चंद्रकांत सोनवलकर स्मृति समारोह 20 को
दमोह। विधि, कला एवं सामाजिक क्षेत्र के बहुआयामी व्यक्तित्व स्व. चंद्रकांत सोनवलकर (एडव्होकेट) की पुण्यतिथि पर, स्मृति समारोह आयोजित है। आगामी 20 सितम्बर 2025 को म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) समारोह का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम में लखन पटेल राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन भोपाल, जयंत मलैया विधायक दमोह विधानसभा, विवेक शेण्ड्ये अध्यक्ष विद्या भारती मध्य क्षेत्र की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में विषय- ‘‘राष्ट्र निर्माण में नागरिक कर्तव्य’’ पर अतिथि वक्ता एवं पर्यावरणविद् मोहन नागर का वक्तव्य, प्रमुख आकर्षण होगा। जिले के प्रभावी प्रतिभाओं को चंद्रकांत सेवा सम्मान-25 प्रदान किया जावेगा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजन समिति की ओर से डॉ. कीर्तिकाम दुबे, संजय पलनीटकर, प्रदीप अग्रवाल, राजीव अयाची, सुशील, नामदेव, अरुण व्यास, आदित्य चौरसिया, मोहन राय, कमलेश सेन, डॉ. आलोक सोनवलकर ने प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।
राष्ट्र आराधन के 100 वर्ष पर व्याख्यान का आयोजन आज.. दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर भारत विकास परिषद शाखा दमोह द्वारा व्याख्यान का आयोजन दमोह के शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्मृति पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है गुरुवार शाम 5 बजे इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी मुख्य वक्ता के रूप में भारत विकास परिषद के संयुक्त महासचिव मध्य क्षेत्र पूर्णेन्दु जी भट्ट मौजूद रहेंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील जी कोठारी करेंगे भारत विकास परिषद प्रांत सचिव राजीव बिलथरे और दमोह शाखा के अध्यक्ष दीपक सिंघानिया ने जानकारी देते हुए बताया की बिलासपुर छत्तीसगढ़ के जाने-माने वक्ता पूर्णेन्दु जी कुमार भट्ट राष्ट्र आराधन के 100 वर्ष विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे जो छत्तीसगढ़ में भट्ट करियर शेयर व्यवसाय कोचिंग का संचालन करते हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता बीएससी एलएलबी एलएलएम है उनके पढ़ाये विद्यार्थी आज कई प्रशासनिक सेवाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, विधि के ज्ञाता होने के साथ अन्य विषयों पर उनकी जबरदस्त पकड़ है वे इस विषय पर अपने विचार इस व्याख्यान माला के दौरान रखेंगे भारत विकास परिषद दमोह शाखा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उपस्थित की अपील सभी श्रोता जनों से की गई है।
अग्रवाल समाज के आनंद मेला में घर के बने व्यंजन का समाज जनों ने लुफ्त उठाया.. दमोह। महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम श्रृंखला में अग्रवाल समाज के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न समितियां द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला में तरुण मंच के द्वारा अग्रवाल समाज आनंद मेला यानी व्यंजन मेला का आयोजन किया गया।
इस मेले में खास बात यह रहती है कि इसमें घर से बने व्यंजनों का विक्रय किया जाता है व्यंजनों का विक्रय पैसों से नहीं बल्कि कूपन के माध्यम से किया जाता है जिसमें तरह-तरह के व्यंजनों के स्टॉल महिलाओं व युवतियों के द्वारा यहां पर लगाए गए और बाजार से कम कीमत पर उनका विक्रय यहां पर किया गया व्यंजनों में मुख्य रूप से बुंदेलखंड के इनरसे डोसा बर्गर इटली केक लस्सी पास्ता फुलकी चार्ट बर्गर पिज़्ज़ा सहित अन्य प्रकार की वस्तुओं का विक्रय यहां पर किया गया कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों ने अपने स्टाल लगाए थे सभी को ड्रा के माध्यम से गिफ्ट प्रदान की गई है जिनका वितरण अग्रसेन जयंती के दिन किया जाएगा प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार अग्रवाल तरुण मंच के द्वारा दिए गए हैं बाकी पुरस्कार अलग-अलग प्रतिष्ठानों के द्वारा दिए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ट्रस्ट अध्यक्ष जीवनलाल अग्रवाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल तरुण मंच अध्यक्ष दीपक अग्रवाल महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल महिला मिलन समिति अध्यक्ष कंचन अग्रवाल उपाध्यक्ष राज बहादुर सचिव विजय सह सचिव जगदीश कोषाध्यक्ष अनिल कार्यकारिणी संदीप कार्यकारिणी पवन कार्यकारिणी किशोरी तरुण मंच सदस्यों में मदन अनिमेष सौरभ दीपक रम्मा शशांक अंशुल रुचिता नितिन अंकित दीपांशु संकेत अनुज प्रथमेश सरस अनमोल सक्षम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुषों की उपस्थिति रही।
.jpeg)


0 Comments