Header Ads Widget

दमोह लोकसभा अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव 1 नवंबर से.. कलेक्टर जनसुनवाई में 199 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. विश्वकर्मा महा पंचायत महिला मोर्चा द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं क सम्मान किया गया..

 दमोह सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत 1 नवंबर से

दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सदैव सांसदों को प्रेरित करते हैं कि राजनीति के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों से भी जुड़ें। इसी उद्देश्य को लेकर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 29 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक किया जा रहा हैं।  इस आशय की जानकारी सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि आज दमोह में 08 विधानसभाओं के कार्यकर्ता एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की प्रारंभिक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया दशहरा और दीपावली के बाद 01 नवंबर से लेकर 25 दिसंबर तक लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। खेल महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, कुश्ती सहित कुल 10 खेलों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी और विजेता टीमें दमोह पहुंचकर फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।
25 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन का लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना जाएगा और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा पहले माता-पिता बच्चों को केवल विज्ञान और गणित लेने की सलाह देते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अब खेलों में भी भविष्य हैं और करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों से सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जायेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रम होंगे। सांसद खेल महोत्सव को भी इसी सेवा पखवाड़े से जोड़कर आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर जनसुनवाई में 199 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में जिले भर से आये नागरिकों की आज जनसुनवाई में समस्याएं सुनी। इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 199 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 21 आधार कार्ड सेवा 02 आयुष्मान कार्ड 10 पशु स्वास्थ्य एवं दवा 05 फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी 10 बच्चों के पोषण आहार वजन परीक्षण 08 बैंकिंग सेवा.बीमा सिक्के 03 रक्तदाताओं ने रक्तदान 01 सबंल 01 समग्र सेवा एवं 123 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामुहिक आवदेन भी दिए गए।
इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई आज 25 पंचायतों में जनसुनवाई के क्रम में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 40 निराकृत किए गए। इसमें फुटेराकलां लुहारी सहित चिन्हित 25 जनपद पंचायत स्तर पर जन सुनवाई की गई।
विश्वकर्मा महा पंचायत महिला मोर्चा द्वारा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान.. दमोह। प्रतिवर्षानुसार श्री विश्वकर्मा महा पंचायत महिला मोर्चा द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिस में अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष मंजु राय जी ज़िला पंचायत अध्यक्ष रंजिता पटेल जी स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ मोनिका पालीवाल जी एडवोकेट विहिप की ज़िला उपाध्यक्ष गिरजा त्रिपाठी जी राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यालय प्रमुख मेघा ताम्रकार जी उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की आरती से हुआ तत्पश्चात् हनुमान चालीस पाठ यशवंत और अरमान विश्वकर्मा ने किया स्वागत गीत भारती सीमा नीता आरती सोमा निशा ने गाया ।
कार्यक्रम में मंच संचालन विशाखा विश्वकर्मा मधु विश्वकर्मा ने किया मंच व्यवस्था में प्रियंका रेखा पूजा स्वाति ने सहयोग किया। अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल मोमेंटो पुष्पगुच्छ से  रीना सुषमा संगीता दीपा नीतू शशि ज्योति रूपा कविता विशाखा एकता ने किया कार्यक्रम में रंगोली मेहँदी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए रंगोली में प्रथम स्थान पर रीमीं द्वितीय पर यशस्वी तृतीय पर संगीता विश्वकर्मा रही
मेहँदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर क्षमा द्वितीय पर प्रियांशी तृतीय पर सोनम  रही। सांस्कृतिक प्रस्तुति समाज की बालिकाओं पलक कृतिका रीत सौम्या आदिरा ने दी।  विश्वकर्मा समाज के गौरव हैंड बॉल प्लेयर सिमरन विश्वकर्मा पवित्र विश्वकर्मा जय विश्वकर्मा यशवंत विश्वकर्मा राधिका विश्वकर्मा पल्लवी विश्वकर्मा पलक विश्वकर्मा को अतिथियों द्वारा मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित हुई सभी का आभार ज़िला अध्यक्ष एकता विश्वकर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments