Header Ads Widget

सोनवलकर स्मृति समारोह में प्रदान किये चंद्रकांत सम्मान.. महामहिम राज्यपाल 05 अक्टूबर को चौरई बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे.. विहिप की जिला बैठक संपन्न, अग्रसेन जयंती के पूर्व शोभायात्रा.. नुक्कड़ नाटक के जरिए ट्रैफिक जागरूकता..

सोनवलकर स्मृति समारोह में प्रदान किये चंद्रकांत सम्मान
दमोह। राष्ट्र के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी समर्पण से और कर्तव्य से ही संभव है तभी एक अच्छे राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है उक्त आशय के विचार जन अभियान परिषद म.प्र. के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पर्यावरण विद् मोहन नगर ने व्यक्त किये। वे स्थानीय पीएम श्री महाविद्यालय के सभागार में 37 वे चंद्रकांत सोनवलकर स्मृति समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम शिवहरे जिला अध्यक्ष भाजपा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय टंडन और विद्या भारती मध्य क्षेत्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विवेक शेडें उपस्थित थे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती एवं स्वर्गीय चंद्रकांत जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से किया गया। सरस्वती वंदना का सुमधुर गायन कुमारी प्रतिभा बंसल ने किया। आयोजन समिति की ओर से मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पाहारो से किया गया। विशिष्ट अतिथि अजय टंडन ने स्वर्गीय चंदू गुरु के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें बहुरंगी व्यक्तित्व की संज्ञा दी। कार्यक्रम अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा स्वर्गीय चंद्रकांत जी सच्चे अर्थों में शहर की शान थे उन्होंने अनेक क्षेत्रों में कार्य करके दमोह को नई पहचान दी। समाजसेवी विवेक शेंडे ने स्वर्गीय चंद्रकांत जी के व्यक्तित्व को प्रेरक बताया और कहां कि पितृपक्ष में पूर्वजों को याद करना, हमारी पावन परंपरा है। समारोह के मुख्य अतिथि मोहन नगर ने अपने गवेषणा पूर्ण संबोधन से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया और कहा कि समुद्र में मोती का जन्म स्वाति नक्षत्र में काफी पीड़ा के बाद होता है आज मोती का प्रतीक है जबकि हम दमोह में 37 वे वर्ष में स्वर्गीय चंद्रकांत जी का पुण्य स्मरण कर रहे है भारतीय ज्ञान परंपरा में अध्यापक, आचार्य और गुरु की पावन परंपरा रही है। उन्होंने भारत चीन युद्ध के समय देश द्वारा किए गए तन मन धन का उल्लेख किया और कहा कि इससे हमारे देश में राष्ट्र के प्रति भावना देखने मिली थी। इसी प्रकार भारत के संविधान में और इसकी प्रस्तावना में हम भारत के लोग का उल्लेख हमें सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन का उदाहरण देते हुए कहा कि संकट के समय देश के नागरिकों का असली राष्ट्रीय चरित्र देखने मिलता है।
देश के नागरिक अपने कर्तव्य के प्रति जितने चैतन्य होंगे कोई भी देश उतना ही मजबूत होगा। देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता उसके नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर है। देश ने कोरोना काल का कठिन समय देखा है उस समय सब एक दूसरे की सहायता के लिए दौड पड़े थे। इसी प्रकार वर्तमान में अमेरिका के साथ व्यापार का तथा 50% टैरिफ का अघोषित विरोध चल रहा है इसका मुकाबला करने के लिए नागरिकों को स्वदेशी की भावना अपनाना चाहिए। साथ ही नागरिकों की कानून और संविधान के प्रति गहरी आस्था होना चाहिए। उन्होने आवाहन किया कि पर्यावरण का संकट, आज के दौर में गंभीर स्थिति में है, पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है इस संकट से बचाने के लिए पर्यावरण जागरूकता, नदी की सुरक्षा, जीव जंतुओं की सुरक्षा और संतुलन आवश्यक है। एक पेड़ मां के नाम अभियान से नागरिक सीधे जुड़ सकते हैं और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा सकते हैं। आज हमारी गिनती विश्व के अग्रणी राष्ट्र में होती है। यह सभी भारतीय नागरिकों की भागीदारी से संभव  हुआ है। व्यख्यान माला में श्री नागर ने कहा कि हमारा देश खान-पान, जाति, धर्म, विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में भगवान राम के अनेक संबोधन है परंतु यह सब एक ही नाम श्री राम के पर्यायवाची हैं। हाल ही में नेपाल में हुई घटना में उस देश की राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान हुआ है, यह वास्तव में राष्ट्र के संसाधन का अपव्यय है। हमें यह समझना है कि देश की सार्वजनिक व्यवस्था, राष्ट्र के संसाधन आदि हमारे धरोहर है, इसकी जिम्मेदारी सभी नागरिकों के ऊपर है। आज हमारी धरती माता, जहरीले रसायन, के कारण बीमार हो गई है, अब हमें प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का और जागरूक रहने का समय है। अब प्रत्येक घर में एक फैमिली किसान होना चाहिए। उन्होंने यातायात के नियम, युवा वर्ग, स्वदेशी अभियान, स्वावलंबी विचार, सामरिक शक्ति आदि अनेक विषयों पर अपनी बात रखी और कहा की हर एक राष्ट्र का अपना एक स्वभाव होता है। हमारे भारत का स्वभाव, सर्वधर्म समभाव और आध्यात्मिक चेतना है। हमारा देश सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना पर काम करता है। 
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा चंद्रकांत सेवा सम्मान 2025 प्रदान किए गए। चिकित्सा क्षेत्र के लिए डॉक्टर श्रीमती मोनिका पालीवाल, शिक्षा व सामाजिक चेतना के लिए श्रीमती अर्चना जैन प्राचार्य, शिक्षा व खेल में नवाचार के लिए प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय जबेरा, संजय बाजपेई को पुरस्कृत किया गया। संस्थागत श्रेणी में कला एवं संगीत के क्षेत्र में उत्थान साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बकायन समिति के संजय पलनीटकर तथा सामाजिक चेतना अल्पविराम के लिए आनंद विभाग टीम जिला दमोह की ओर से र्कीर्तिकाम दुबे, रमेश व्यास, प्रेमलता उपाध्याय, उषा व्यास और कमलेश शुक्ला को स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन वरष्ठि रंगकर्मी राजीव आयाची ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ के.के दुबे और सुशील कुमार नामदेव ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नगरीकगण एवं महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की पवित्र भावना की सराहना की गई।
महामहिम राज्यपाल 05 अक्टूबर को चौरई बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे.. दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा में बड़े कार्यक्रम होते रहे हैं चाहे मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक,राष्ट्रपति जी का आगमन,मुख्यमंत्री जी का आगमन या बड़े बड़े मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह हो इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने अब 05 अक्टूबर 2025 को महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी को आमंत्रित किया है जो जनपद जबेरा के ग्राम चौरई ऊपर पहाड़ पहुंचेंगे और 100 लाख रूपये की लागत से बने बड़ा देव मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर मंत्री के निज निवास नोहटा में आदिवासी समाज की बैठक का आयोजन किया गया और रूप रेखा तैयार की गई।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जन्म जयंती के अवसर पर महामहिम राज्यपाल जी का आगमन होगा और 100 करोड़ रुपए की लागत से बने मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे। आने वाले समय में महादेव घाट रोड़ में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति एवं तेंदूखेड़ा क्षेत्र में अमर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस बैठक में चौरई ठाना धर्माचार्य आनंद शाह इरपाचे, धर्माचार्य करोड़ी शाह धुर्वे गौड़ समाज महासभा जिला अध्यक्ष धीरज सींग, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली, ब्लॉक अध्यक्ष जयसींग कडोपा, जबेरा सरपंच शिवलाल धुर्वे, जयस के प्रदेश मंत्री श्रीकांत पोर्ते, अनूसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर सींग जूदेव तेंदूखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र टेकाम, गोड़वाना स्टूडेंट यूनियन जिला अध्यक्ष प्रदीप मरकाम,अजय सींग जनपद सदस्य,प्रकास धुर्वे सरपंच, आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष पीएस टेकाम,इमरत सींग धुर्वे सरपंच प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक किशन तलैया पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न.. दमोह  विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री द्वारा आचार पद्धति से बैठक प्रारंभ की गई । बैठक में  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक भैय्यन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अजय खत्री, विश्व हिंदू परिषद जिला संगठन मंत्री द्वारका मिश्रा, विभाग मंत्री नरेंद्र जैन, जिला मंत्री शम्भु विश्वकर्मा की उपस्थिति रही ।
बैठक के मुख्य विषय संघ शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुई शताब्दी वर्ष के होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत में सभी को जानकारी दी गई सभी कार्य में लगे ऐसी संघ एवं संगठन को अपेक्षा संगठन के होने वाले कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष राम मिश्रा, उपाध्यक्ष बबलू राय, जिला कोषाध्यक्ष संजय रतले, जिला संयोजक गोलू चौबे, सत्संग प्रमुख केशव राठौर, देवेश ठाकुर, उदय सेन, राजकुमार रजक, भरत राय सुशील सेलट, तेजी ठाकुर, राहुल यादव, राहुल सेन, दीपक पटेल, रोहित बाल्मीकि, लकी चौरसिया, रोहित ठाकुर, माधव यादव, बाबू शर्मा, महेंद्र तिवारी, रोहित राय , जगदीश ठाकुर, विकास चौरसिया, लक्ष्मण घोसी, लक्ष्मण यादव,मंजीत लोधी, राजेश केवट के साथ संगठन के सभी आयाम से पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
अग्रसेन जयंती के पूर्व अग्रवाल समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा.. दमोह। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा 10 दिवसीय आयोजन श्रृंखला में रविवार को अग्रसेन मंदिर फुटेरा वार्ड से विशाल शोभा यात्रा शहर के विभिन्न भागों से निकाली गई।  शोभा यात्रा में सबसे आगे दो घोड़े पर सवार सैनिक रहे वहीं घोड़े के पीछे बग्गी पर महाराजा अग्रसेन विराजमान रहे उसके पीछे दूसरी बग्गी में माता लक्ष्मी के रूप में विराजमान रही जिसके पीछे बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की युवतियां महिलाएं और उसके पीछे महाराजा अग्रसेन की झांकी तत्पश्चात बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग युवा वर्ग रहा जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया..
शोभा यात्रा का समापन वापिस अग्रवाल धर्मशाला में किया गया जहां सामाजिक भोज का आयोजन किया गया कल अग्रवाल धर्मशाला में शाम 4 बजे से विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों पुरस्कार वितरण महाराजा अग्रसेन की आरती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिला पुरुषों के साथ मुख्य रूप से अग्रवाल सभा दमोह अग्रवाल राधा रमन ट्रस्ट अग्रवाल तरुण मंच अग्रवाल जन जागरण समाज कल्याण समिति अग्रवाल महिला मिलन समिति अग्रवाल महिला महासभा समिति अग्रवाल युवा एकता मंच के पदाधिकारी की विशेष रूप से उपस्थित रही। 


नुक्कड़ नाटक के जरिए ट्रैफिक नियमों के पालन के फायदे बताएं.. दमोह। मुक्ति सामाजिक एवं संस्कृति मंच के कलाकारो के द्वारा यातायात प्रशासन के तत्वाधान में यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जबेरा तेजगढ़ तेंदूखेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक किए गए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बतलाया गया कि आपका नशे में रहकर गाड़ी चलाने से आपको तो हानि पहुंच सकती है.
साथ में आप किसी अन्य को भी हानि पहुंचा सकते हैं इसके अलावा हेलमेट क्यों जरूरी है बतलाया गया नाटक की में मुख्य रूप से यातायात के नियमों को पालन करने जैसे हेलमेट लगाना सीट बेल्ट लगाना नशे में गाड़ी ना चलाना।
 इसके अलावा समय पर बीमा करना और यदि कोई व्यक्ति रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त है तो उसकी मदद करना नाटक में अखिलेश गोस्वामी संजय रजक भरत राय बालकृष्णा यादव कृष्णा तिवारी दया पटेल  अनिकेत बसेड़िया ने अभिनय किया l

Post a Comment

0 Comments