दमोह। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा दमोह के पीएम श्री शासकीय ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव स्मृति पीजी महाविद्यालय के सभा कक्ष में व्याख्यान का आयोजन किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्र आराधन के 100 वर्ष विषय पर ये व्याख्यान आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ बिलासपुर से पधारे भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के संयुक्त महासचिव पूर्णेन्दु जी भट्ट मौजूद रहे इन्होंने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और तत्कालीन देश की परिस्थिति और संघ के संघर्ष पर प्रकाश डाला।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सुनील जी कोठारी ने की, उन्होंने भी उपस्थित सदन को संबोधित करते हुए देश निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक डॉ विक्रांत चौहान मौजूद रहे वही भारत विकास परिषद शाखा दमोह अध्यक्ष दीपक सिंघानिया ने कार्यक्रम के आयोजन और प्रयोजन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय सचिव राजीव कृष्ण बिरथरे मौजूद रहे जिन्होंने अतिथियों का स्वागत किया भारत विकास परिषद दमोह के प्रतिवेदन को शाखा सचिव विक्रम सिंह राजपूत ने प्रस्तुत किया,वहीं वंदे मातरम गीत श्रीमती विभा पलनिटकर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अतिथि परिचय संस्कार प्रमुख भूपेंद्र जैन में प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ बिलासपुर से पधारे मुख्य वक्ता को सुनने के लिए बड़ी संख्या में दमोह नगर के गणमान्य नागरिकों और श्रोतागणों की मौजूदगी रहीं वहीं, बीते समय आयोजित प्रतियोगिताएं भारत को जानो परीक्षा और समूह गान के प्रतिभागियों को यहां से प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया.. इस कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद शाखा दमोह के उपाध्यक्ष आदित्य चौरसिया उपाध्यक्ष प्रशांत शेंडेय, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सचिन यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र ताम्रकार, सह सचिव राकेश चौरसिया, संस्कार प्रमुख भूपेंद्र जैन डॉ ब्रजेश कुलपरिया,पंकज खरे सौरभ खरे मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष सोनी ने किया वहीं, कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय सचिव राजीव बिरथरे ने सभी का आभार माना।
इस हेतु विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, एवं प्रतिकूलाधिपति श्रीमति पूजा मलैया, श्रीमति रति मलैया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। मौखिकी परीक्षा हेतु डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रो. सुनील कुमार सेन को आमंत्रित किया गया था, उन्होंने पी-एच. डी. मौखिकी परीक्षा विधिवत् सम्पन्न कराई। इस अवसर पर डॉ स्वर्ण कौर अधिष्ठाता, शिक्षा एवं पुस्तकालय संकाय, प्रो. आर. सी. जैन, अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय, डॉ शोभा उपाध्याय, विभागाध्यक्ष, डॉ. विवेक गेडाम, सहायक निदेशक, शोध विकास संकाय, डॉ.रमाकांत त्रिपाठी, डॉ. प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डॉ. वन्दना पाण्डेय, डॉ. हृदयनारायण तिवारी, श्री रणजीत सिंह,श्री महेश सोनी, प्रभात कुमार अहिरवार आदि अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी भी उपस्थित रहे।
प्रयोगशाला शिक्षकों ने DEO को सौंपा मांग पत्र.. दमोह। दमोह जिले के सभी प्रयोगशाला शिक्षकों ने आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर परिवीक्षा अवधि समाप्ति एवं संविप्रयोगशाला शिक्षकों लियन संबंधी आदेश हेतु एक प्रार्थना पत्र सामूहिक रूप से ज़िला शिक्षा अधिकारी दमोह को सौंपा।
गौरतलब है कि 2021 में नवनियुक्त प्रयोगशाला शिक्षको को परिवीक्षा अवधि के उपरान्त एक वर्ष से भी ज्यादा का समय हो चुका है लेकिंग उनके परिवीक्षा समाप्ति एवं संविलियन संबंधी आदेश अभी तक जारी नहीं किये गए हैं जबकि अन्य कई जिलों में आदेश जारी हो चुके हैं।संविलियन ना हो पाने के कारण प्रयोगशाला शिक्षकों को विभाग द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। फलस्वरूप उनको कईआर्थिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। DEO महोदय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए सभी प्रयोशाला शिक्षकों को एक सप्ताह की अवधि में आदेश जारी होने का आश्वासन दिया है।शारदीय नवरात्रि, श्रीराम दल, रावण दहन और विजयदशमी चल समारोह को लेकर बैठक आज.. दमोह।
शारदीय नवरात्रि, श्रीरामदल, रावण दहन, विजयदशमी चल समारोह घंटाघर की
मंचीय व्यवस्था एवं पुरस्कार वितरण में को लेकर श्रीरामजी सेवा समिति
दमोह, सकल हिन्दू समाज जिला दमोह एवं समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों,
समस्त दुर्गा पंडाल के प्रमुखों की कामकाजी बैठक का आयोजन दिनांक 20/09/25
दिन शनिवार की शाम 08 बजे स्थानीय नील कमल गार्डन किल्लाई नाका पर बैठक का
आयोजन किया गया है।किया गया है। जिसमें समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष,
समस्त दुर्गा पंडालों के मुखिया, समस्त अखाड़ों के उस्ताद, श्रीरामजी सेवा
समिति दमोह के सेवादारों एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के पदाधिकारियों से
बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। जिसमें आप सब की उपस्थिति
प्रार्थनीय है।
मां की आराधना में जुटी अग्रवाल महिला महासभा.. दमोह। देश और दुनिया में जहां सभी लोग मां की आराधना में जुटे हुए हैं वहीं अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा भी लगातार कई वर्षों से माँ की आराधना गरबा महोत्सव के रूप में की जाती है जिस क्रम में लगातार इस वर्ष भी अग्रवाल महिला महासभा व अग्रवाल समाज की महिलाओं युवतियों के साथ मिलकर विशाल गरबा महोत्सव का आयोजन नवरात्रि पर्व पर करने जा रही है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है इसके पूर्व ग़रवा महोत्सव का आयोजन अग्रसेन जयंती के दिन भी नवरात्रि के पहले दिन बैठकी मैं किया जावेगा
अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि इस बार गरबे में कुछ अलग देखने को मिलेगा जिसमें एक प्रोग्राम बच्चों के द्वारा एक प्रोग्राम युवतियों के द्वारा और एक प्रोग्राम महिलाओं के द्वारा विशेष रूप से दिया जाएगा इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन गरबा महोत्सव के रूप में किया जाएगा गरबा महोत्सव में विशेष रूप से सहयोगी युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल महिला महासभा संभागीय उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल नगर अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल सहसचिव वंदना अग्रवाल सांस्कृतिक मंत्री अर्चना अग्रवाल सचिव मंजू अग्रवाल सदस्य नंदिनी रोशनी ज्योति गरिमा मोनिका मंजुला प्रीति रश्मि शैली सहित बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों की उपस्थिति रही।
स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ..दमोह। संस्था रानी दुर्गावती कन्या शाला दमोह में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शाला की छात्राओं के द्वारा स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर का विषय शिक्षित नारी एवं सशक्त परिवार, बेटी है तो जीवन है विषय पर छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक पोस्टर एवं स्लोगन बनाए गए। संस्था प्रभारी श्रीमती पी.एल. त्रिपाठी द्वारा छात्राओ को संबोधित एवं निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।.jpeg)






0 Comments