तारादेही थाना प्रभारी ने गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई दिवाली दिए उपहार कहा यही मेरा परिवार
दमोह। दीवावली पर्व पर जहां चारो ओर खुशियां और रंगबिरंगी लाइट और रोशनी चमक रही थी तो वहीं गरीबों के बीच एक थाना प्रभारी ने पहुंचकर यह पर्व धूमधाम से मनाया है और बच्चों को उपहार और मिठाई दिए।
दीपावली की रात तारादेही थाना प्रभारी श्याम बेन ने स्टाफ के साथ बम्हौरी गांव पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने उपहार के रूप में मिठाई, पूजन सामग्री, पटाखे और अन्य सामान भेंट किया। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को अपने बीच देख कर गरीब परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई। वही पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के साथ आतिशबाजी कर दीपावली मनाई।
इस अवसर पर तारादेही थाना प्रभारी श्याम बैन ने कहा कि गरीब परिवारों के साथ त्योहार मनाने और मदद करने से सपन्न परिवारों में ये खुशियां दोगुनी हो जाती है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि जब आस पड़ोस के परिवारों में खुशियां आयेगी तो आपके परिवार में खुशियां खुद ब खुद चलकर आयेगी। वह स्वयं दीपावली पर अपने घर नहीं जा पाए तो क्या हुआ यह भी तो मेरा परिवार है घर जाते तो भी पटाखे छुड़ाते, मिठाई खाते लेकिन दीपावली की खुशियां जरुरतमंद बच्चों और परिवारों के साथ मनाकर जो खुशी मिल रही है उसे बयां कर पाना मुश्किल है। वहीं पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस बार की दीवाली उन्हें जीवनभर याद रहेगी। वहीं पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली मनाने वाले बच्चे बेहद खुश नजर आए इस दौरान गांव के कई परिवार ने हाथ जोड़कर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों का धन्यवाद भी प्रकट किया।
तेन्दूखेड़ा प्रस्फुटन समिति ने किया पुलिस का सम्मान
तेंदूखेड़ा में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं अमित जैन एलआईसी अध्यक्ष क्लब मेंबर द्वारा पुलिस थाना पहुंचकर सभी अधिकारियों एवं स्टाफ का सम्मान किया गया। अमित जैन ने बताया कि जब हम दीपावली मना रहे होते हैं या कोई त्यौहार मना रहे होते हैं उस समय पुलिस और सैनिक अपनी ड्यूटी निभा रहे होते है पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी हमारी सुरक्षा के चलते त्यौहार अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते इसलिए हम सभी लोग दीपावली, 1008 श्री महावीर भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर नगर के पुलिस विभाग का सम्मान करने आएं हैं।
सम्मान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर मिठाई के डिब्बा के साथ डायरी पेन भी दिया गया। सम्मान करने वालो में अध्यक्ष जीडी पटेल, सचिव श्वेता खरे, अमित जैन उपाध्यक्ष, रितिक तोमर सक्रिय सदस्य दीपेश कटारे, प्रशांत प्रभाकर, सौरभ केवट, रीना पोरते, सन्मति जैन, सोनू बड़कुल, योगेश जैन, आयुष जैन एव प्रस्फुटन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बाइक से शराब पेटी ले जा रहे किशोरों को पकड़ा..
दमोह जिला अस्पताल के समीप धनतेरस की रात भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक से एक पेटी अवैध शराब पकड़ कर पुलिस के हवाले की है। जोकि चरयाई कलारी से दो किशोर आरोपी सुभाष कॉलोनी ले जा रहे थे।
यहा उल्लेखनीय है कि अस्पताल चौराहा क्षेत्र में दीपावली के मद्देनजर लगातार बैरिकेड चक्कर पुलिस चेकिंग चल रही है वही शराब दुकानों से बच्चों और किशोरों को शराब देने पर प्रतिबंध है ऐसे में इनको कलारी से कैसे शराब की पेटी दे दी गई और पुलिस चेकिंग के दौरान भी यह कैसे बच गए और संगठन कार्यकर्ताओं के हाथ लग गए यह चर्चा का विषय बना हुआ है।


0 Comments