Header Ads Widget

सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा.. इधर अंधेरे ओवर ब्रिज को युवाओ ने दीप जलाकर रोशन किया.. सरदार पटेल ओवरब्रिज की लाईट चालू कराने.. छात्र क्रांति दल 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेगा.. मप्र स्थापना दिवस समारोह हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त..

 सरदार पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 

दमोह।  31 अक्टूबर 2022 को स्वण् सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु राज्य शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। डिप्टी कलेक्टर गगन बिसेन ने बताया 31 अक्टूबर  को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा एकता अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए जहां भी संभव हो राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों या इकाइयों और अन्य एजेंसियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगाए प्रत्येक जिले में कम से कम 100 एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा एवं कारागृहों में राष्ट्रीय एकता को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित कराये जाना सुनिश्चित करें।

अंधेरे ओवर ब्रिज को दीप जलाकर किया रोशन

दमोह। सागर नाका स्थित नवनिर्मित सरदार बल्लभभाई पटेल ओवरब्रिज की विधुत व्यवस्था बीते कई दिनों से बंद पड़ी हुई है इसी बात को लेकर छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति निरंतर शासन, प्रशासन, जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अवगत करा रही है कि विद्युत व्यवस्था शीघ्र अति शीघ्र चालू की जाए परंतु प्रशासन की उदासीनता का ही कारण है कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर भी पूरा ब्रिज गहरे अंधेरे में डूबा रहा परंतु छात्र क्रांति दल के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर दीपों की रोशनी से ओवरब्रिज को प्रकाशमय करने का प्रयास किया

छात्र क्रांति दल जिला अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल ओवरब्रिज की लाइटें बीते दो वर्षों से बंद पड़ी हुई है शासन प्रशासन और विभाग निरंतर इस महत्वपूर्ण विषय की उपेक्षा करते आ रहे हैं जिसका ही कारण है कि आए दिन वहा गंभीर दुर्घटनाएं घटित होती है जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है परंतु प्रशासन निरंतर उदासीनता का चादर ओढ़े हुए हैं
 हमारे संगठन द्वारा प्रशासन को पत्र जारी कर अवगत कराया गया है कि 31 अक्टूबर सरदार पटेल जयंती के पूर्व यदि विद्युत व्यवस्था चालू नहीं की जाती है तो 30 अक्टूबर से छात्र क्रांति दल उसी स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने हेतु विवस होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष कृष्णा पटैल, रोहित जैन, प्रशांत विश्वकर्मा, सौरभ सोनी ,समीर जैन, नितिन सिंह राजपूत सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही

मप्र स्थापना दिवस समारोह हेतु अधिकारी नियुक्त

दमोह। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर समारोह 2022 के सफल आयोजन हेतु समस्त कार्यवाही संपादित किए जाने हेतु अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ ने एसडीएम गगन बिसेन को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments