Header Ads Widget

सिध्द चक्र महामंडल विधान में आज 64 रिद्धि विधान का भव्य आयोजन.. राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री द्वितीय चरण में व्यसन मुक्ति संदेश रैली.. श्री विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा का आंवला नवमी पर दिवाली मिलन..

सिध्द चक्र विधान के तीसरे दिन 32 अर्घ चढ़ाए 

दमोह। सिद्धों की आराधना का महापर्व अष्टानिका नगर की सभी जैन मंदिर में भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर एवं सिंघई मन्दिर जी मे श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन 6 नवंबर तक चल रहा है। 
विधान के तीसरे दिन भव्य समवशरण में 32 अर्घ समर्पित किए गए। चौथे दिन शनिवार को 64 रिद्धि-विधान का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। अष्टानीका महापर्व श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आठ दिवसीय भक्तिमय अनुष्ठान के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री एवं ब्रह्चारी स्वतंत्र भैया के निर्देशन में प्रातः बेला में श्री जी के अभिषेक शांति धारा पूजन उपरांत देव शास्त्र गुरु पूजन से विधान प्रारंभ हुआ।
 इस अवसर पर विधान के महापात्रों के साथ इंद्र इंद्राणी एवं श्रावक जनों ने श्री सिध्द यंत्र पूजन करके भक्ति भाव के साथ समोशरण में 16 अर्घ समर्पित किये। इस अवसर पर ध्वजारोहण करता रूपचंद जैन बनवार परिवार, सौधर्म इंद्र राजेंद्र अटल मनीषा, भरत चक्रवर्ती संतोष अविनाशी परिवार, श्रीपाल मैना सुंदरी चंद्र कुमार अभिषेक खजरी परिवार, आनंद लैब कुबेर इंद्र, मुकेश अर्चना जॉन खजरी महायज्ञ नायक परिवार, सुनील बड़े राय यज्ञ नायक, नवीन निराला उर्मिला जैन ईशान इंद्र परिवार मनीष आउटलुक सनत इंद्र परिवार, पदमचंद रानू जैन खजरी द्रव्य पुण्यार्जक परिवार ने मंडल पर बारी बारी से श्रीफल समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
आज नसिया जी मंदिर से श्री महेश दिगंबर एवं तरुण सराफ तथा बड़ा मंदिर से मुनि सेवा समिति के श्रेयांश जैन की विशेष उपस्थिति रही। नन्हे मंदिर जी में विधान व्यवस्था प्रभारी अमरदीप जैन लालू एवं मनीष बजाज ने बताया कि विधान के चौथे दिन शनिवार को 7ः30 बजे से श्री जी का अभिषेक पूजन प्रारंभ हो जाएगा। 
तत्पश्चात 8ः00 बजे से रिद्धि मन्त्रो के साथ 64 शांति धारा संपन्न होगी। शांति धारा के लिए सभी 64 पत्रों का चयन पूर्व में ही किया जा चुका है। 9 बजे से 64 रिद्धि विधान पूजन प्रारंभ होगा। जिसमें शामिल होने की अपील सकल दिगंबर जैन समाज से की गई है।
राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ दमोह का द्वितीय चरण संपन्न.. दमोह।  2 से 5 नवंबर तक  दमोह बड़ी देवी मंदिर परिसर में होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय महायज्ञ का आमंत्रण देने आज गायत्री परिजन व्यसन मुक्ति का संदेश देते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से रैली के माध्यम से निकले।
आगे शक्तिकलश से सुसज्जित वाहन में माइक से यज्ञ में भागीदारी हेतु आमंत्रण देते हुए नशा मुक्ति के नारे लगा कर लोगों को जागृत कर रहे थे। दो दो की कतार में पीले वस्त्र धारी महिला पुरुष हाथों में व्यसन मुक्ति का संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और नारे दोहराते हुए वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। गायत्री गेट से प्रारंभ हुई रैली, बस स्टैंड चौराहा,एवरेस्ट लाज,घंटाघर, आजाद मार्केट, अस्पताल चौराहा, कोआपरेटिव बैंक चौराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ,टंडन बगीचा में समाप्त हुई।
रैली में जिला समन्वयक बी पी गर्ग, पंकज हर्ष श्रीवास्तव, पुनीत मिश्रा,रज्जू दुबे, सूरत अहिरवार, वासुदेव पटेल, भूपेंद्र तिवारी, सिद्धार्थ पटेल,सुनील सैन्य, एस एल खरे, कुलदीप मिश्रा, हाकम सिंह मासाब, राघवेंद्र  नेमा, सुरेश नामदेव,डॉ मनीषा दुबे, विमला नामदेव, सीमा जाट, शीला मिश्रा, पावनी मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
आंवला नवमी पर बड़ी देवी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित.. दमोह। श्री विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा का दिवाली मिलन संपन्न हुआ।सभी महिलाओं ने आवला नवमी के अवसर पर माँ बड़ी देवी जी  प्रांगण में आवले के वृक्ष का पूजन अर्चन किया ।दीप जलाकर दीपोत्सव  हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
ज़िलाध्यक्ष एकता विश्वकर्मा आने वाली देवउठनी एकादशी की सभी को शुभकामनाएँ दी ‎कार्यक्रम में रीना सुषमा संगीता प्रियंका गुड़िया कृष्ण स्वाति दुर्गा राखी ज्योति भावना दीपा साधना कविता आरती सोमाँ अंजना निशा शशि भारती नीलम सहित समाज की और भी महिलाए शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments