भारत जोड़ो उप पदयात्रा पथरिया से पहुंची रोन
दमोह। शहडोल से
होकर उज्जैन पहुंचने वाली भारत जोड़ो उप पद यात्रा का दमोह से होकर पिपरिया
छक्का में समापन हुआ था जहां शुक्रवार को पुनः यात्रा प्रभारी विधायक अजय
टंडन, सहप्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध गौरव पटेल, पूर्व नगर पंचायत
अध्यक्ष लक्ष्मण सींग, प्रदेश महासचिव मनीषा दुबे के नेतृत्व में नफरत
छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए पथरिया की और रवाना हुई वहां से बरधारी,
झागरी होती हुई सागर की सीमा रोन में पदयात्रियों ने पहुंचकर रहली विधानसभा
के प्रभारियों में बृज बिहारी पटेरिया, जीवन पटेल, ज्योति पटेल, कमलेश
साहू को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।

झागर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते
हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि किसान खाद्य के लिये यहां वहां भटक रहे है
उनको समय पर खाद्य उपलब्ध नहीं हो पा रही है बिजली के भारी भरकम बिल दिये
जा रहे है। इन समस्याओं पर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं ले
रही है। वीरेन्द्र ठाकुर, विजय मिश्रा, राजेन्द्र दुबे, पिंकी दुबे,
विक्रम सींग, प्रदीप पटेल, बृजेश पटेल, अनिल जैन, केपी पटेल, श्रीधर सुमन,
पीट अली, राजकुमार श्रीवास्तव, महादेव राठौर, गजराज सींग, अजय जाटव ने पदयात्रा करते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है जब प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा कर अपनी सहभागिता करे।
यात्रा के दरम्यान ग्रामवासियों ने पदयात्रियों का स्वागत
पुष्पहार से किया। ग्राम पंचायत रोन में पथरिया ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप पटेल
ने रहली के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुशील हजारी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति घोषित
दमोह। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ तरुण
श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी यों की घोषणा की
जिसमें डॉक्टर अभिषेक गोयल सह संयोजक, डॉ ए एल रैकवार कोषाध्यक्ष, डॉ विनय
रैकवार सचिव, गौरी सोनी सलाहकार, डॉ श्रीमती संगीता विश्वकर्मा महिला
संगठन, सदस्यों में आफताब खां, डॉक्टर आलोक पांडे, डॉक्टर सुनील खरे, डॉ
नितिन खरे, राजेश संगतानी, सुनील असाटी, डॉक्टर महेश चक्रवर्ती, डॉ दिलीप
सराफ, बृजमोहन राजपूत, डॉ डीके पटेरिया को बनाया। वहीं डॉ अभिषेक गोयल
नोहटा, डॉ ब्रिजेश खरे सहसंयोजक पथरिया, डॉ कमलेश गोतम सदस्य बटियागढ़, डॉ
आर के पटेल सदस्य नरसिंहगढ़, डॉ ब्रिजेश मिश्रा हटा, डॉ विजय सींग ग्रामीण
हटा, डॉ दुर्गा प्रसाद मिश्रा सदस्य पटेरा, डॉ राजेन्द्र चौरसिया सदस्य
हिण्डोरिया, डॉ गिरन केवट सदस्य तेंदूखेड़ा, डॉ के आर सोनी सदस्य तेजगढ़,
डॉ सोनेलाल मगरिया सदस्य जबेरा, डॉ संगीता विश्वकर्मा सदस्य ईमलाई, डॉ
सुनील खरे सदस्य जबलपुर नाका को घोषित किया। जिला
अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी
शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों अपनी पूर्ण
ऊर्जा और लगन से संगठन का कार्य कर मजबूत बनाये।
मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला दमोह ने आज शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर एसण्कृष्ण चैतन्य को पूर्व पेंशन अधिकारी आर के मिश्राए अध्यक्ष डॉ बीएम गौतमए कोषालय अधिकारी अभिषेक हजारी डॉ संजय पांडेए महिला सशक्ति करण अधिकारी संजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगणों ने एक ज्ञापन सौंपा । इस दौरान सभी ने संबंधित ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की है।
ज्ञातव्य है मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण देवास में पदस्थ सहायक संचालक वित्त श्रीमती निरुपमा पालीवाल जो प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं से ठेकेदार मिथुन अंचेरा द्वारा देयकों को पारित करने बाबत धमकी दी गईए गाली गलौज की गई तथा शासकीय कार्य में बाधा पहॅुचाते हुये आगे भी देख लेने बावत् धमकाया गया। जिसकी एफण्आईण्आरण् दर्ज कराई गई है।
वर्ल्ड विजन इंडिया की बाल संरक्षण पर बैठक
दमोह।
हटा नगर के नवोदय वार्ड में वर्ल्ड विजन इंडिया की बैठक हुई, बाल
सुरक्षा, संरक्षण एवं स्वास्थ के विषय पर आयोजित बैठक में नगर पालिका
अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक ने बताया कि वर्ल्ड विजन के द्वारा अभी सिर्फ
नगर के दो वार्डो में बाल संरक्षण समिति की बात कही लेकिन हमारा प्रयास
होगा कि नगर के सभी वार्डो में बाल संरक्षण समिति गठित हो जो नियमित बैठक
आयोजित करेगी और बालकों के संबंधित विषयों पर चर्चा करेगी, परिषद की बैठक
उपरांत भी बाल संरक्षण पर चर्चा करके उसे दस्तावेजों में अंकित किया
जायेगा, नपा अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय एमएलबी स्कूल एवं कालेज में
छात्राओं को सहज ही सेनेटरी नेपकिन मिले इसके लिए स्कूल एवं कालेज प्रबंधन
से बात की जायेगी। बैठक
में यूनिसेफ से आये वीरेन्द्र जैन ने बताया कि बाल संरक्षण समिति हर गांव
में गठित हो उसे सशक्त बनायें, बच्चे अपने मन की बात बैठक में रख सके
इसके लिए समिति में उन्हे भी सदस्य बनायें, सिविल अस्पताल के प्रतिनिधि के रूप में मेडीकल आफीसर डा. सोनाली पटैल ने बताया
कि यहां मेरा कार्यकाल कम है लेकिन देखने में आया कि जागरूकता के आभाव में
छोटी छोटी बालिकाएं कई रोगों से ग्रस्त हो रही है, समिति के माध्यम से
बालिकाओं को संरक्षण देने साथ जागरूकता की भी आवश्यकता है। वल्डे
विजन इंडिया के ब्लाक समन्वयक डीएन जाटवार ने बताया कि अगामी १४ नवम्बर
से २० नवम्बर तक बाल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें सभी ग्राम
पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, बैठक
का उद्देश्य बताते हुए उन्होने बताया कि बाल संरक्षण की दिशा में लोग
लोग जागरूक हो, बैठक
में संजय जैन, अरविन्द चौबे, रामचरण पटैल, परम अहिरवार, सोमनाथ
विश्वकर्मा, विनोद वाकर सहित सरपंच, पंच, सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता एवं
स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जबेरा में नर्सिंग ऑफिसर का विदाई समारोह
दमोह।
जबेरासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर नेहा राज का
विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। नेहा राज जबेरा में पिछले 3 वर्षों से
अपनी सेवाएं दे रही हैं। जिनकी पदोन्नति के उपरांत उज्जैन पोस्टिंग हुई।और
अब उज्जैन में अपनी सेवाएं देंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
शुक्रवार की दोपहर नेहा राज का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें
सभी ने अपने अपने विचार रखें बीएमओ डॉ डीके राय ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र
में नेहा राज की सेवाएं काबिले तारीफ हैं। अस्पताल में इन्हे जो भी
जिम्मेदारी सौंपी कार्य दिया गया है उसे पूर्ण ईमानदारी से किया। व समस्त
स्टाफ के साथ इनका रवैया मैत्रीपूर्ण एवं सहयोगात्मक रहा। हम सभी इनके
उज्जवल भविष्य की कामना करते है।ये जहां भी रहे इसी तरह समर्पित होकर
कार्य करती रहे।इस विदाई समारोह में बीएमओ डॉ डीके राय, बीपीएम मुकेश
डावर, पत्रकार मयंक जैन, लैब टेक्नीशियन अशोक आर्य, फार्मेसिस्ट सुनील
सोनी,अंशु गुप्ता, रमा,ऑपरेटर भरत साहू,उमेश रजक ,नर्सिंग ऑफिसर ज्योति
साहू,प्रियंका,दिशा,पूनम,रश्मि सेन, सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की
उपस्थिति रही।
थाना में नशा मुक्ति कार्यक्रम,किया जागरूक
दमोह।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस थाना प्रागण में थाना प्रभारी इंद्रा सिंह
के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें नशा के दुष्प्रभाव
के साथ कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी का कारण भी बताया।नशा मुक्ति कार्यक्रम
में स्टॉप कैंसर मिशन एनजीओ से चारुणी विसेन ने काउंसलर के रूप में पुलिस
कर्मियों को महत्व पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे के कारण कैंसर
जैसी गम्भीर बीमारी से लोग प्रभावित हो रहे है।भारत कैंसर की बीमारी से
लगातार जूझ रहा है। कैंसर के केस बड़ रहे हैं। हमें इससे बचाव के लिए इन
बुरी आदतों दूर रहना होगा। क्योंकि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है नशे के कारण
यूमिनिटी सिस्टम कम होता है, जिससे बीमारी प्रभावी हो जाती है। हमें इससे
बचाव के लिए नशे से दूर होना होगा। प्रतिदिन प्राणायाम योगा और अपनी दैनिक
क्रियाओं पर विशेष ध्यान देना होगा ।अनेक विशेष विशेष उदाहरणों के द्वारा
उन्होंने स्टाप को प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुक्त नशा मुक्ति कार्यक्रम
में एसआई सियाराम सिंह,एएसआई वीपी साहू, एस एन गोस्वामी,प्रधान आरक्षक
देवेंद्र रैकवार,प्रवीण सेन,आरक्षक प्रशांत तिवारी,वीरेंद्र सिंह, सहित
समस्त स्टाप की उपस्थित रही। करौंदी पड़रिया गांव मैं युवा बच्चो की लगी हैं चंडी
दमोह।
जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम करौंदी पड़रिया में चल रही राज्य स्तरीय
कब्बड्डी प्रतियोगिता में युवा बच्चो का मेला लगा हुआ है। समीपी गांवो
केयुवा यहां आ रही नरसिंहगढ़ देवरी बक्सवाहा कटनी रहली गढ़ाकोटा की कई
टीमों को देखने आ रहे हैं। तीसरे दिन खेले गए मैच में बुल्स करौदी जूनियर
कटनी के मध्य में हुआ जिसमें बुल्स करौंदी टीम विजई रही दूसरा मैच बक्सवाहा
प्लस नोहटा के बीच हुआ जिसमें बक्सवाहा टीम विजई रही। तीसरा मैच करौंदी
बक्सवाहा के बीच हुआ जिसमें करौंदी बुल्स क्लब पुनः विजेता रही कार्यक्रम
के अतिथि विनय जैन सरपंच तेजगढ़ आनंद जैन सचिव किशोरी सचिव नीता ठाकुर
उपाध्यक्ष नगर पालिका बक्सवाहा विशाल ठाकुर कमोद सचिव मोहन सिंह सरपंच
बिजोरा आदि अनेक जन सम्मिलित रहे विदित हो कि इस अवसर पर युवाओं को शपथ
संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर समाज महेंद्र दीक्षित जनसेवी ने युवाओ को शफथ
संकल्प दिलाया गया कि हमें किसी प्रकार के नशा यान से दूर रहकर अपनी पूरी
ऊर्जा शक्ति नष्ट नहीं करना है माता-पिता के ऊपर बोझ नहीं बल्कि स्वयं
आत्मनिर्भर स्वर लंबी बनना है रेफरी की भूमिका राजेश ठाकुर शैलेंद्र ठाकुर
ने निभाई कॉमेंट्री की कमान खेत सिंह ठाकुर ने संभाली फेसबुक प्रसारण
कृष्णा ने संभाला सेमीफाइनल 12 नवंबर को और 13 नवंबर को फाइनल मैच होगा
ज्ञात हो कि करौंदी पड़रिया ग्राम में चौथी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है
इस कबड्डी प्रतियोगिता को भव्य बनाने में ग्रामीणों सहित तेज़गढ़ क्षेत्र
वासियों का भी भरपूर सहयोग किया जाता है एवं युवा बच्चों को खेल के प्रति
भावना भी जागृत होती है कबड्डी प्रतियोगिता को देखने दूर-दूर से दर्शक समाज
भी आ रहे हैं!
0 Comments