंदिर कमेटी के अध्य्क्ष सौधर्म इंद्र सतीश जैन कल्लन द्वारा सभी का आभार
प्रकट कर सभी महापात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रतिष्ठाचार्य प.आशीष जैन
सगरा वालों व समस्त कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। इस दौरान समस्त जैन
धर्मावलंबियों ने उत्साह के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शोभायात्रा के दौरान सभी इंद्र इंद्राणीयो ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर
नृत्य किए।
कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान संपन्न
दमोह। जैन
तीर्थ सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विश्ववंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी
महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के सानिध्य
में अष्टानिका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य
आयोजन संपन्न हुआ ।विधान के अंतिम दिवस अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक 1024 अर्घ्य
चढ़ाकर सिद्धों की आराधना की गई ।इस अवसर पर जैन समाज कुंडलपुर के साथ देश
के विभिन्न अंचलों से आए भक्तों गणों ने बढ़-चढ़कर विधान में सहभागिता
निभाई ।
इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर महाराज ने अपनी मंगलमयी
वाणी में कहा कि जिस प्रकार समाज व मुनिजन अपने धर्म की रक्षा में निरंतर
तत्पर रहते हैं उसी प्रकार से हमारे देश के जवान देश की रक्षा के लिए यदि
बलिदान भी देना पड़े तो भी तत्पर रहते हैं और निरंतर सीमा पर तैनात रहते
हैं। ऐसे ही एक बलिदानी शहीद के बलिदान की गौरव गाथा से आपको अवगत कराता
हूं ।मुनिश्री ने कहा शहीद गौतम जैन इंदौर निवासी जिसने अपने देश की रक्षा
के लिए 1 नवंबर 2000 में जम्मू कश्मीर की सीमा पर आतंकवादियों को मार गिरा
कर देश के खातिर बलिदान दे दिया। उसके लिए कुछ पंक्तियों से आप अवगत हों।
वह जिया जब तक ठाठ से जिया, वो मरा जब तक ठाठ से मरा.. वह मर कर भी जिंदा है आज तक कहानी में, किस्सों में ,मिशालों में, जीते तो सभी हैं मरते भी सभी हैं पर मर कर अमर हो जाना,सबके बस की बात नहीं..
लेफ्टिनेंट
गौतम जैन वो कर्नल नहीं था लेफ्टिनेंट था। मात्र 21 वर्ष की उम्र में उसने
एनडीए पुणे से ग्रेजुएशन करके लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचकर अपने देश के
लिए कई आतंकवादियों को गिराकर स्वयं भारत माता की जय कारा के नारे लगाते
हुए स्वयं शहीद हो गए। आज भी गौतम जैन और जो भी शहीद हुए हैं देशवासियों के
दिलों में हैं और सदैव रहेंगे ।उस समय लेफ्टिनेंट गौतम को शौर्य चक्र
प्रदान किया गया। गौतम के पिता सुमति प्रकाश माता श्रीमती सुधा जैन को वेज
ऑफ सैक्रिफाइज प्रदान किया गया ।इस विधान में जिन्होंने विधान में लगने
वाली सारी द्रव्य प्रदान की है ।गुरु भक्त मंडल एवं बड़े बाबा भक्त मंडल के
संगीत की स्वर लहरियों के बीच ब्रह्मचारिणी दीदी एवं भैया जी सहित जैन
समाज कुंडलपुर का विधान में सराहनीय योगदान रहा ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी
अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, वीरेश सेठ सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने विधान
में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया।
आचार्य श्री स्वर्णिम पदारोहण दिवस आज
सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री
विद्यासागर जी महाराज का 50 वां स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस 10 नवंबर
2022 को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी
महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः श्री भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य
बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, आचार्य श्री पूजन, विधान होगा । वर्धमान
सरोवर के सामने स्थित शिखर मंदिर प्रांगण में अभिषेक , आचार्य श्री पूजन,
आरती एवं पूज्य मुनि श्री के प्रवचन होंगे । सायंकाल भक्तांमर पाठ एवं
पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री जी की संगीतमय महाआरती होगी।
सुमित की 11 वीं पुण्यतिथि बच्चों के बीच मनाई
दमोह।
नगर के हौनहार व मिलनसार युवा सुमित गौतम राजुल की 11 वीं पुण्यतिथि पर
परिवारजन एवं उनके शुभचिंतकों द्वारा नगर के धरमपुरा स्थित स्कूल में
बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होने पुण्यतिथि मनाकर उन्हें याद किया गया और
सुमित के बारे में विस्तार से उन्हें बताया गया।
समिति के सदस्य अंकित
बसेडिया ने बताया कि सुमित आज हमारे बीच में नही है परंतु उनकी यादें हमारे
बीच में हमेशा ही रहेगी और उनकी ही याद में हमेशा ही अब हम लोग उनकी यादो
को बच्चो के बीच में ही रहकर उन्हें याद कर लेते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर
स्कूली बच्चो को समिति की ओर से खाद्य सामग्री कर वितरण की गई। कार्यक्रम
में बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं अभिषेक जनजागृति समिति की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में दिनेश प्यासी, मनीष भट्ट, आशीष चौरसिया, अनुराग गौतम,
आशुतोष गौतम, बी.के तिवारी, रूपेश अग्रवाल, निर्मल राठौर, अंकित बसेड़िया और
संचित अग्रवाल की उपस्थिति रही।
राज्य स्तरीय स्काउट गाइड में 5 प्रतिभागी शामिल
दमोह।राज्य
स्तरीय स्काउटर गाइडर हाइक 2022 मंडपम तमिलनाडु में जिले के 5
प्रतिभागियों ने भाग लिया। जो मंडपम भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत रामेश्वरम
में समुद्र स्नान और 22 कुंडो में स्नान करने के बाद ज्योतिर्लिंग के
दर्शन, धनुष्कोटी, रामसेतु एवं महामहिम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
जी का घर का भ्रमण, दर्शन, कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक, सनराइज सन सेट
एवं कन्याकुमारी मंदिर के दर्शन, तिरुअनंतपुरम में पद्मनाभस्वामी के दर्शन,
मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन के बाद सभी प्रतिभागी लखन लाल अहिरवार,
पवन अहिरवार,दलपत सिंह लोधी, लोकेश सेन, रश्मि सिंह अपने गृह जिले वापस
हुए।
स्काउटर गाइडर के हाइक भ्रमण उपरांत जिला
शिक्षा अधिकारी श्री एस के मिश्रा जी एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री पीके
रैकवार जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई।वहीं शिक्षकों
द्वारा स्वागत भी किया गया। हाइक से लौटते समय सहायक
राज्य संगठन आयुक्त श्रीमती कंचन सिंह एवं संभागीय टीम द्वारा सभी
प्रतिभागियों का सागर स्टेशन पर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
जबेरा में निकाली साइकिल जागरूकता रैली
दमोह। मतदाताओं को जागरूक करने राज्य स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन तहसील मुख्यालय पर किया गया। एसडीएम अविनाश रावत ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से रवाना किया।
जागरूकता साइकिल रैली में सभी शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों की उपस्थिति में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से ग्राम पंचायत भवन तक यह जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में तहसीलदार अरविंद यादव,प्राचार्य वी पी पाटले,मास्टर ट्रेनर्स अनिल तिवारी,राजेश उपाध्याय,अनिल सोनी, प्राचार्य संजय बाजपई,अजय सिंघई,राजेश जैन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं एवं बीएलो की उपस्थिति रही।
चंडी चोपड़ा में चुनरी यात्रा निकाली गई
दमोह। जबेरा
जनपद क्षेत्र की चंडी चोपरा मैं वार्षिक मेला चल रहा है जिसमें आज
निस्वार्थ सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी गोविंद भायल मित्र मंडली द्वारा
प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजन अर्चन के बाद चुनरी यात्रा प्रारंभ की गई जो
ग्राम के प्रमुख स्थान भवानी माता मंदिर ,जानकी रमन मंदिर, पार्श्वनाथ
दिगंबर जैन होते हुए पट्टी महाराज सिंह हनुमान मंदिर पहुंची पूजन अर्चन के
बाद चंडी माता मंदिर पहुंचे.. जहां पर चंडी माता को चुनरी चढ़ाई गई प्रमुख
रूप से चुनरी यात्रा में राघवेंद्र सिंह गुड्डू ठाकुर सरपंच घटेरा दीवान
नरेंद्र सिंह गोपाल ठेकेदार चंदभान सदर हुकम सिंह संतोष सिंह दीवान
लोकेंद्र जितेंद्र सिंघई गिरधारी हुकम अहिरवार निस्वार्थ सामाजिक संगठन
प्रमुख सचिन मोदी एवं गोविंद भायल ने सभी का आभार व्यक्त किया
पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण में मनमानी
दमोह।
लोक निमार्ण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया परिसर एनआरसी
के पीछे ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण किया जा रहा है जहां विभाग
के अधिकारी व ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के पहले ले आउट डालते समय रोका
गया कि बाउंड्री वॉल से 5 फुट छोड़कर बनाया जाए जैसे पहले शासकीय क्वाटर
बनाए गए हैं वहां सफाई करके बनाए तो क्रम से बने पर यह भवन 15 फुट आगे से
बनाया जा रहा अगर यही जगह सुरक्षित रहती तो परिसर में गार्डन वृक्षारोपण व
वाहन पार्किंग हो सकती है पर निमार्ण एजेंसी व ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी
से निमार्ण कार्य शुरू कर दिया है।
पहले लें आउट डाला उसके बाद जेसीबी
मशीन से खुदाई कार्य हो गया बार बार कहने के बाद भी मनमर्जी से काम चालू है
इसी से अंदाज लगाया जा सकता है किस तरह से निमार्ण चल रहा है विभागीय
अधिकारी व ठेकेदार अपने अनुसार सब कुछ कर रहे हैं हालांकि ठेकेदार द्वारा
उक्त निमार्ण कार्य स्थानीय ठेकेदार लेबर भुगतान पर सौंप दिया है जिससे
उनकी देखरेख में निमार्ण कार्य चल रहा है। एक तो स्वास्थ्य केंद्र परिसर
में पहले से जगह की कमी थी और उसमें सब इधर उधर भवन निर्माण से पीछे गंदगी
का आलम बना रहेगा।
जिला कलेक्टर से मांग है कि उक्त निमार्ण कार्य में
विभाग के अधिकारी व ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश लगें फिर निमार्ण कार्य हो। ,,वही इस संबंध में सीबीएमओं डां.मिंज का कहना है कि मेरे द्वारा तो पहले भी कहा गया पर कोई सुनने वाला नही तो क्या कर सकते हैं। ,,
वही लोक निर्माण विभाग पीआईयू ई.ई. देवेन्द्र खरे से बात की तो उनके
द्वारा एक बार मोबाइल रिसीव किया तो 10 मिनट बाद बात करने की बोला उसके बाद
मोबाइल रिसीव नही किया जा रहा है।










0 Comments