Header Ads Widget

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जगह जगह स्वागत.. भाजपा नेता पुरुषोत्तम दुबे का आगमन.. महामाया समिति द्वारा हटा कालेज में वृक्षारोपण.. कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण दिवस पर विविध आयोजन.. गोंड युवा महासभा द्वारा बड़ादेव सुमरनी का पाटा.. विश्व अखण्ड भजन का आयोजन 12-13 नव. को

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पथरिया पहुंचेगी

दमोह। शहडोल से उज्जैन तक जाने वाली भारत जोड़ो उपयात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ जिला कांग्र्रेस कार्यालय से प्रांरभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से बस स्टेण्ड, बैंक चौराहा, अंबेडकर चौक पर बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा एवं घंटाघर पर गांधी प्रतिमा पर यात्रा के प्रभारी दमोह विधायक अजय टंडन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा द्वारा माल्यार्पण किया गया साथ ही परम यादव, वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, तिलक सिंह, राजेश तिवारी, वीरेन्द्र ठाकुर, रजनी ठाकुर, संध्या नायक, सुषमा विक्रम सिंह, राशु चौहान, कमला निषाद, मंजीत यादव, नितिन मिश्रा, शुभम तिवारी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। नगर में भारत जोड़ो यात्रा के प्रति आम जनमानस उत्साहित थे। दुकानदारो ने अपनी दुकानों से निकलकर यात्रा का अभिवादन एवं स्वागत किया। 

दमोह विधायक अजय टंडन ने कहा कि मोदी जी कहते है कि डॉक्टर दवाईयां हिन्दी में लिखे, तो क्या दवाई सस्ती हो जावेगी। अपने दमोह से ही देख जो पुरानी कलेक्ट्रट जिला जेल प्रदेश की भाजपा सरकार विकाऊ किये हुए है। इस प्रकार यात्रा घंटाघर से पलंदी चौराहा से होती हुई आवेर ब्रिज बायपास, तिंदोनी, खोजाखेड़ी, सेमरा से होकर सदगुवां पहुंची। तिंदोनी स्कूल में छात्र छात्राओं ने विधायक अजय टंडन का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाये। यात्रा में ललित नायक, राजा राय, समीम कुरैशी, प्रजु यशोधरन, गुल्ले दुबे, संगीता श्रीधर, प्रीती गौतम, आशुतोष शर्मा, गीता लोधी, सईदा बानो, जमालु खान, दाउद सौदागर, पप्पू कसोटया, रफीक खान, अमर सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, अभिषेक डिम्हा, राजू बगीरा, अजय सरवरिया, अनिल जैन, अजय जाटव ने सेमरा में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि देश के पीएम कांग्रेस पार्टी से 70 साल का हिसाब मांगते है। 

हमारी भी भाजपाईयों से मांग है कि वह बताये कि पिछले 7 साल में भाजपा सरकार ने रेल्वे, विद्युत मंडल, हवाई जहाज के अलावा क्या क्या बेचा है। उप पदयात्रा के सहप्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा लक्ष्मण िंसंह, पिंकी दुबे, रत्नेश सोनी, पीर अली ने परसोरिया में राष्ट्रीय ध्वज को सुषमा सिंह ने लक्ष्मण सिंह को सौंपा एवं कांग्रेस पार्टी ध्वज श्रीमती संध्या नायक ने श्रीमती अमित नामदेव, अमित बुधोलया, जुगराज सिंह, शंकर सिंह, नीलेश राय, धनसिंह राजपूत, महेन्द्र पटेल, केके अग्रवाल, डब्बू चौबे, बलराम ठाकुर, केजी श्रीवास्तव, बाबू चौहान, बब्लू राज, अजय परोचे, गजराज सिंह, सादिक काजी, सलीम बेटरी, सृजन असाटी सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं। पदयात्रा का पिपरिया छक्का में समापन हुआ। आज पदयात्रा वहां से चलकर पथरिया पहुंचेगी।

 भाजपा नेता चौधरी पुरुषोत्तम दुबे का आगमन

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड एस.डी.ओ. कृषि विभागचौधरी पुरुषोत्तम दुवे जी का देवरी विधानसभा से आगमन पुजारी पुरोहित महासंघ के दमोह कार्यक्रम हुआ

 जिसमे भा.जा.पा. नेता प्रशान्त शेन्डे जी, भा.जा.पा.पूर्व पार्षद राजाराम सोनी, संस्कृत रक्षण संध के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दुबे, पुजारी पुरोहित कर्मकांड महासंघ दमोह के जिलाध्यक्ष राहुल पाठक, पड़री के पाठक जी, राजेश चौरसिया, सौरभ चौरसिया ने पुराना थाना पर उनका पुष्पहार से स्वागत किया।

महामाया रक्तदान समिति द्वारा हटा में वृक्षारोपण

दमोह। राघवेन्द्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा में महामाया रक्तदान एवं जन कल्याण समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पार्क में आमला, नीम, आम आदि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। महामाया रक्तदान समिति के अध्यक्ष श्री अखिलेश रजक द्वारा वृक्षारोपण का महत्व बताया एवं वहां उपस्थित लोगां को वृक्षारोपण एवं रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
 इस अवसर पर महामाया रक्तदान समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक, राजेश विनोदे, मनीष अहीरवाल, विक्की सोनी, सूरज अहीरवाल, वीरेन्द्र अहिरवार, कृष्णा अहीरवाल, नवीन चौधरी, नीतेश चौधरी आदि महामाया रक्तदान समिति के समस्त सहयोगी व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ जिसमें डॉ.शिवानी राय, जीवनलाल कुर्मी, अजीत विश्वकर्मा, नीलू रैकवार, नितिन राजपूत, अनिल रजक, साहिबा खान, पूजा पटेल सभी का कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में पूर्ण सहयोग रहा।

आचार्य श्री पदारोहण दिवस पर विविध आयोजन
दमोह। श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में शिखर मंदिर प्रांगण में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 51 वे दीक्षा दिवस पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर एक ओर जहां पूज्य बड़े बाबा मंदिर में भक्तांमर महामंडल विधान ,अभिषेक शांतिधारा, पूजन विधान संपन्न हुआ । 

वहीं दूसरी ओर वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर में श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा ,आचार्य श्री की पूजन एवं आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी एवं स्थानीय जैन समाज, उपस्थित तीर्थयात्रियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर शातिशय पुण्य अर्जन किया। इस अवसर पर मुनि श्री 108 निरंजन सागर जी महाराज ने अपनी मंगल वाणी में बताया कि आज का दिन इतिहास का दिन है क्योंकि आज के दिन एक ऐसा इतिहास लिखा गया जो युग युगांतर तक एक ऐसी अमिट छाप  इस संस्कृति के ऊपर डाल गया जिसके माध्यम से आज पूरा विश्व प्रकाशमान हो रहा है । 
पूज्य आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज ने अपने श्रेष्ठ शिष्य मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज को आज के दिन आचार्य पद दिया था। आचार्य पद की गरिमा को रखते हुए आचार्य महाराज ने पूर्व आचार्यों द्वारा लिखित आचार्य भक्ति में आचार्यों के लिए जो जो उपमाये दी हैं उनको अपने जीवन में साकार कर दिखाया है ।जिसके कारण आज पूरी श्रमण संस्कृति प्रकाशमान है और अपनी श्रेष्ठता को प्राप्त हो रही है ।आज इतनी विशाल विराट संघ की स्थापना करके आचार्य श्री ने अपने गुरुदेव के उस कथन को साकार किया है क्योंकि पूज्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा था कि कुल को गुरुकुल बनाना है आज गुरुकुल बनाकर पूरे विश्व में जैन धर्म का परचम लहरा दिया है ।मुनि श्री ने आचार्य कुंदकुंद स्वामी द्वारा रचित आचार्य भक्ति की गाथा को समझाते हुए बताया उत्तम क्षमा से जो पृथ्वी के समान हैं, प्रशन्न भाव से जो स्वच्छ जल के समान हैं , कर्म ईंधन को जलाने से अग्नि है, परिग्रह रहित होने से वायु है, आकाश के समान वह निरुपलेय है ।
 प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया इस अवसर पर शांति धारा करने का सौभाग्य अरहंत पायल जैन प्रेमी परिवार कटनी विनोद कुमार पारस जैन पठारी विदिशा ,प्रथम कलश करने का सौभाग्य सुनील कुमार गिरीश दीपक जैन जयपुर, मनोहरलाल अनिल अभिषेक बरमान नरसिंहपुर को प्राप्त हुआ,  रिद्धि मंत्र अभिषेक करने का सौभाग्य नेमिश अभिषेक अजय चूडीवाल अहमदनगर ,कमलेश संदीप लाभांश चांदमल संघी कोटा राजस्थान को प्राप्त हुआ।

 गोंड युवा महासभा द्वारा बड़ादेव सुमरनी का पाटा 

दमोह गोंड समाज महासभा युवा मोर्चा दमोह के तत्वधान में गोंड समाज के आराध्य देव प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव सुमरनी पाटा का आयोजन सुभाष कॉलोनी में तिरु. मुन्ना सिंह पंद्राम के निवास पर किया गया जिसमें गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ संरक्षक महेश सिंह करपेती अध्यक्ष अनरत सिंह ऐडाली सचिव महेंद्र सिंह मरकाम शिक्षक ब्लॉक ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह सोयाम महिला प्रकोष्ठ नगर कमेटी उपाध्यक्ष गोपा ऐडाली, लक्ष्मी मरकाम, शिवानी मरकाम आरती ऐडाली आशी ऐडाली आदि सैकड़ों सगा समाज की उपस्थिति रही।

प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ऐडाली ने बताया है कि आगामी कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म उत्सव कार्यक्रम बनाने के लिए विचार विमर्श किए गए एवं रोजगार शिक्षा स्वाबलंबी युवाओं को बनाने के लिए विचार विमर्श किए गए समाज को व्यवसाय की ओर ले जाने की बात कही गई जिला अध्यक्ष अनरत सिंह ऐडाली ने अपने विचारों में कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाकर शिक्षा जगत की ओर ले जाने का अति आवश्यकता है वही महेंद्र सिंह मरकाम ने कहा शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर समाज के युवाओं को शिक्षित स्वरोजगार अपनाने के लिए व्यवसाय की ओर समाज को विकासशील बनाने के लिए प्रयास करना है साथ ही समस्त सगा समाज उन्हें आपस में विचार-विमर्श करके आगामी भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाने की बात कही ।
विश्व अखण्ड भजन का आयोजन 12-13 नव. को
दमोह। अखिल भारतीय सत्य साई सेवा संगठन के प्रतिवर्षानुसार निश्चित कार्यक्रम अनुसार इस वर्ष भी विश्व अखण्ड भजन का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को पूरे देश के अलावा विश्व स्तर पर साई भक्तों के द्वारा 12 तारीख को शाम 06 बजे से 13 तारीख की शाम 06 बजे तक 24 घण्टे भजन एक साथ किया जा रहा है, जो समस्त लोकाः सुखिनो भवन्तु अर्थात सम्पूर्ण विश्व में सुख शान्ति और लोक कल्याण की भावना के प्रयोजन हेतु है।
सत्य साई सेवा संगठन जिला दमोह के द्वारा भी अखण्ड भजन का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को प्राचीन राम मंदिर परिसर, सिनेमा रोड दमोह में पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। संगठन के जिला आध्यात्मिक समन्वयक मुकेश कुमार दुबे एडवोकेट द्वारा यह जानकारी देते हुए भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments