ग्राम बिलाई बना नशामुक्ति अभियान का अग्रदूत, अवैध शराब हुई पूर्णतः बंद.. ग्राम
बिलाई बना नशामुक्ति अभियान का अग्रदूत, भगवती मानव कल्याण संगठन के
नेतृत्व में पारित हुआ ऐतिहासिक प्रस्ताव ,चौकी प्रभारी मलखान सिंह/सरपंच
प्रतिनिधि दयाराम जी एवं समस्त ग्रामवासियों की सहमति से हुई अवैध
शराब बंद करा दी गई है।। परमहंस योगीराज
सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन निर्देशन में चल रहे
“नशामुक्त भारत अभियान” को मध्यप्रदेश के सागर संभाग में अभूतपूर्व
जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में दमोह जिले के ग्राम बिलाई में एक
ऐतिहासिक पंचायत बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से नशामुक्त ग्राम पंचायत का संकल्प पारित किया। निर्णय लिया गया कि गांव में शराब बेचने पर 5000 का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। नशा कर गाली-गलौज या उपद्रव करने पर 2000 का जुर्माना लगाया जाएगा। गांजा बेचने तथा सट्टा/खिलाने पर भी 2000 का जुर्माना लगेगा नियम का उल्लंघन करने पर समाज से बहिष्कार और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके
लिए पंचायत स्तर पर एक निगरानी तंत्र भी स्थापित किया जाएगा। यह पहल भारत
को नशा, भय, भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त कर एक
चरित्रवान राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक
में BMKS कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, बिलाई चौकी प्रभारी और बड़ी
संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ग्राम बिलाई को आने
वाले समय में एक आदर्श नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।
एकलव्य विश्वविद्यालय के शोधार्थी को प्रदान की गई पी-एच. डी. उपाधि की संस्तुति.. दमोह।
एकलव्य विश्वविद्यालय में आज प्रथम पी-एच.डी. शोध
प्रबन्ध की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई, शोधार्थी विनय कुमार जैन ने
'आचार्य सुनीलसागर के साहित्यिक अवदान का समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर डॉ.
आशीष कुमार जैन, जैन और प्राकृत अध्ययन विभाग के निर्देशन में यह शोध कार्य
सम्पन्न हुआ। इस हेतु विश्वविद्यालय की कुलाधिपति
डॉ. सुधा मलैया, श्रीमति पूजा मलैया एवं श्रीमति रति मलैया प्रतिकुलाधिपति
का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन
की अध्यक्षता में मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। मौखिकी
परीक्षा हेतु केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल, जैन दर्शन
विभागाध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार जैन को आमंत्रित किया गया था, उन्होंने
पी-एच. डी. मौखिकी परीक्षा विधिवत् सम्पन्न कराई। इस
अवसर पर प्रो. आर. सी. जैन, अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय, डॉ. निधि
असाटी, अधिष्ठाता बेसिक एण्ड एपलाइट साइंस, डॉ. आशीष कुमार जैन, संस्कृत
विभागाध्यक्ष, डॉ. विवेक गेडाम, सहायक निदेशक, शोध विकास विभाग, डॉ.
प्रमिला कुशवाहा, डॉ. वन्दना पाण्डेय, डॉ. हृदयनारायण तिवारी, डॉ. मनीषा
दीक्षित, प्रभात कुमार अहिरवार आदि अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी भी
उपस्थित रहे। जनगणना प्रपत्र में गोंडी धर्म कालम कोड की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन.. दमोह। आदिवासी
अधिकार दिवस 13 सितंबर 2025 शनिवार को अखिल गोंडवाना कोयापुनेम भूमिका
सेवा संस्था संघ जिला दमोह के द्वारा जनगणना प्रपत्र में गोंडी धर्म कालम
कोड की मांग हेतु राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, आयुक्त जनगणना नई
दिल्ली के नाम तहसीलदार रघुनंदन चतुवेदी को सौपा गया। जिसमें जिला अध्यक्ष
बृजेश शाह परस्ते, बबलू शाह मरावी जिला सचिव, बलदेव दादा निरगुआ, कमल शाह
दलपतपुरा, यशवंत शाह, जग्गन पहलवान बंदकपुर, जित्तू शाह धुर्वे, डेलन शाह
धुर्वे पिपरिया, प्रदेश सह सचिव नारायण शाह मरावी, आनंद शाह तिरपाछे, देव
ठाना चौरई, श्यामलाल कुर्सेला, लक्ष्मी तेकाम महिला मोर्चा अध्यक्ष, दिनेश
परस्ते, नरेश कुलहस्ते, अजीत धुर्वे, बीएस धुर्वे, प्रदीप मरकाम, प्रमोद
मरकाम, सुखदेव मरावी, अलम सिंह मरावी एवं हजारों की संख्या में उपस्थिति
रही। उर्दू स्कूल में उमंग उत्सव आयोजन.. दमोह. शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उमंग प्रभारी सोनिका सोनी के मार्गदर्शन में श्रीमती वंदना सोनी
,डा आशा जैन, श्रीमती शशि प्रभा जैन श्रीमती प्रीति जैन श्रीमती रेखा नायक
श्रीमती रानी श्रीवास्तव , इसरार खान, अजय स्वर्णकार, अब्दुल रशीद,
अर्जित खरे, राहुल अहिरवार आफरीन खान, नेहा पटैल एवं आसिफ खान के द्वारा
विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । शासकीय आदेशानुसार इस अवसर पर साहित्य
एवं कला क्षेत्र से विद्यार्थियों को मोटीवेट करने के लिए दमोह नगर के
प्रतिष्ठित एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी युवा नाट्य मंच के संस्थापक
राजीव अयाची ने अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करते हुए छात्रों के सर्वांगीण
विकास हेतु अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ व्याख्याता डॉ अनिल त्रिपाठी ने
उमंग कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए शासन की इस सार्थक पहल की
सराहना की। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता विजेता दसवीं की छात्रा अलफिया ,
चित्रकला प्रतियोगिता विजेता कक्षा दसवीं की छात्रा अफशा रजा एवं क्विज
प्रतियोगिता की विजेता कक्षा बारहवीं से अनम बानों को संस्था प्रमुख डॉ .
नाजिर खान के द्वारा पुरुस्कृत किया गया । अग्रसेन जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन.. दमोह।
देश और दुनिया में महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारी अग्रवाल समाज के
द्वारा जहां जोर-शोर से की जा रही है वहीं दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा भी
लगातार 1986 सन से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन महाराजा अग्रसेन जयंती
के पूर्व अग्रवाल धर्मशाला में किया जाता है इसके पश्चात अग्रसेन जयंती के
दिन सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है इसी क्रम
में दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा भी समाज की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया जा रहा है इसी
क्रम में अग्रवाल जन जागरण समाज कल्याण समिति के द्वारा आज सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल युवा
संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया जिसमें कक्षा छठवीं से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा इस
परीक्षा में भाग लिया गया गणेश
अग्रवाल कपिल अग्रवाल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की परीक्षा
में महाराजा अग्रसेन से संबंधित प्रश्न व दमोह जिले से संबंधित जनरल नॉलेज
के प्रश्न रखे गए हैं कृष्णकांत
रंचित अग्रवाल अनमोल अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा में कुळ 60 क्वेश्चन है
जिसमें 60 मिनट का समय बच्चों को दिया गया है निर्धारित समय 4:30 बजे
परीक्षा प्रारंभ हुई जो की 5:30 बजे पूर्ण हुईपरीक्षा
में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में सान्वी जुगल अग्रवाल प्रिया संजू
अग्रवाल वैशाली संजू नमन राजा रामजी राजेश मानवी मनीष आयुष मनोज अदिति
ओमप्रकाश स्वस्ति गणेश आरुष संजय पूर्वी दीपक अंशिका संजय ने भाग लिया कार्यक्रम
में अग्रवाल समाज के महिला पुरुषों में मुख्य रूप से अग्रवाल तरुण मंच के
अध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिद्धि अग्रवाल निशा अग्रवाल दिशा अग्रवाल अंजली
अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल कल्पना अग्रवाल वंदना अग्रवाल करुणा अग्रवाल जिया
गुंजन नित्या ऐश्वर्या नव्या अदिति समृद्धि गौरी विशेष विराज देवांश सहित
बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं की उपस्थिति रही।
0 Comments