महादेव घाट में भगवान बिरसामुंडा जयंती आयोजन
दमोह। आने वाले समय में धरती आबा योजना के माध्यम से हर आदिवासी गांव के विकास की योजना बनी हैं लगभग 02.02 करोड़ रुपए के विकास के काम हर आदिवासी गांव में होंगे इस प्रकार की रचना योजना बनाई गई हैं। यहां पर भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित हो गई हैं लेकिन इसके अनावरण के लिए आने वाले समय में बहुत सारा काम रह गया यह काम जैसे ही पूरा हो जाएगा इसका दिव्य और भव्य कार्यक्रम करके मूर्ति का अनावरण भी किया जायेगा।
यह बात प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने महादेव घाट पर भगवान बिरसामुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के समापन अवसर पर कही। उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 की जन्म जयंती की बहुत.बहुत शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा आदिवासी समाज निरंतर प्रगति करे इस दिशा में सरकार काम कर रही है। सिंगौरगढ़ जैसे छोटे गांव में प्रदेश की कैबिनेट हुई के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों के लिए मंदिर बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की इस मंदिर के लिए कई बार परेशानी आई और अंततः एक करोड़ से अधिक राशि से वहां पर भव्य और दिव्य मंदिर बना है आप सब वहां जाएं दर्शन करें।
मंदिर को और विकसित करने का काम किया जाएगा यहां पर केवल जबेरा ही नहीं अन्य क्षेत्रों से भी लोग दर्शन पूजन करने आएंगेए यह मेरा संकल्प हैं। उन्होंने रानी दुर्गावती जी के उल्लेखनीय कार्यों उनके वैभव की कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा आदिवासी समाज के जितने भी गौरव हुए उनकी मूर्ति स्थापित करने का काम करेंगे। राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की मूर्ति स्थापित कराई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति स्थल को पूरी तरह से विकसित कराया जाएगा बाउंड्री वॉल बनाई जायेगी राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री जी को बुलाकर इसका अनावरण कराया जाएगा दिव्य और भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा ।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा सुखद संयोग है तीन.तीन महापुरुषों के डेढ़ सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं सरदार वल्लभभाई पटेल की डेढ़ सौ वीं जयंती भगवान बिरसा मुंडा की भी डेढ़ सौ वीं जयंती है वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं एक भारत अखंड भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लेकर चले हैं उस कल्पना को साकार करने के लिये और संस्कृति को जीवित रखने के लिये यह क्रम चल रहा है और चलता रहेगा। उन्होंने कहा अभी ग्राम झादा के युवाओं ने सड़क की बात की थी हम उसे भी करेंगे जबेरा विधानसभा के गांव गांव में बच्चों को चिन्हित करके उनको पढ़ाने का काम किया जा रहा है सत्येंद्र जी इस काम में लगे हुए हैं भाव सिंह मासाब मंत्री जी का परिवार शिक्षा से जुड़ा हुआ है सबका संकल्प है इस क्षेत्र को शिक्षित क्षेत्र बनाना है उनको नशे से दूर करना है
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे खड़क सिंह मासाब प्रदीप मरकाम आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आदिवासी समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने अतिथिगणों का पुष्पमाला अंगोछा और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। अतिथियों ने साधु संतों सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं और आदिवासी युवा वर्ग के छात्र.छात्रओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह भरत यादव सतेन्द्र सिंह नर्मदा सिंह एकता श्रीमती खरे सहित जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के नागरिकगण मौजूद थे।
इमलिया में कार्यक्रम संपन्न हुआ.. दमोह। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर दमोह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमलिया में पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक दमोह जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथीए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे रमन खत्री अखिलेश हजारी सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे आदिमजाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक अदिति शांडिल्य भूपति सिंह मरकाम श्यामा ऊरेती रितु पांडे गिरजा साहू कपिल सोनी मोन्टी रैकवार बिल्लू बाधवा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।
दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गयाए ताकि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके। यह दिवस महान आदिवासी क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा जनजातीय समुदाय ने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया है। रानी दुर्गावती राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह मामा टट्या भील और भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों ने देश की अस्मिता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बलिदान दिया।
पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी ने कहा अंग्रेजों के विरूद्ध 1857 से लेकर 1947 तक 90 वर्षो में अनेक युवाओ ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहूति दे दी उनके इस बलिदान ने देश को स्वतंत्रता दिलायी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा नई पीढ़ी को याद रखने की आवश्यकता है जिस प्रकृति को अपना भगवान मानते है प्रकृति पूजक है सनातन की वह जड़ भी है सनातन धर्म वही से प्रकट हुआ है हमारी संस्कृति हमारी पहचान है यह कभी न मिटे इन सभी बातो को ध्यान में रखकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते है। उन्होने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में संघर्ष किये अपना बलिदान दिया और लोगो को संदेश दिया अपने प्रकृति व देश की रक्षा करें।
उन्मुक्त संस्था ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस.. दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था, उनमुक्त सर्वजन कल्याण समाज सेवी संस्था ने भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती के उपक्ष्य में ग्राम हथनी पिपरिया में बृहद संगोष्ठी का आयोजन किया,जिसमे संस्था से राहुल पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है, जो बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है
यह दिन आदिवासी समुदायों के बलिदान और योगदान को मनाने के लिए समर्पित है। जनजातीय गौरव वर्ष बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को चिन्हित करने के लिए 2024-25 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।इस दिवस का उद्देश्य जनजातीय नायकों की विरासत, संस्कृति और योगदान का उत्सव मनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके बारे में जान सकें। जिसमें नारायण पांडे, दयाराम पटेल मेंटर्स, राहुल पाठक, हेमंत पाठक, एवं ग्राम के भाई बंधु माता बहिनोंकी उपस्थिति रही।








0 Comments