Header Ads Widget

श्री बागेश्वर धाम गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम.. जबेरा में राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस.. संत नामदेव एकादशी महामहोत्सव संपन्न.. महाराजा अग्रसेन का चित्र बनाओ प्रतियोगिता..

 श्री बागेश्वर धाम गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम.. दमोह। श्री बागेश्वर धाम गौशाला मारूताल में श्री वैश्णवी गो सेवा समिति पुराना थाना के द्वारा विशाल पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया के द्वारा गौशाला के विकास के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।

 पौधरोपण के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया रमन खत्री मनीष तिवारी आलोक असाटी पप्पू मलाई राकेश अग्रवाल सत्यम चौरसिया दीपक सनी आकाश असाटी मोनू राजपूत नित्या प्यासी मोनू पाठक लालू अमरदीप जैन विकास जैन धर्मेंद्र अहीरवाल वीरेंद्र असाटी कृष्णा पटैल राजकुमार यादव विजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

जबेरा में मनाया गया राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस.. दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि आज 18 सितम्बर को जबेरा में राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि शंकर शाह और रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों से साहसपूर्वक लोहा लेकर देश की स्वतंत्रता में अद्भुत योगदान दिया। उनका बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आज के दिन हम सभी उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हैं तथा उन्हें शत.शत नमन और प्रणाम करते हैं।

संत नामदेव एकादशी महामहोत्सव संपन्न.. दमोह आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति नामदेव समाज दमोह के द्वारा एकादशी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नामदेव समाज के द्वारा एकादशी पर समाज की एकादशी महोत्सव मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई, संतोष नामदेव नया बाजार नंबर 5 के निवास स्थान पर एकादशी महोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर जबेरा से भाजपाकी नवीन जिला कार्यकारिणी में समाज के रानू नामदेव को जिला मंत्री नियुक्त होने पर समाज के द्वारा स्वागत वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। 
सर्वप्रथम नामदेव जी महाराज के समक्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रानू नामदेव जिला मंत्री भाजपा के द्वारा दीप प्रचलित किया गया। इसके उपरांत समाज के अध्यक्ष राजू नामदेव के द्वारा संत नामदेव जी महाराज की एकादशी महत्व की कथा का वर्णन किया गया। कथा के उपरांत उपस्थित सभी समाज बंधुओ के द्वारा एक स्वर में एक साथ श्री नामदेव चालीसा का पाठ किया गया। नामदेव चालीसा पाठ के उपरांत नव नियुक्त जिला मंत्री रानू नामदेव का पुष्प हार से उपस्थित समाज बंधुओ के द्वारा स्वागत किया गया। समाज के अध्यक्ष राजू नामदेव के द्वारा शॉल एवं श्रीफल से संपूर्ण नामदेव समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।
महाराजा अग्रसेन का चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन.. दमोह।  महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों के क्रम में आज अग्रवाल धर्मशाला दमोह में महाराजा अग्रसेन का चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन समिति अग्रवाल जन जागरण समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि बच्चों के अंदर छुपी कला के प्रदर्शन को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे बच्चे पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्र में भी अपनी रुचि रख सकें जजमेंट शहर के युवा पेंटर लकी सोनी ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के उपाध्यक्ष राजबहादुर अग्रवाल संदीप अग्रवाल  तरुण मंच अध्यक्ष दीपक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल अंजली ज्योति कांति रिद्धि निशा करुणा रानू गुंजन गौरी पूर्वी परी पीहू नित्या नाव्या ऐश्वर्या रज्जो सौरभ अग्रवाल दीपक अग्रवाल रम्मा शशांक अग्रवाल अंशुल अग्रवाल रुचिता अग्रवाल नितिन अग्रवाल अंकित अग्रवाल दीपांशु अग्रवाल संकेत अग्रवाल अनुज अग्रवाल प्रथमेश  अग्रवाल सरस अग्रवाल अनमोल अग्रवाल सक्षम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments