Header Ads Widget

कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाणोत्सव मुनि श्री निरंजन सागर जी के सानिध्य में मनाया गया.. कृत्रिम मंदिर के मॉडल का जलावतरण.. इधर सगरा में मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी के सानिध्य में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया..

 कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाणोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, कृत्रिम मंदिर के मॉडल का जलावतरण

दमोह ।श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव अत्यंत धूमधाम ,श्रद्धा ,भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन एवं अत्यंत भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। 

इस अवसर पर भक्तांमर महामंडल विधान किया गया। निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या में बड़े बाबा मंदिर की कृत्रिम आकृति मॉडल को स्थानीय वर्धमान सागर जलाशय में जलावरण किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश राहुल कुमार जैन न्यायाधीश श्रीमती प्रेरणा जैन छिंदवाड़ा एवं समाजसेवी संतोष भारती रहे । अध्यक्षता चंद्र कुमार सराफ अध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र ने की। इस अवसर पर उपस्थित तीर्थयात्रियों एवं श्रावकों ने कृत्रिम मंदिर मॉडल के जलावरण के आकर्षक दृश्य को देखा एवं दीप उत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किए ।


भगवान महावीर निर्वाण उत्सव पर शांति धारा करने का सौभाग्य सीए कमलेश कुमार सीए कनिष्क कुमार सतीश जैन सृष्टि जैन परिवार गुड़गांंव, पियूष दीपक जैन भाई जी रितु अंजली प्रिया जैन परिवार भोपाल को प्राप्त हुआ। कलश करने का सौभाग्य सुनील कुमार शुभम कुमार सक्षम जैन परिवार गौरझामर ,राहुल जैन तेंदूखेड़ा, नित्यानंद बाझल, ताराचंद बाझल पथरिया, ब्रह्मचारी संदीप भैया जबेरा, भगवान पार्श्वनाथ की शांति धारा करने का सौभाग्य विमल कुमार विनय संदीप, यश मलैया परिवार दमोह, हरिश्चंद्र राजेश राकेश आदेश जैन दमोह, महेश शुभम शिवानी जैन दिगंबर दाल मिल दमोह ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अजीत कुमार आशीष कुमार अंकित भैया अंगूरी निहारिका निहार पीयूष भूपेंद्र प्रमोद जैन परिवार भिलाई को प्राप्त हुआ।

निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य निर्मल कुमार चंद्र कुमार सराफ, ललित कुमार तरुण सराफ परिवार, पंकज कुमार देवेंद्र नेमीचंद प्रियंका जैन सागर, रमेश कुमार नितिन कुमार गोयल पथरिया, रवि चंद जैन दमोह को प्राप्त हुआ ।दोपहर में मिष्ठान वितरण किया गया ।बकुंडलपुर क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को ड्रेस का वितरण कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्र कुमार सराफ, वीरेश सेठ, देवेंद्र सेठ,अजीत कंड्या, अशोक सराफ ,रतन चंद घाट पिपरिया, रूपचंद चौधरी ,आरके जैन इंजीनियर , नेमचंद बजाज,नेम कुमार सराफ, ललित सराफ , पदमचंद खली वाले,अनिल मम्मा, मनीष मलैया, जयकुमार जलज, मोनू गांगरा, प्रभात सेठ, केसी जैन, राजेंद्र भेड़ा, संजय कुबेर, रमेश गोयल, सुनील सिंघई ,नरेंद्र बजाज, अखिलेश फट्टा ,पुरुषोत्तम, गिरीश इटोरिया , विपुल जैन,आशीष रिंकू ,जयकुमार सातपुर आदि सदस्य गण के साथ संतोष सिंघई पूर्व अध्यक्ष ,नवीन निराला, शैलेंद्र मयूर ,महेश दिगंबर, तरुण सराफ,संजीव शाकाहारी आदि के अलावा बड़ी संख्या में भक्त गणों की उपस्थिति रही।
सगरा में मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी के सानिध्य में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया 
दमोह। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के  2549 वें निर्माण (मोक्ष) महोत्सव के उपलक्ष्य में सगरा में मुनि श्री के सानिध्य में विविध आयोजन किये गए। प्रातः काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन उपरांत निर्वाण लाडू चढ़ाया गया । जिसमे प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य जयकुमार जैन , प्रदीप जैन निराला एवम द्वितीय शांति धारा नन्हेलाल नायक, सोनू जैन मोनू जैन गुनु जैन, जैकी जैन परिवार को प्राप्त हुआ। निर्वाण लाडू का सौभाग्य नीलेश नीरज सिंघई,  गोपीचंद जैन, श्रीयांश जैन कमलेश जैन, पदमचंद जैन पिंटू सेठ को प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी महाराज ने प्रवचनों में कहा की "परस्परोपग्रहो जीवानाम्"  जीवों के परस्पर में उपकार हैं सभी जीव एक दूसरे पर आश्रित है। इसलिए सभी जीवों की रक्षा करें । महावीर स्वामी के संदेश  जियो और जीने दो को सभी लोगों को अवगत कराया , परिवर्तन संसार का नियम हैं । मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन निराला ने बताया कि महाराज श्री का पावन वर्षा योग सगरा में चल रहा हैं जिस मे विगत चार माह से नगर के सभी लोग धर्मलाभ ले रहें हैं। 

कार्यक्रम का आयोजन पवनवर्षा योग कमेटी द्वारा किया गया। संचालन नगर के श्रेष्ठ विद्वान डॉ आशीष जैन , डॉ अभिषेक जैन , पं. मौसम शास्त्री जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  नन्हेलाल नायक, जयकुमार जैन ,कोदूलाल नायक, अरविंद कुमार जैन, मानकचंद जैन, पदमचंद जैन , जिनेश जैन, दयाचंद जैन, देवेंद्र जैन, रामकुमार जैन , संदीप जैन, अमन जैन की उपस्तिथि रही ।

Post a Comment

0 Comments