Header Ads Widget

सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज 2025.. इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दो मॉडल चयनित.. विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता मूल्यांकन, सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजन.. शशि बाईसा करणी सेना क्षत्राणी, रोहन पाठक पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष बने..

सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज 2025 संपंन

दमोह।  जिले की छुपी हुई उन सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई। इस पहल के अंतर्गत अनुगूँज 2025 नाम से जिले का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय पीजी महाविद्यालय दमोह में आयोजित किया गया। सांकृतिक कार्यक्रम में जिले की विभिन्न संस्थाओं के छात्र.छात्राओं के भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिसे दर्शकों ने इन प्रतिभाओं की सराहना की और शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे संगीता श्रीधर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा प्रचार्य आलोक सोनवलकर नरेंद्र बजाज राजीव अयाची हरीश पटैल कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में आमजन दर्शकगण मौजूद थे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जिले में अनेक ऐसे विद्यार्थी हैं जो गायन नृत्य कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं उन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

उन्हें एक उचित मंच मिला। अनुगूंज के माध्यम से सरकारी एवं निजी स्कूलों कॉलेजों के विद्यार्थियों ने मंच साझा किया । जिले से चयनित लगभग 30 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई हैं। इन प्रस्तुतियों में विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिले में अपनी तरह का पहला प्रयास किया गया है और भविष्य में यह मंच विद्यार्थियों को राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया शुभकामनायें दी।

डीपीएस स्कूल की प्रतिभागी छात्रा विशाखा पालीवाल ने कहा मेरे शिक्षक तपन कुमार साहू है और मेरे द्वारा ओड़िशी नृत्य प्रस्तुत किया गया और मुझे यह मंच पाकर बहुत अच्छा लगा। छात्रा भूमि ने कहा यह मंच पाकर हमको बहुत अच्छा लगा और मैं चाहती हू ऐसा मंच हमको मिलता रहे जिससे हम आगे भी परफॉर्मेंस कर पाए।केंद्रीय विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कटहरे ने कहा यहाँ आज अनुगूँज कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम बहुत अच्छा था मैंने यहाँ प्रस्तुति दी मुझे बहुत अच्छा लगा और ऐसे ही कार्यक्रम आगे होते रहें मैं ऐसी प्रार्थना करती हूँ। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसे प्रोग्राम कराने के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रम जिले में होते रहने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है।

इंस्पायर अवार्ड  राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दो मॉडलों का चयन.. दमोह।  राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में  सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से भुवनेश्वरी चक्रवर्ती एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सोजना विकासखंड पटेरा से राजा प्रजापति के मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में इस वर्ष 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रोटोटाइप का रजिस्ट्रेशन किया था। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को अशासकीय गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कीम नंबर 54 इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम में दमोह जिले के पांच प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मिलित हुए..

जिनमें शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से भुवनेश्वरी चक्रवर्ती सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल पथरिया से पुष्पेंद्र साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोजना पटेरा से राजा प्रजापति शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सोजना पटेरा से दीपेंद्र कुम्हार एवं टीएएस स्कूल दमोह से काशिफा अली ने सहभागिता की। चयनित भुवनेश्वरी चक्रवर्ती के मॉडल का शीर्षक पानी पीने के नलों के लिए एडवांस सुरक्षा कवर है। इस कवर को लगाने से नल पूरी तरह से सुरक्षित होंगे पशु. पक्षी इसे गंदा नहीं करेंगे मक्खी मच्छर नहीं पनपेगे जिससे पानी पीने वाले लोगों को इंफेक्शन एवं अन्य बीमारियों का खतरा नहीं होगा। एडवांस सुरक्षा कवर विशेष रूप से विद्यालय अस्पताल एवं मंदिरों में लगाया जा सकता है यह बहुत ही सस्ता एवं सरल उपाय है जिसे आसानी से उपयोग भी किया जा सकता है।

इसी तरह चयनित दूसरे विद्यार्थी राजा प्रजापति ने ट्रेन्जर मशीन का मॉडल बनाया जो श्रमिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। भारी सामान लाने ले जाने में इसका उपयोग श्रमिक आसानी से कर सकेंगे जिससे उन्हें पीठ एवं गर्दन में दर्द नहीं होगा इसमें फोल्डेबल छाता पंखा टॉर्च और मोबाइल चार्जिंग के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट भी लगाई गई है। अब यह दोनों प्रतिभागी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे इसके लिए भारत सरकार से उन्हें 25.25 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त होगी । विद्यार्थियों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा डीपीसी मुकेश द्विवेदी एडीपीसी शैलेंद्र असाटी जिला विज्ञान अधिकारी मोहन राय डॉ आलोक सोनवलकर एवं समस्त संस्था परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मार्गदर्शी शिक्षकों में प्रमुख रूप से प्राचार्य सुलक्षणा हजारी सोजना प्राचार्य अर्चना पटेल मार्गदर्शी शिक्षक बहादुर सिंह ठाकुर सरदार पटेल स्कूल सूर्यकांत कोरी हायर सेकेंडरी स्कूल सोजना आशीष कुमार पटेल सरस्वती शिशु मंदिर पथरिया एवं प्राची परिहार टीएएस स्कूल ने बहुत ही शानदार तरीके से भूमिका का निर्वहन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में सभी मार्गदर्शी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ मूल्यांकन.. दमोहविधायक पेंटिंग प्रतियोगिता अंतर्गत शहर में की जा रही पेंटिंगों के मूल्यांकन हेतू समिति का गठन किया गया था जिसमें पारदर्शिता के साथ उत्कृष्ट छात्र, छात्राओं द्वारा की गयी पेंटिग का चयन किया जा सके। समिति में निम्नांकित सदस्य आमंत्रित किये गए।

मूल्यांकन समिति में प्रमोद कुमार गांगरा संयोजक विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता, डॉ मीरा माधुरी महंत, हेमंत पाठक सचिव उन्मुक्त संस्था,उमेश तिवारी शिक्षक, श्रीमती तृप्ति जैन समाज सेवी, जिसमें सभी सदस्यों ने पेंटिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज दमोह से प्रारंभ होकर स्टेडियम की दीवार, के.एन कॉलेज की दीवार, जिला सत्र एवं न्यायधीश महोदय के निवास की दीवार, उत्कृष्ट विद्यालय की दीवार, तहसील ग्राउंड की दीवार पर चित्रकलाओ का मूल्यांकन कर जिसका समापन जसवंत भाई प्रहलाद भाई बीड़ी वाला स्कूल में समापन हुआ किया गया।

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन..  दमोह। छात्रावास परिसर चैनपुरा दमोह में श्री ओंकार प्रसाद मिश्रा एवं श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनजाति कार्य विभाग की जिला संयोजक सुश्री अदिति शांडिल्य और श्री राकेश हजारी जी की उपस्थिति में विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों के परिवार और पूर्व अधीक्षक श्री अनिल नेम श्री बाबूलाल अहिरवार अधीक्षक श्री मुकेश व्यास श्री अबरार खान श्री राघवेंद्र नेम श्रीमती नीता गोस्वामी श्रीमती राधा अहिरवार श्रीमती रानू आर्य श्रीमती कलावती ठाकुर और समस्त अधीक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की उपस्थिति रही कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय एवं आभार लक्ष्मण सिंह सोलंकी के द्वारा किया गया।

 शशि बाईसा बनी करणी सेना क्षत्राणी की जिलाध्यक्ष..  दमोह।  मध्य प्रदेश करणी सेना क्षत्राणी द्वारा दमोह जिला निवासी शशि बाईसा को प्रदेश संरक्षक एवं दमोह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति से दमोह जिले में अत्यंत हर्ष व्याप्त है अनेक वर्षों से सामाजिक सेवा का संकल्प लेकर मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने वाली शशि बाईसा अब करणी सेना क्षत्राणी मध्य प्रदेश को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों में अत्यंत प्रसन्नता व्याप्त है और उन्हें निरंतर शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है।

इस नियुक्ति पर शशि बाईसा ने कहा कि मैं करणी सेना क्षत्राणी मध्य प्रदेश की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे प्रदेश में संरक्षक और दमोह जिले के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है मेरा प्रयास रहेगा कि मैं संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बना सकूं आने वाले समय में संगठन की नीति और जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर लोगों को जोड़ने का प्रयास रहेगा आप सभी के द्वारा प्राप्त शुभकामनाएं हेतु सदैव आभारी रहूंगी।

रोहन पाठक बने पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष.. दमोह। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी संजय कामले की अनुशंसा पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विभाग की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री मोना कोरव ने दमोह विधानसभा की ग्राम पंचायत बांसा के युवा सरपंच रोहन राजेन्द्र पाठक को दमोह का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है..
वह दमोह जिले की प्रत्येक पंचायत में सक्रिय युवाओ को पंचायती राज ने जुड़कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से जोड़ेगे उनके मनोनयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, लक्ष्मण सींग, सतनाम जुनेजा, गुड्ड़ा नामदेव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा सहित जिले के समस्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षो मंडलम सेक्टरो एवं कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments