Header Ads Widget

पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के संघस्थ.. क्षुल्लक विश्वतथ्य सागर पंचतत्व में विलीन हुए..सद्गुवा जैन मंदिर में पार्श्वनाथ महामंडल विधान.. मुख्यमंत्री ने किया मंत्रीगण-विधायकों से वर्चुअल संवाद.. मप्र स्थापना दिवस पर होगा 67 स्थलों पर दीप प्रज्जवलन.. कतकारियों ने किया तुलसी माता का पूजन

 पंचतत्व में विलीन हुए पूज्य क्षुल्लक विश्वतथ्य सागर

 दमोह। पथरिया विरागोदय तीर्थ धर्म धाम में परम् पूज्य राष्ट्रीय संत आचार्य भगवान श्री108 विराग सागर जी महाराज के संघस्थ परम् पूज्य क्षुल्लक श्री 105 विश्व तथ्य सागर महाराज की संलेखना पुर्ण समाधि गुरुदेव की संबोधना के साथ रात्रि 9:30 दिन गुरुवार को हुई।

 शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे महाराज श्री की समाधि यात्रा संस्कार स्थल विरागोदय तीर्थ में दक्षिण दिशा में पूज्य आचार्य श्री ससंघ के साथ नगर के हज़ारों श्रद्धालुओं ने भी यह दृश्य अपनी आंखों से देखा। पूज्य महाराज श्री 3 माह से गुरुचरण में साधनारत थे नियम अनुसार क्रमश नियम लेते रहे और अंतिम समय गुरु के संबोधन के साथ अपनी अंतिम सांस ली।

विरागोदय मीडिया प्रभारी रोहित जैन ने जानकारी देते हुए कहा समाधिस्थ पूज्य क्षुल्लक 105 विश्वतथ्य सागर जी की आयु 79 वर्ष की पुण हो गई थी। आपका ग्रहस्थ जीवन का नाम के सी मलैया आपने बीएएमएस कर 40 वर्ष डॉक्टर के रूप में स्वास्थ्य सेवाएं दी। आपके गृहस्थ 2 पुत्र 2 पुत्री, पत्नी आपके परिवार में थी। 

सद्गुवा जैन मंदिर में पार्श्वनाथ महामंडल विधान

दमोह। परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज की अनुकंपा एवं आशीर्वाद से आरिका रत्न 105 मृदुमति माता के सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सद्गुवा सागर नाका दमोह में आज श्री 1008 पार्श्वनाथ महामंडल विधान संपन्न हुआ इसमें शांति धारा करने का सौभाग्य ताराचंद जैन, श्री कंप्यूटर तथा हर चंद जैन चांदपुर वालों को प्राप्त हुआ। 

विधान में सौधर्मेंद्र बनने का सौभाग्य जयकुमार पुरा, ईशान इंद्र विजय कुमार जी लुहर्रा, सनत कुमार इंद्र मनोज कुमार जैन और माहेन्द्र मयंक कुमार जैन को प्राप्त हुआ इस अनुष्ठान की समस्त क्रियाओं का निर्देशन दमोह नगर के श्रेष्ठ विद्वान प्रतिष्ठाचार्यडॉ आशीष जैन शिक्षाचार्य सगरा वालों ने किया

। डॉ जैन ने बताया कि कल प्रातः काल 7 बजे माता के सानिध्य में श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन होगा और यह दो दिवसीय कार्यक्रम में सागर नाका दिगंबर जैन समाज बढ़ चढ़के हिस्सा ले रही है। आप भी पुण्यार्जन करें।

मुख्यमंत्री का मंत्रीगण-विधायकों से वर्चुअल संवाद

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जहाँ गड़बड़ होगी वहाँ दोषियों को तत्काल दंडित किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग में 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 26 को नौकरी से बाहर किया गया है। जनता को राहत देने के लिए स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। मैदानी पोस्टिंग में कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी.कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास गतिविधियों और जन.कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में निवास कार्यालय से मंत्रीगण और विधायक साथियों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के मंगल और कल्याण की कामना की। उन्होंने ने कहा कि मंत्री तथा विधायक अपने.अपने क्षेत्र की सड़कों के रख.रखाव के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व.सहायता समूह की बहनों के साथ सतत संवाद करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि योजनाओं और विकास गतिविधियों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन.सेवा अभियान में जुड़े पात्र हितग्राहियों से संवाद के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलों में संचालित विकास गतिविधियों और जन. कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉर्निंग मीटिंग का क्रम जारी रहेगा। विधायक इन बैठकों में सक्रियता से भाग लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल के संबंध में भी चर्चा की।

मप्र स्थापना दिवस, कलेक्टर ने दिये दिशा निर्देश

दमोह।  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एसण्कृष्ण चैतन्य की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री चैतन्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को 1 से 7 नवंबर तक मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से कहा निर्धारित कार्यक्रम शासन की मंशानुरूप आयोजित किये जायें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तवए वनमण्डलाधिकारी महेन्द्र सिंह उईके अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ तथा एसडीएम गगन बिसेन सहित अधिकारी मौजूद थे।

 कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सात दिवसीय विविध रचनात्मक गतिविधियॉ अयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिले में 1 नवम्बर को जन अभियान परिषद् के माध्यम से प्रातरू प्रभात फेरी का आयोजनए जन सेवा अभियान स्वीकृत पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित किये जायेंगे।  इसी प्रकार  2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वाराए 3 नवम्बर को स्वच्छताए सजावटए रंगोली केन्द्रित गतिविधियॉए ऐतिहासिक स्मारकोंए महापुरूषों की प्रतिमाओंए प्रमुख बाजारों की साफ सफाई आदि गतिविधियॉ संपन्न होंगीं। जिले में महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन किया जायेगा। इस दौरान खेलों का शुभारंभ होगा 3 से 6 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं तथा 7 नवम्बर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिताएं खेल एवं युवक कल्याणए महिला एवं बाल विकासए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागए नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा।

 कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा 4 नवम्बर को  मानस भवन में ष्एक जिला एक उत्पादष् को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियॉ आयोजित कर चने और टमाटर यूनिट की प्रर्दशनी लगाई जाये। जिले में चना और टमाटर यूनिट प्रारंभ हुए प्रदर्शित किया जाये। रोजगार दिवस भी साथ में मनाया जाये। 5 नवम्बर को मध्यप्रदेश गौरव के दृष्टिगत नाटकए लोकनृत्य और जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें।उन्होंने कहा 6 नवम्बर को स्कूल कालेज और दफ्तर स्तर पर वन्यप्राणी सुरक्षाए जागरूकताए ऊर्जा. पर्यावरण. जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकताए सेमिनारए व्याख्यानए चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी तथा 7 नवम्बर को मानस भवन में सभी जिला मुख्यालयों एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताएंए जन सेवा अभियानए मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोहए सांस्कृतिक गतिविधियों का अयोजन किया जायेगा।

कतकारियों ने किया तुलसी माता का पूजन..

दमोह। नगर के धर्मपुरा वार्ड 39 चंदन तलैया मंदिर परिसर में कतकारियों ने मां तुलसी का पूजन किया, इसके बाद पंडित कुंज बिहारी अवस्थी के निवास पर पहुंचकर कार्तिक व्रत रखने वाली कतकारियों ने तुलसी माता का पूजन किया और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होकर गीत गाए और नाच गाकर कृष्ण उपासना की।
पंडित अवस्थी के यहां तुलसी पूजन का यह कार्यक्रम विगत 83 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, भगवान विष्णु को प्रिय पुरुसूत्र और माता लक्ष्मी को प्रिय श्रीसूत्र का पाठ वाचन पंडित गणेश गिरी (लक्ष्मण धाम), पं. पुरषोत्तम शुक्ला, पं. जवाहरलाल तिवारी आदि ने किया।

इस संबंध में पंडितों ने बताया कि कार्तिक मास का यह कठिन व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर अगहन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पूर्ण होता है इसमें व्रत रखने वाली कतकारियों को एक माह तक एक प्रकार का अन्य ग्रहण कर व्रत रखती हैं तुलसी माता पूजन के इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता अवस्थी, वर्षा मिश्रा, राखी मिश्रा, शोभना तिवारी, कुसुम अवस्थी, रेखा अवस्थी, प्रीति अवस्थी, आशा अवस्थी, नीतू उपाध्याय, दुर्गा उपाध्याय, लाज़ो तिवारी, विमला तिवारी, इंद्रा तिवारी, रज्जो रैकवार, सरला असाटी, उर्मला उपाध्याय, रश्मि मिश्रा, गीता तिवारी, लीला ठाकुर, लीला राठौर, विद्या विश्वकर्मा, सुष्मा खरे, कमलाबाई पटेल, कुंता शर्मा, जानकी शर्मा, वंदना ठाकुर, नीलम सोनी, तुलसा यादव, गिरजाबाई यादव, आदित्य मिश्रा, अंश मिश्रा, साक्षी अवस्थी की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments