Header Ads Widget

श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय समिति ने मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती.. एरियर नहीं मिलने से स्थाई कर्मचारियों में नाराजगी.. सपा प्रदेश अध्यक्ष न्याय रैली में शामिल हुए.. कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सबलोक होंगे दमोह व सिवनी जिले के मीडिया प्रभारी..

औषधालय में मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती..  

दमोह। श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय समिति द्वारा संचालित आयुर्वेदिक औषधालय जैन धर्मशाला के पास में भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर पूजन किया गया। डॉक्टर अनिल चौधरी ने सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया। डॉक्टर अनिल चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क से ही स्वस्थ परिवार, संगठित समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। 

समाजसेवी महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने कहा कि आयुर्वेद एक समग्र प्रासंगिक चिकित्सा पद्धति है जो प्रत्येक बीमारी को जड़ से समाप्त करने का काम करती हैं। अतिथियों का स्वागत जैन धर्मार्थ औषधालय के डॉ एम एम सेन ने किया और आभार ने व्यक्त किया। 
इस आयोजन में जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय समिति दमोह अध्यक्ष मनोज जैन मीनू, पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिल चौधरी, डॉक्टर चेतन जैन, डॉक्टर आई सी जैन, जैन पंचायत महामंत्री पदम चंद जैन, श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय समिति महामंत्री सोनू नेता, नेमचंद बजाज राजेश जैन ओशो, नवीन निराला, मनोज जैन बुंदेला, प्रचार मंत्री महेन्द्र जैन सोमखेड़ा, मुकेश ठेकेदार, आशीष जैन रोहित जैन रिंकू, दीपक जैन, जयकुमार जैन पुरा, अनिल जैन फोटो, डॉ एम एम सेन ने भगवान धन्वंतरि जयंती पर पूजन किया।
एरियर नहीं मिलने से स्थाई कर्मचारियों में नाराजगी..
दमोह। दीपावली में जनजाति विभाग के स्थाई कर्मचारी को एरियर नहीं मिलने से नाराजगी है। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को एरियर का भुगतान हो गया है, लेकिन जनजाति विभाग के कर्मचारियों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है, जो कि अन्याय है। वे जल्द ही कलेक्टर से मिलकर इस मामले को उठाएंगे और कर्मचारियों के हित में कार्रवाई की मांग करेंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष न्याय रैली में शामिल हुए.. दमोहसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. मनोज यादव ने दमोह में आयोजित “न्याय रैली” में भाग लिया। यह रैली श्री पुरुषोत्तम कुशवाह जी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र यादव (जबलपुर), अनुशासन समीति प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल बाथम जी, समाजवादी पार्टी दमोह जिला अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम यादव, छतरपुर जिला अध्यक्ष कपूर सिंह यादव, प्रदेश सचिव शेख निजामुद्दीन (गुड्डे खान), योगेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन  सभा, समाजवादी पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजू यादव, राधे यादव, इमरत यादव, निखिल यादव, शीतल राय, देवेंद्र ठाकुर, राजेंद्र यादव सहित सभी समाजवादी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं समस्त कुशवाहा समाज उपस्थित रहे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संदीप सबलोक होंगे दमोह व सिवनी जिले के मीडिया प्रभारी.. दमोह। मप्र कांग्रेस कमेटी ने आज अपने प्रवक्ताओं को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक को दमोह व सिवनी जिले का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कम्युनिकेशन प्रमुख श्री अभय तिवारी द्वारा जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशन एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी की सहमति से प्रदेश कांग्रेस के 44 प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्त किए गए सभी जिला मीडिया प्रभारी अपने-अपने जिलों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जन हित की बातों को प्रभावी रूप से प्रसारित करेंगे तथा संगठन की मीडिया गतिविधियों का समन्वय, क्रियान्वयन एवं नियंत्रण करेंगे। यह नियुक्ति पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को मज़बूती प्रदान करेगी तथा जिला स्तर पर मीडिया प्रबंधन और संचार व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को विश्वास है कि सभी जिला मीडिया प्रभारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ करेंगे।

Post a Comment

0 Comments