वैश्य महासम्मेलन की तेंदूखेड़ा ईकाई की बैठक
दमोह। वैश्य महासम्मेलन की तहसील ईकाई तेन्दूखेड़ा की बैठक स्थानीय आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केंद्र में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि श्री सन्देश जैन प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सम्भागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
जिसमे
जिलाध्यक्ष श्री के सी अग्रवाल एवं युवा जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल
द्वारा वैश्य महासम्मेलन तेन्दूखेड़ा ईकाई के सदस्यों की सर्वसम्मति से तहसील युवा अध्यक्ष के रूप में चेतन जैन को निर्वाचित किया गया। साथ ही
राजनीतिक प्रकोष्ट से लक्ष्मी नामदेव, रक्तदान प्रभारी आदित्यराज मोदी, तहसील मीडिया प्रभारी के दायित्व पर शुभम जैन
की नियुक्ति हुई है।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन तेन्दूखेड़ा ईकाई के
अध्यक्ष विवेक चौधरी, गौशाला अध्यक्ष संजय जैन पारसमणि, दयाचंद जैन, कैलाशचंद जैन, अजित जैन, संदीप जैन, कमलेश साहू, सचिन सोनी,
सत्यनारायण सोनी, नितेश नामदेव, मनीष मोदी सहित सभी वैश्य महासम्मेलन के
सदस्यों ने शुभकामनाएं देकर आगामी कार्यक्रमो में सुनियोजित रूप से कार्य
करने की बात कही।
बाल विवाह के विरुद्ध धर्मगुरु शपथ ले रहे.. दमोह। जिले
में संकल्प समाज सेवी संस्था दमोह द्वारा ए एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के
तहत 12 से 14 सितंबर 2025 तक बाल विवाह के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा
रहा है। इस अभियान के तहत जिला के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धर्म गुरुओं
के द्वारा एक ओर जहां बाल विवाह मुक्त दमोह जिला बनाने का संकल्प लिया जा
रहा है । वहीं दूसरी ओर इन धर्म गुरूओं के द्वारा सामुहिक शपथ लेकर अपने
वर्ग एवं समाज को बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने जागरूक किया जा रहा
है। इस सम्बन्ध में संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र दुबे, कार्यकर्ता
सुजात खान ने बताया कि इस अभियान के तहत दमोह जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध
धार्मिक स्थल जटा शंकर धाम, हिण्डोरिया की जामा मस्जिद, नूरी फरीदी मस्जिद,
प्रसिद्ध जागेश्वर धाम बांदकपुर, खड़ेरा मंदिर आदि में धर्मगुरुओं एवं समाज
के साथ बाल विवाह के विरुद्ध इसे रोकने सामूहिक शपथ दिलाई गई एवं आमजन को
बेहतर व्यक्ति, समाज एवं देश निर्माण मे सहयोग देने समझाया गया। इस अभियान
में पं.जागेश्वर तिवारी, खुशबू तिवारी, मनोज रजक, प्रहलाद रैकवार, प्रताप
लोधी आदि की भूमिका सराहनीय रही।
पत्तियों फूलों से चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन.. दमोह।
अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज में आज चतुर्थ दिवस ल महिला महासभा
के द्वारा पत्तियों और फूलों की सहायता से चित्र बनाओ प्रतियोगिता रखी गई
जिसमें 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते थे इस प्रतियोगिता
में प्रायोजक के रूप में प्रतिभा अग्रवाल एवं महिमा अग्रवाल रही। मप्र महिला महासभा की दमोह इकाई प्रत्येक वर्ष अग्रसेन जयंती पर नई-नई
प्रतियोगिताएं कर सजती भाई बहनों बच्चों के अंदर छिपी कला विकसित करने का
प्रयास करती है आज लगभग 12 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया सभी को
अग्रसेन जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से निर्णायक
की भूमिका में रेशमा चनदानी थी। इस प्रतियोगिता में
अनुलेखा अग्रवाल संभागीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला महासभा अंजलि अग्रवाल
नगर अध्यक्ष सचिव मंजू अग्रवाल महिमा प्रतिवरिता शील करुणा रानू जागृति
रेखा मोहिनी कल्पना रानू मृदुल मीडिया प्रभारी रिद्धि के साथ-साथ समाज के
उपाध्यक्ष राज बहादुर एवं अग्रवाल राजू भैया राधा रमन ट्रस्ट के अध्यक्ष
श्री जीवन लाल जी एवं तरूण मंच के अध्यक्ष दीपक एवं अखिल भारतीय अग्रवाल
महासभा के युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा प्रतिभागियों में
ओम वैशाली प्रिया शनवी समृद्धि अन्नया समृद्धि गोरी मानवी रिशिता ऑर्थव
शुभ ने भाग लिया।
जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला 23 को.. दमोह। मप्र शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार 23 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार को शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में सुबह 11 बजे से शिक्षित बेरोजगार युवाओ के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार स्वारोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन रोजगार से जोडने के उद्देश्य किया जा रहा है आयोजित होने वाले मेले में टाटा मोटर्स गुजराज टाटा इलेक्ट्रानिक्स होसूर बेंगलोर हिन्डालको इंड रेनुकोटएमआरएफ टायरर्स पेरमवलूर अपोलो टायर माथुर एलजीवी स्टील प्राईवेट लिमिटेड पीथमपुर कम्पनियॉ भाग लेगी जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं आईटीआई डिप्लोमा स्नातक एवं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच हो के लिए साक्षात्कार ऑफ लाईन ऑन लाईन परीक्षा के द्वारा चयन करेगी।
मप्र शासन की विभिन्न स्वारोजगार योजनाओ में ऋण प्राप्त करने हेतु विभागों द्वारा मार्गदर्शन एवं जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी स्वास्थ विभाग द्वारा उपस्थित आवेदको का स्वास्थ परीक्षण एवं काउंसलिंग की जायेगीए श्रम विभाग द्वारा उद्योगों में कार्य करने संबंध में जानकारी दी जाऐग सीखो कमाओ योजना के लिए पंजीयन किऐ जाऐगे ताकि स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।
इच्छुक आवेदक 10वी 12वी डिप्लोमा आईटीआई स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियो एवं बायोडाटा निवास प्रमाण पत्र फोटो पेन कार्ड आवश्यकतानुसार पासबुक की छायाप्रति साथ लेकर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। मेले में उपस्थित होने हेतु पंपलेट पर दिये गये क्यूआर कोड को स्केन कर पंजीयन अवश्य करें।
मप्र शासन की विभिन्न स्वारोजगार योजनाओ में ऋण प्राप्त करने हेतु विभागों द्वारा मार्गदर्शन एवं जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी स्वास्थ विभाग द्वारा उपस्थित आवेदको का स्वास्थ परीक्षण एवं काउंसलिंग की जायेगीए श्रम विभाग द्वारा उद्योगों में कार्य करने संबंध में जानकारी दी जाऐग सीखो कमाओ योजना के लिए पंजीयन किऐ जाऐगे ताकि स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।
इच्छुक आवेदक 10वी 12वी डिप्लोमा आईटीआई स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियो एवं बायोडाटा निवास प्रमाण पत्र फोटो पेन कार्ड आवश्यकतानुसार पासबुक की छायाप्रति साथ लेकर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। मेले में उपस्थित होने हेतु पंपलेट पर दिये गये क्यूआर कोड को स्केन कर पंजीयन अवश्य करें।



.jpeg)

0 Comments