सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा 3 को हटा पहुंचेगी
हटा। देशभर में शिवभक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश फैलाती सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा अब अपने अगले पड़ाव के रूप में 3 जनवरी 2026 को हटा नगर पहुंचेगी। यह ऐतिहासिक यात्रा 12 राज्यों और लगभग 140 शहरों से होकर गुजर रही है, जिससे हर स्थान पर श्रद्धा और आस्था का वातावरण निर्मित हो रहा है।मध्यप्रदेश में इस पावन यात्रा की शुरुआत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से हुई थी। जबलपुर, ग्वालियर, रीवा सहित आस पास के क्षेत्रों में भी इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। यात्रा के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ और दिव्य अवशेष लाए जा रहे हैं, जो हटा नगर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उपलब्ध रहेंगे।
3 जनवरी 2026 को नगर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे हटा में धार्मिक उल्लास का माहौल बनेगा। आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीषा लुम्बा ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार यह वही प्रथम ज्योतिर्लिंग है जिसकी स्थापना सतयुग में भगवान चंद्रदेव ने की थी। पौराणिक कथाओं में इसका उल्लेख है कि यह शिवलिंग भूमि को स्पर्श नहीं करता था और वायु में स्थित रहता था, जो इसकी अद्भुत दिव्यता को दर्शाता है।
इतिहास के अनुसार, वर्ष 1026 में महमूद गजनी के आक्रमण के दौरान यह ज्योतिर्लिंग खंडित हो गया था। इसके बाद एक अग्निहोत्री ब्राह्मण परिवार इन पावन अवशेषों को दक्षिण भारत ले गया और पीढ़ियों तक गुप्त रूप से सुरक्षित रखा। वर्ष 1924 में कांचीपीठ शंकराचार्य चंद्रशेखर सरस्वती जी ने इन्हें सौ वर्षों तक गोपनीय रखने का निर्देश दिया था। सौ वर्ष पूरे होने के बाद कुंभ से पहले ये अवशेष बेंगलुरु में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी को सौंपे गए। हटा में 3 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से ब्लॉक ऑफिस के सामने बालाजी कंस्ट्रक्शन ग्राउंड में रुद्राभिषेक एवं सामूहिक रुद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा एवं सभी भक्त जन दिव्य ज्योतिर्लिंग दर्शन 11 बजे से 3 बजे तक कर सकेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक आशुतोष सुहाने वरिष्ठ स्वयंसेवक राजबहादुर पटेल, उदयभान पटेल, गौरव सिंघई, बंटी सुहाने, भगवान दास पटेल,अनिल कुशवाहा सहित आर्ट ऑफ लिविंग के सभी स्वयं सेवकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिवभक्ति, सांस्कृतिक जागरण और आध्यात्मिक ऊर्जा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस दिव्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है।
सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत.. दमोह। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व राजयसभा
सदस्य रामनारायण साहू के आदेशानुसार, मुख्य सरंक्षक माननीय प्रधानमंत्री
जी के भाई प्रहलाद मोदी जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष
उमेशनन्दलाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने सत्येंद्र साहू को
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
किया है।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मे सत्येंद्र साहू जी को कार्यकारी
अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई शुभकामनाएं समाज के वरिष्ठ जनो ने प्रेषित
की है। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी का आभार करते हुए कहा कि यह दायित्व समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, एकता एवं जनकल्याण के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा ऐसा हमारा पूर्ण विश्वास है। आप
सभी के नेतृत्व में महासभा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा.और बहुत
जल्द नरेंद्र साहू जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सम्पूर्ण प्रदेश में
जिलों में कार्यकारिणी गठन कर भोपाल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
करेंगे है।
कांग्रेस की जिला समन्वय समिति की बैठक आज.. दमोह। जिला कांग्रेस
कमेटी द्वारा जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 2 जनवरी को दोपहर 12 बजे
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष मानक पटेल ने समस्त समन्वय समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि
बैठक में पूव मंत्री एवं जिला काग्रेस प्रभारी हर्ष यादव की उपस्थिति
रहेगी। अतः समय पर उपस्थित रहकर अपने सुझावो से अवगत कराये।
तीन दिवसीय महिला साक्षरता एवं जागरूकता कक्षाऐ प्रारंभ.. दमोह।शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरियां की शिक्षिका शीला पटेल द्वारा 03 दिवसीय महिला साक्षरता एवं जागरूकता हेतु अवकाश छुट्टी के दिनो मे कक्षाओं की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे उपस्थित हुई और उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया। शीला पटेल का इस तीन दिवसीय कार्यशाला उद्देश्य महिलाओं में साक्षरता के साथ.साथ उन्हें नशा मुक्ति बाल.विवाह महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के साथ उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी देना है। आज के कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं की उपस्थिति रही।
नए वर्ष के उपलक्ष में 24 घंटे के पाठ का आयोजन.. दमोह। धर्म
सम्राट योग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान की असीम कृपा
से दमोह जिले में नए वर्ष के उपलक्ष में 24 घंटे के पाठ 5 घंटे के पाठ 1
घंटे की दिव्यता के अनुष्ठान पूरे दमोह जिले में नहीं अपितु पूरे विश्व में
जनकल्याण के भाव को लेते हुए समाज में परिवर्तन के भाव को लेते हुए यह
कर्म संपन्न कराए जाते हैं। जिस धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा मानवता की सेवा
के प्रति समाज को बढ़ाया जा रहा है जिस पर चलकर के मानवता स्वच्छ सांस लेते
हुए अपने घरों में परिवर्तन करते हुए समाज में परिवर्तन करते हुए धर्म पथ
को अपना रहे हैं जिसमें मनुष्य अपना कल्याण तो करता है पर आगे आने वाले कई
पीढियां का भी भविष्य सुरक्षित हो जाएगा।नए वर्ष के उपलक्ष में दमोह जिले
में हजारों की संख्या में अनुष्ठान संपन्न कराए गए जिसमें भगवती मानव
कल्याण संगठन के लोग बढ़-चढ़के हिस्सा लेकर के मां का गुणगान किया मां के
गुणगान से ही 2025 को विदा करते हुए 2026 में प्रवेश किया तो मां के गुणगान
से ही प्रवेश किया यह है परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान का आशीर्वाद
जिन्होंने इस कली काल में यह मार्ग दिखा करके मां के अनुष्ठानों को संपन्न
करके समाज में परिवर्तन लाना सुनिश्चित किया जहां आज गुरुवार की कृपा से
छोटे-छोटे बच्चे मां गुरुवर के जयकारे लगाते सुबह शाम मां की साधना आराधना
करते और सुबह शाम जय माता की जय गुरुवर की कहते यही तो गुरुवार का परिवर्तन
का मार्ग है जो समाज में परिवर्तन गुरु भगवान डाल रहे हैं वह समझ में देखा
जा रहा है।
नए साल पर गरीबों को दरिद्र नारायण भोज के 26 साल.. दमोह शहर की दरिद्र नारायण भोज संस्था के द्वारा नए साल के अवसर पर गरीबों को भोजन खिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही जिन्होंने भरपेट भोजन किया और इस संस्था को धन्यवाद दिया। पिछले 26 सालों से दरिद्र नारायण भोज नाम से बनी इस संस्था के द्वारा प्रतिदिन गरीबों को भोजन कराया जाता है। साथी पितृ पक्ष के अवसर पर विशेष रूप से इस आयोजन को बड़े रूप में किया जाता है। साथ ही जरूरतमंदों को कपड़े भी दिए जाते हैं।
इसी क्रम
में गुरुवार दोपहर बस स्टैंड के समीप यह भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया
गया। सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा
है इसमें सैकड़ो की संख्या में गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। संस्था
के अध्यक्ष अजय नामदेव ने बताया की दमोह शहर परिवार के द्वारा उनको यह
मदद दी जाती है। जिससे वह आज इस काम को निरंतर 26 सालों से करते आ रहे
हैं। उन्होंने कहा गरीबों को भीख मत दीजिए बल्कि उन्हें भोजन खिला दीजिए।
ताकि उनकी आत्मा प्राप्त हो जाए।
इसी उद्देश्य को लेकर 1999 में उनके व
उनके कुछ साथियों ने दरिद्र नारायण भोज नाम से यह संस्था बनाई थी जो पिछले
26 सालों से निरंतर इसी तरह गरीबों को भोजन कराती आ रही है। आयोजन में
शामिल प्रेमलता नीलम ने बताया कि पहले हम लोग 11 सदस्य इस संस्था में शामिल
थे आज यह परिवार काफी बड़ा हो गया है और हमें बड़ी खुशी होती है जब हम
गरीबों को भीख ना देकर उन्हें भोजन खिलाते हैं। उन्होंने सभी से अपील भी
की है कि यदि उन्हें कोई गरीब दिख जाए तो उसे पैसे की भीख ना देकर भोजन
खिला दें क्योंकि भजन से अच्छा दान कोई नहीं है। इस कार्यक्रम में अरुण
टंडन,आरबी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।



.jpeg)


0 Comments