भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित
दमोह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितेश शर्मा के मार्गदर्शन में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की सहमति से भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपूत ने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें जिला सह संयोजक राकेश चौरसिया दमोह, उमेश यादव नोहटा, कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश मिश्रा हिंडोरिया, कुलदीप जाटव दमोह, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा हटा, गणेश मिश्रा दमोह को घोषित किया। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बधाई देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारिय अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूर्ण निष्ठा और लगन से करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करते हुए शिक्षा क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य कर है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का हुआ सम्मान
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय मानव
अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार को कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ हरीश रजक के साथ संगठन के सभी
सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा सम्मान हेतु कार्यक्रम अंबेडकर भवन के बाजू
में जिला कार्यालय में रखा गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश जी ने कहा कि हर ग्राहक के लिए सबसे बेहतर चीज
लेने का पूरा अधिकार है अगर किसी ग्राहक को किसी खाद्य सामग्री में
संतुष्टि नहीं होती है तो वह आपके संगठन के द्वारा या फिर सीधा हमारे
कार्यालय आकर शिकायत कर सकता है।
मंच संचालन डॉ प्रेमलता नीलम जिला महिला अध्यक्ष के द्वारा
किया गया और आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आशीष भट्ट, कुंज बिहारी असाटी, भूपेंद्र, रोहिताश मनोज पटेल
डॉ सुनील असाटी मनोज पटेल, मोदी जी, गिरीश रजक, डॉ रेवा चौधरी
गोस्वामी मैडम, डॉ नामदेव, ब्लॉक मीडिया प्रभारी अनुराग बजाज, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश तिवारी की उपस्थिति रही।
मसूर से भरा पिकअप वाहन पलटा
दमोह। जबलपुर स्टेट हाइवे पर नोहटा थाना अंतर्गत हथनी तिराहा के सामीप चिरई चोंच
पर मसूर से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में
चालक एवं परिचालक को मामूली चोटें आई है। जिन्हें राहगीरों द्वारा जिला
अस्पताल भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बिजौरा खमरिया से दमोह जा रहा
मसूर से भरा पिकअप नंबर mp34 G0976 चिरई चोंच के पास अनियंत्रित होकर पलट
गया,जिसमे दो लोग घायल हो गए। वही राहगीरों द्वारा सड़क पर पलटे पिकअप वाहन
को खड़ा करके स्टेट हाइवे से हटाया गया।
जबेरा कालेज में ड्रेस कोड लागू करने ज्ञापन
दमोह। जबेरा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर प्रभारी
प्राचार्य राहुल बरड़िया को ज्ञापन सौंपते हुए ड्रेस कोड लागू करने के संबंध
में ज्ञापन सौंपा जिसकी अभिभावकों एवम ग्रामीणों ने प्रशंसा की है अभिभावक
एवम ग्राम के जनप्रतिनिधि सन्तोष जैन ने उनकी इस पहल का समर्थन किया उनका
कहना है कि विद्यार्थियों द्वारा यह एक सकारात्मक पहल है । उपर्युक्त अवसर
पर एनएसयूआई कालेज अध्यक्ष प्रवीण राय, एबीपी नगर अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर,
रितिक ठाकुर सहित अन्य छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
ज्ञापन सौपते वक्त कालेज अध्यक्ष प्रवीण राय ने कहा कि महाविद्यालय में
यूनिफार्म कोड न होने की वजह से आसामाजिक तत्व भी कॉलेज छात्र के नाम पर
प्रवेश कर जाते है और महाविद्यालय में उपद्रव करते है जिसका परिणाम है कि
पिछले दिनों इन्ही की वजह से कई बार विवादास्प्रद स्थिति बनी है । इस पहल की ग्रामवासियो ने भी प्रशंसा की
है उनका कहना है कि जहां कॉलेज के छात्र छात्राएं स्वछंदता की मांग के लिए
आंदोलन करते है वहा यूनिफार्म कोड जैसी इन छात्र छात्राओं द्वारा किया
जाना एक सराहनीय कदम है इससे इनमें वास्तविक रूप से एकरूपता के साथ अनुशासन
भी बढ़ेगा। इस पहल पर कॉलेज प्रशासन को अवश्य आगे बढाकर छात्र छात्राओं की
सहमति के आधार पर लागू किया जाना चाहिये साथ ही यदि गेट पर ही आई डी कार्ड
की जांच हो तो यह ओर अच्छा कदम होगा।
हटा कालेज में विश्व खाद्य दिवस कार्यक्रम
दमोह। हिन्दी
में मेडीकल की शिक्षा मेडीकल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है दुनिया के
कुछ देश है जहां वहां की मातृभाषा में ही मेडीकल शिक्षा प्रदान की जाती है
इसका सबसे ज्यादा लाभ पेंसेट परिवार को मिलता है जो आसानी से दवा एवं एवं
डाक्टर की परामर्श को समझ सकता है पढ सकता उसके आधार पर घर बैठे ही
देखभाल कर सकता है, इसके कई लाभ भी देखने को मिले है, यह बात शासकीय कालेज के सहायक प्राध्यापक नरेश तंतुवाय ने कालेज में संचालिक
सीएमसीएलडीपी के तहत संचालित एमएसडब्लू एवं बीएसडब्लू के छात्रों को
संबोधित करते हुए कही, उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का पहला प्रांत बन
गया जहां चिकित्सा शिक्षा की पढाई अब हिन्दी में होगी।
सहायक प्रध्यापक
प्रणय कुमार ने विश्व खाद्य दिवस के बारे में बोलते हुए कहा कि सोमालिया
जैसे न जाने कितने देश है जहां लोग दो वक्त के खाने को तरसते है, किसी भी
व्यक्ति की मौत भूख से न हो, इसे तय करने के उद्देश्य से ही विश्व खाद्य
दिवस मनाया जाता है। एमएसडब्लू
छात्रा मीना साहू, वंदना पटैल ने हाथ धुलाई दिवस को लेकर जीवन में हाथ
धुलाई के महत्व को बताते हुए कहा कोराना काल में सभी ने हाथ धुलाई की
आवश्यकता को जाना, हाथ धुलाई से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है, छात्रा
पार्वती लोधी, ममता राजपूत, राखी सैनी ने दीपावली पर होने वाली सफाई के
दौरान होने वाली घटनाओं से बचने के लिए बताया कि पहले तो बिजली के करंट से
सावधान रहना होगा सफाई के दौरान निकलने वाले वाले जहरीले जीव जन्तु से
बचने के लिए सदैव सावधान रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। मध्यप्रदेश
जन अभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक पुष्पा सिंह ने आभार व्यक्त किया,
इस अवसर पर मेंटर्स संजय जैन, आरएस ज्योतिषी, सुनील सेन, विनोद पटेरिया व
पुष्पेन्द्र लोधी, रवि कोरी, सोमित नामदेव, रमाकांत मिश्रा, ब्रजेश
डिम्हा, अजित छिरौल्या आदि उपस्थित रहे।
बटियागढ़ क्षेत्र में हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त
दमोह। नशा मुक्ति अभियानके परिपेक्ष्य मे कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के आदेश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे के निर्देशानुसार आज आबकारी विभाग अंतर्गत वृत हटा में मदिरा के अवैध निर्माण संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम डोंगा महुआ, आलमपुर, गुगरकला स्थित बंजारा रिहायशी क्षेत्र में स्थित संदिग्ध मकानों और रिहायशी मकानों की तलाशी लेने पर कुल 20 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा तथा 600 किलोग्राम महुआ लाहन विधिवत् जप्त कर कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही में वृत हटा प्रभारी सुरेश कुमार गोंड द्वारा की गई कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ज्ञानेंद्र ठकोरिया और नगर सैनिक बल शामिल रहे।
पेंशनर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र के प्रांताध्यक्ष श्री ओपी बुधौलिया के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी जिलों, तहसीलो, ब्लाको में समस्त मांगों को लेकर जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इसी क्रम में दमोह जिला में कलेक्ट्रेट में उपस्थित
होकर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जगदीश चौबे के नेतृत्व में
दमोह कलेक्टर के माध्यक्ष से मप्र के राज्य पेंशनरों की न्यायोचित मांगों
का शीघ्र निराकरण करने एवं पेंशनरों को भी कर्मचारियों के समान 38 प्रतिशत
मंहगाई राहत में वृद्वि केन्द्रीय दर से अविलंब स्वीकृत की जाये। ज्ञापन
सौपने वालों में सत्यनारायण पांडे, पीएस यादव, नरेन्द्र कुमार सेन, शंकरलाल
राय, एचएन श्रीवास्तव, महेश यादव, बी.डी.बावरा, मीनाक्षी तांबे, जगदीश
रैकवार, रामकुमार सोनी आदि पेंशनर्स की उपस्थिति रहीं।
अहिरवार समाज संघ ने SP को ज्ञापन सौंपा
दमोह।
अहिरवार समाज संघ ने अपनी समस्त मांगों को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक
को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय रोहितास ने बताया कि 13 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदीप अहिरवार एवं वरिष्ठजनों द्वारा कार्यक्रम के दौरान बाबा
साहब भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा पर जूते चप्पल पहनकर चबूतरे पर उपस्थित रहे
जिसकी वीडियों वायरल होने से समाज के बुद्धिजीवी एवं बाबा साहब के अनुयायी
को बहुत आहात (दुख) पहुंचाया गया है। आगामी किसी पार्टी के नेताओं द्वारा
इस प्रकार की पुर्नावृत्ति ना हो एवं विधायक श्री अजय टंडन जी द्वारा बैठक
में दलित और हरिजन शब्दों का उपयोग किया गया।
अतः दोनों तथ्यों की जांचकर
उचित कार्यवाही की जाये और सवैधानिक पदों पर बैठे हुये सभी पार्टीं यों के
जनों से अनुरोध है कि संवैधानिक प्रतिवंधित शब्द दलित और हरिजन शब्द का
उच्चारण नहीं किया जायें। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक रोहित, प्रदीप
जाटव, रितिक जाटव, मोहनीश राव, नीलेश आदर्श, बबलू राज, नवीन राज, जय किशन,
हरविंद बौद्ध, अरविंद बौद्ध, मुकेश राजा जितेंद्र आदि की उपस्थिति।



.jpg)


0 Comments