संस्कृति मंत्री ने गाई दिवारी किया नृत्य..
दमोह। जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी के निज निवास नोहटा में आयोजित दीपावली कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड की प्रसिद्ध दिवारी नृत्य एवं गायन का का आयोजन हुआ जिसमें मंत्री, सांसद,भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी के साथ दिवारी नृत्य एवं गायन किया।
कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
हम संकल्प लें कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीदें करेंगे मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी.. दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के नोहटा में आत्मनिर्भर को लेकर व्यापारियों सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विधानसभा जबेरा के व्यापारियों सम्मिलित हुए।
मंत्री
श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं की खरीदें करनी
चाहिए जिससे हम आत्मनिर्भर ने एक बनेंगे और प्रधानमंत्री मंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हम आत्मनिर्भर बनकर 2047 तक विकसित देशों की
श्रेणी में शामिल हो सकेंगे। संबोधित करते हुए उन्होंने देखा कि जो उनके
पास जो पेन है उसमें मोडन इन जापान लिखा उन्होंने तुरंत ही उस पेन को अलग
कर दिया उन्होंने कहा आज से में शुरुआत कर रहा हूं।
कार्यक्रम
में मुख्य रूप से दमोह सांसद राहुल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम
शिवहरे,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह,संग्राम सिंह,संतकुमार पाल,
मंदीप यादव, रिंकू जैन सहित व्यापारियों की उपस्थिति रही।
नामदेव समाज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे..दमोह। आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति दमोह जिलाध्यक्ष राजू नामदेव ने
बताया कि दिनाँक 26.10.2025 दिन रविवार को समय सुबह 10 बजे से सर्व नामदेव
समाज की अत्यंत आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय होटल 4 सीजन पॉलिटेक्निक
कॉलेज के सामने जबलपुर नाका होगी। बैठक को सन्त नामदेव महाराज राष्ट्रीय
एकात्मता विश्व महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष भास्कर राव टोंपे एवं
मुख्य समन्वयक अनन्त राव जांगजोड विशेष रूप से सम्बोधित करेंगे। बैठक माह
जनवरी 2026 को दिनांक 17 एवं 18 जनवरी 2026 को रेशमबाग नागपुर में होने
वाले राष्ट्रीय नामदेव दर्जी समाज के अधिवेशन को देखते हुए अत्यंत
महत्वपूर्ण है।
कृष्ण भक्ति में लीन कतकारियों ने किया तुलसी पूजन.. दमोह।
कार्तिक मास के पावन अवसर पर नगर के धरमपुरा वार्ड क्रमांक 39 स्थित चंदन
तलैया मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच कतकारियों द्वारा माता तुलसी
का विधिवत पूजन किया गया। धार्मिक उल्लास और आस्था से सम्पन्न इस
कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में गीत गाकर एवं नृत्य
कर भक्ति रस में स्वयं को समर्पित कर दिया। मंदिर परिसर में हरि नाम
संकीर्तन और राधा रानी के भजनों से पूरा परिसर गूंज उठा। वही तुलसी पूजन के
पश्चात कतकारियां पंडित कुंज बिहारी अवस्थी के निवास पर पहुंचीं, जहां
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक विधि-विधान से तुलसी माता का पूजन
किया गया। ज्ञात हो कि पंडित अवस्थी के घर यह धार्मिक परंपरा निरंतर 86
वर्षों से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ निभाई जा रही है। इस अवसर पर महिलाओं
ने तुलसी परिक्रमा की और भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के भजनों पर नृत्य कर
भक्ति का भाव प्रकट किया। पंडितों ने बताया कि कार्तिक मास का यह कठिन
व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से प्रारंभ होकर अगहन कृष्ण पक्ष की
चतुर्थी तक चलता है। इस समय में व्रतधारी महिलाएं एक माह तक केवल एक प्रकार
का अन्न ग्रहण करती हैं और नियमपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण तथा तुलसी माता की
आराधना करती हैं। प्रतिदिन प्रातः और सायं आरती, भजन एवं कीर्तन का आयोजन
किया जाता है, जिसमें नगर की महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं। इस अवसर
पर पंडित अवस्थी के निवास पर पंडित मुकेश पाठक, रामगोपाल गोस्वामी, शुभम
गोस्वामी, गणेश गिरी तथा विकास पाण्डे, दिवाकर अवस्थी द्वारा पूजन-अर्चन और
संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में श्रीमती गीता अवस्थी,
गंगा अवस्थी, कुसुम अवस्थी , किरण दुबे, वर्षा मिश्रा, राखी मिश्रा , आशा
अवस्थी, प्रीति, रेखा, इंदिरा, गायत्री, उर्मिला मिश्रा, शीला, शकुन
पाठक,उर्मिला चौबे, जानकी, ममता, संध्या, दिव्या, शोभना तिवारी , रचना,
रीता, ललता, गुड्डी, मालती, राधा, रज्जो, शारदा, रामसखी देवलिया, भानुमती
रैकवार, आभा राजपूत, सरला असाटी, विद्या, रश्मि, वंदना, लीला, आरती , विमल
तिवारी, साक्षी, लाजी, कुन्ता, उमा,रमा, जानकी , जानकी ठाकुर, राधा ठाकुर,
कमलाबाई पटैल, इंद्रा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।





0 Comments