नगर पालिका में हुआ दीपावली मिलन समारोह
दमोह। बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा मंजू वीरेंद्र राय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को नपा अध्यक्षा ने शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष ने कहा कि आप
सभी अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से ही नगर पालिका चलती है नगर के
विकास के लिए आप सभी का योगदान रहता है आपको दीपावली की शुभकामनाएं हमेशा
की तरह इस कार्यकाल में भी आप अच्छा सहयोग करें। इस अवसर पर सभापति
प्रतिनिधि पप्पू कसोटिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम राय, कर्मचारी संघ
अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, कार्यालय अधीक्षक अरविंद सिंह राजपूत, इंजीनियर आकाश
उदेनिया, प्रांजल राय, स्टोर कीपर अरविंद खरे, विजय नामदेव, गोविंद खत्री
सहित बड़ी तादाद में कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संकल्प दिलवाएं
दमोह। मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य मंत्री जी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से संवाद किया एवं संकल्प दिलवाएं। अपने जीवन शैली में परिवर्तन करेंगे, अपने अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएंगे, पर्यावरण हितेषी विचारों को साझा करेंगे, ऊर्जा साक्षरता को जन जन तक ले जाएंगे।
दमोह। मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य मंत्री जी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से संवाद किया एवं संकल्प दिलवाएं। अपने जीवन शैली में परिवर्तन करेंगे, अपने अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएंगे, पर्यावरण हितेषी विचारों को साझा करेंगे, ऊर्जा साक्षरता को जन जन तक ले जाएंगे।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र बजाज सांसद
प्रतिनिधि, गायत्री परिवार से श्री पंकज श्रीवास्तव मध्यप्रदेश जन अभियान
परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में सुभाष
चंद्र बोस जन कल्याण शिक्षा समिति एवं लक्ष्य फाउंडेशन के द्वारा
कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण एवं जिलाधीश महोदय को अपराजिता का पौधा
भेंट किया एवं जिले के समस्त स्वयंसेवी संस्था एवं संगठनों के सदस्यों की
उपस्थिति रही।
केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक ने देखी जमीन
दमोह जिले की जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत गुबरा में बूढ़ा गुबरा में नये गो अभ्यारण के रूप में स्थान के चयन के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी और तहसीलदार अरविंद यादव के साथ गो अभ्यारण निर्माण के लिए जमीन का अवलोकन किया।
बूढ़ा गुबरा से लेकर दमोह नगर की सड़कों से गौमाता को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही गो अभ्यारण का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन जुगल शर्मा अधिकारियों में मनरेगा एसडीओ शिवाजी इंजीनियर एनके अहिरवार सहित राजस्व एवं जनपद अमले की मौजूदगी रही।
संगठन ने पकड़वाई 3 पेटी अवैध शराब
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत
पकड़ी 3 पेटी अवैध शराब पकड़वाई जिसमें 100 पाव प्लेन 50 पाव लाल मसाला गाड़ी
होंडा सीडी ड्राम एमपी 34 एमएम 5398 से शाम 5 बजे आरोपी संदीप राय ग्राम गाड़ाघाट के द्वारा गांव गांव में
अवैध शराब ले जाई जा रही है जिससे गांव के युवा शराब के नशे से गांव का
माहौल खराब करते हैं और अपने आप का पतन करते हुए और जिससे समाज का भी पतन
हो रहा है।
जो पिपरिया के पास
खेर मणि तिराहा पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को
सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाई। थाना हिंडोरिया चौकी बांदकपुर में आबकारी
एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया यह नशा विरोधी जन आंदोलन तब तक जारी
रहेगा जब तक पूरा विश्व नशा मुक्त नहीं हो जाएगा। उक्त जानकारी ब्लाक
मीडिया प्रभारी आनंदी रजक द्वारा दी गई।


.jpeg)

0 Comments