स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर संगोष्ठी संपन्न
दमोह।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान
में “स्वदेशी से स्वावलंबन” विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी का
शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य
अतिथि श्री मोहन नगर (उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद) ने अपने
उद्बोधन में कहा कि “स्वदेशी आंदोलन हमारे स्वतंत्रता संग्राम से गहराई से
जुड़ा हुआ है। अनेक महापुरुषों ने इसके लिए बलिदान दिया। यदि भारत को 2047
तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है तो केवल चर्चा से नहीं, बल्कि
ठोस कार्य से ही यह संभव होगा। जो ग्राम में उपलब्ध है उसे बाहर से न
खरीदें, जो जिले में बनता है उसे अन्य जिलों से न लाएँ। यदि ग्राहक
दुकानदार से यह कहकर सामान खरीदे कि इससे भारत को लाभ होगा, तो यह भी
स्वदेशी की सेवा है।
कार्यक्रम
की अध्यक्षता श्री गौरव पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि) ने की।
उन्होंने युवाओं को सरकार की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर
बनने का आह्वान किया। विशिष्ट
अतिथि श्री रामलाल पटेल (सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक
संघ महाकौशल) ने कहा कि “हमारे अंदर ‘स्व’ का बोध होना चाहिए—भाषा, भूषा,
भोजन, भजन और भ्रमण सबकुछ स्वदेशी हो। 15वीं शताब्दी तक भारत का वैश्विक
उत्पादन में 35% योगदान था, लेकिन अंग्रेजों ने 45 ट्रिलियन संपत्ति लूटकर
देश को कमजोर कर दिया। युवाओं को रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने
वाले बनना होगा। स्वावलंबी
भारत अभियान के प्रांत समन्वयक कपिल मलैया ने कहा कि भारत विश्व का सबसे
युवा देश है और “52 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार और स्वावलंबन से जोड़ना समय
की मांग है। यदि युवा आत्मविश्वास और जोखिम उठाने की क्षमता रखें तो अपना
व्यवसाय खड़ा कर सकते हैं।
इसी
क्रम में डॉ. सोनल राय (सह महिला कार्य प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच
महाकौशल) एवं श्री बृजेंद्र राठौर (विभाग संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच सागर)
ने भी विचार रखते हुए स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम
की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव ने दी
तथा आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक श्री उमाशंकर उपाध्याय ने किया। संगोष्ठी
में गायत्री परिवार, विवेकानंद केंद्र, विश्व हिंदू परिषद, जिला योग
समिति, स्वयंसेवी संगठन, स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री
सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी
संख्या में नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। अंत
में सभी ने संकल्प लिया कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर ही स्वावलंबन और
आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। संचालन यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल
द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के विकासखंड संबंधित
उमाशंकर उपाध्याय द्वारा किया गया।
लायंस क्लब ने विद्यार्थियों को जरूरी सामग्री का वितरण किया.. दमोह।
आदिवासी बाहुल्य ग्राम मसानडोल में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी के
विद्यार्थियों को शर्ट, पैंट, चप्पल का वितरण लायंस क्लब द्वारा किया गया।
ग्रामवासियों को अच्छी हालत के पुराने कपड़े प्रेस-पैक किये भेंट किए गए।
ग्राम वासियों ने बताया कि गांव तक पहुंच के लिए कोई सड़क या रास्ता न होना
और कृषि योग्य भूमि न होने के कारण काफी पिछड़ापन है। लायन साथी राजेंद्र
सिंह बग्गा, मनोज टंडन, लक्ष्मी अग्रवाल, सुधीर असाटी, राजेंद्र अग्रवाल,
सुशील गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, निशांत चौरसिया, संजीत राय, डॉ.मनीष संगतानी,
दिलीप जैन, अशोक छाबड़ा, सनमीत सिंह जुनेजा के साथ ही शाला के शिक्षक श्याम
यादव और राजेश जैन की उपस्थिति रही।
महासभा द्वारा डायलॉग एवं एक्टिंग प्रतियोगिता.. दमोह।
अग्रवाल धर्मशाला दमोह में मध्य प्रदेश महिला महासभा के द्वारा 1990 के
दशक में फिल्मों पर आधारित डायलॉग एवं एक्टिंग की प्रतियोगिता रखी गई मध्य
प्रदेशमहिला महासभा पूर्व से ही हमेशा नए-नए आयामों पर प्रतियोगिताएं रखती
है इस प्रतियोगिता में दो भागों में प्रतियोगिता रखी गई एक 35 वर्ष से कम
कि बच्चे महिलाएं दूसरा 35 वर्ष से अधिक। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश महिला
महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल जो महासभा के कार्यक्रम
में अत्यंत सक्रिय होती हैं ने इस कार्यक्रम को सजाया ।आज की प्रतियोगिता
का आयोजन मध्य प्रदेश महिला महासभा किया एवं इस प्रतियोगिता की प्रायोजक
श्रीमती रमाअग्रवाल उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला महासभा एवं श्रीमती खुशबू
सुरेखा सदस्य मध्य प्रदेश महिला महासभा एवं निर्णायक की भूमिका में
श्रीमती रोजी बग्गा एवं खुश तिवारी रही जिन्होंने सभी प्रतियोगियों को
सराहा एवं सभी कलाकारों की बहुत तारीफ की और बताया कि सभी प्रतियोगियों
ने अपनी कला से इतना प्रभावित किया है कि निर्णय लेना कठिन रहा है आज के
कार्यक्रम में जुदाई पिक्चर की एक्टिंग की प्रस्तुति श्रीमती रमा अग्रवाल
और खुशबू सुरेखा ने दी, श्रीमती मंजू अग्रवाल और श्रीमती वंदना अग्रवाल ने
सन्यासी पिक्चर की एक्टिंग की, अर्चना अग्रवाल रंजीता ने बीवी हो तो ऐसीएवं
प्रियांशी ने दो कलियां फिल्मों पर डायलॉग दिए वैशाली एवं प्रिया ने उपकार
तथा करुणा निशा ने नसीब अपना अपना पर अपनी प्रस्तुति दी श्रीमती सुमित
अग्रवाल और श्रीमती मंजू अग्रवाल ने फिल्म पूरब और पश्चिम पर अद्भुत
प्रस्तुति दी..
इस कार्यक्रम में श्रीमती राम अग्रवाल
उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला महासभा युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल
उपाध्यक्ष राजबहादुर अग्रवाल संदीप अग्रवाल तरुण मंच अध्यक्ष दीपक अग्रवाल
श्रीमती तारामणि जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजलि अग्रवाल नगर अध्यक्ष श्रीमती
मंजू अग्रवाल सचिव श्रीमती अर्चना अग्रवाल सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती
रिद्धि अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्रीमती निशा अग्रवाल मीडिया प्रभारी
श्रीमती वंदना सह सचिव नेसक्रिय भूमिका निभाई यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य
एवं आनंद में रहा जिसमें समाज की बहिनो और महिलाओं ने बहुत ही बढ़कर हिस्सा
लिया मध्य प्रदेश महिला महासभा सभी पत्रकार बंधुओ सभी व्यवस्था करने वाले
लोगों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है।
KN कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया.. दमोह।
शासकीय कमला नेहरू महिला
महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत गतिविधि में एनएसएस
इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ.जी .पी चौधरी के संरक्षण में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम
अधिकारी भारती चौरसिया एवं समिति सदस्य श्रीमती जया अहिरवार, डॉ शिरीन
खान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक
अधिकारी डॉ. एन .पी . नायक, डॉ रेखा जैन , डॉ. अवधेश जैन, डॉ. मालती नायक,
डॉ राजू अहिरवार, ब्रजेश मौर्य एवं समस्त प्राध्यापक , सहायक प्रध्यापक और
समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। छात्राओं ने
महाविद्यालय कैंपस में श्रमदान किया तथा स्वच्छता अभियान चलाया।
महेश जैन सगरा वालों को पत्नी शोक.. दमोह।
शहर के वसुंधरा नगर निवासी महेश कुमार जैन ( सगरा वाले) रिटायर्ड मध्यांचल
ग्रामीण बैंक की धर्मपत्नी श्रीमती आशा जैन का दिनांक 19 सितंबर स्वर्गवास
हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के सभी वर्ग के नागरिकों ने शामिल होकर
श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि संचय(खारी) दिनांक 21 सितंबर 2025 रविवार को
सुबह 8 बजे होगा एवं 10 बजे देव दर्शन जैन मंदिर वसुंधरा नगर में
है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की
शक्ति प्रदान करे।
स्व. श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्मृति सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को.. दमोह।
स्व. श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्मृति सम्मान समारोह प्रति वर्ष अनुसार
इस बार भी 2 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाशाली छात्र
छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार
प्रदेश, राष्ट्र के योग्यतम व्यक्तित्व के कर कमलों से समारोह पूर्वक
प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में आकर्षक ज्ञान स्मृति रजत पदक, प्रमाण
पत्र तथा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 2025 वर्ष की हायर सेकेण्डरी,
स्नातक, विधि स्नातक, स्नातकोत्तर, एम. फिल., एम.एड. तथा पी.एच.डी. उपाधि
की परीक्षाओं में दमोह जिले में छात्र/छात्राओं को सर्वोच्च अंक प्राप्त
हुए हो उन्हें इस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वे आगामी
25 सितम्बर 2025 तक अपनी अंक सूची, प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित प्रतियाँ
अपना नाम व पता तथा पासपोर्ट साईज का फोटो न्यास मंत्री पंकज हर्ष
श्रीवास्तव एडवोकेट बूंदा बहू मंदिर कॉम्पलेक्स, दमोह के पते पर अनिवार्य
रूप से भेज दें।
वर्ष 2025 की गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में जो दमोह जिले
के एन.सी.सी. के कैटिस सम्मिलित हुए हो वे भी अपना आवेदन पुरस्कार हेतु
प्रस्तुत करें। डॉ.
हीरालाल की स्मृति में प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार हेतु स्नातक स्तर पर
(बी.ए.) इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्रा भी अपना नाम
एवं प्रमाणित अंक सूची भी भिजवाने का कष्ट करें।ज्ञातव्य
है कि जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सेवा निवृत्त
महाविद्यालयीन प्राचार्य प्राध्यापिका का सम्मान भी इस कार्यक्रम का एक
महत्वपूर्ण हिस्सा है।







0 Comments