Header Ads Widget

मुनिश्री प्रमाणसागर जी का कुंडलपुर में मंगल प्रवेश आज.. बनवार में नव वर्ष में होगा महा मस्तकाभिषेक.. दिव्यांग वृद्धजनों को कंबल, हेलमेट बांटे, जया ठाकुर ने किया रक्तदान.. अभिषेक सिंघई जनपरिषद के राष्ट्रीय सचिव, सुनीता सोनी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी..

मुनि श्री प्रमाण सागर का कुंडलपुर में मंगलप्रवेश आज

दमोह। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का दमोह से विहार होकर आमखेड़ा में रात्रि विश्राम हुआ। प्रातः आमखेड़ा से  विहार करते हुए मुनि श्री संघ हिंडोरिया ग्राम पहुंचा। जहां पर मुनि श्री ससंघ की आहार चर्या संपन्न हुई। सामायिक पश्चात मुनि श्री ससंघ हिंडोरिया से विहार करते हुए पटेरा में रात्रि विश्राम करेंगे। साल के आखिरी दिवस 31 दिसंबर को मुनिश्री ससंघ की आहारचर्या पटेरा में संपन्न होगी।
दोपहर में सामयिक उपरांत मुनि श्री ससंघ का कुण्डलपुर की ओर विहार होगा। रास्ते में जनसमूह के साथ सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में मुनिश्री ससंघ की भव्य अगवानी की जाएगी जहां दमोह जिले के विभिन्न नगरों गांवों से आये  महिला मंडल ,बालिका मंडल, युवा मंडल, ढोल नगाड़े, पाटन एवं मुड़िया की बैंड पार्टी, ध्वज पताकायें आकर्षक रंगोली सजाकर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा भव्य अगवानी की जाएगी। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया आचार्य पदारोहण के पश्चात मुनिसंघ दो साल पश्चात कुंडलपुर के बड़ेबाबा के दर्शन करेंगे।
मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कुंडलपुर की ओर विहार करते हुये कहा कि हमारा जीवन भी दो तरह की धाराओं में बंटा हुआ है एक वह है, जो पूर्णतः को प्राप्त होता है, तथा एक वह जो भृष्ट होकर नष्ट हो जाता है। जो नदी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रभाहित होती है, वह  अपने लक्ष्य की ओर पहुंच समुद्र बन जाती है, ओर वही नदी यदि अपने लक्ष्य से भटक जाये तो वह नदी न होकर पोखर में बदल जाती है, उसी प्रकार हमारा जीवन है शतत प्रवाह लक्ष्य की ओर ले जाकर इस क्षुद्र जीवन को विराट स्वरूप प्रदाता करता है,वंही यदि यह एक स्थान पर ठहर जाऐ तो विराट स्वरूप को भी क्षुद्र बना सकता है। मनुष्य को आगे बड़ना है, तो कर्मशील और उत्तशाही और कर्मठ बने और अपने लक्ष्य को पाने के लिये प्रयत्नशील रहे। 
नव वर्ष पर मुनिसुब्रतनाथ जी का महामष्तिकाभिषेक 
दमोह दिगंबर जैन मंदिर बनवार में नववर्ष के उपलक्ष्य पर समाधि सम्राट आचार्य विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य मुनि श्री सुख सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बनवार में विराजमान प्राचीन मूलनायक मुनिसुब्रतनाथ भगवान का महामष्तिका अभिषेक 1 जनवरी को सुबह होने जा रहा है।
इसके साथ ही सुबह ध्वजा रोहण, प्रभात फेरी, नित्य अभिषेक 108 कलशो से अतिशयकारी प्राचीन मूलनायक मुनि सुब्रतनाथ भगवान का महामष्तिका अभिषेक, मुनिसुब्रतनाथ विधान, पूजन, एवं सामूहिक महाआरती, एवं मुनि श्री के मंगल प्रवचन आदि धार्मिक अनुष्ठान मुनि श्री सुख सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होने जा रहा है जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी बंधु सादर आमंत्रित है।बाहर से आने वाले धर्म प्रेमी बंधुओं की समुचित व्यवस्था समाज द्वारा की गयी है। 
दिव्यांग वृद्धजनों को कंबल, गर्म कपड़े, हेलमेट वितरण 
दमोह। विश्व विकलांग दिवस पर बहु उद्देशीय निशक्त कल्याण परिषद एवं महात्मा गांधी वृद्धजन आयुष अस्पताल के तत्वावधान में आशीर्वाद गार्डन में एक कार्यक्रम किया गया। जिसका शुभारंभ परिषद की प्रधान निर्देशिका गिरजा बाई चतुर्वेदी जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथि मनु मिश्रा, संजय सरवरिया, राकेश अग्रवाल, विद्यासागर पांडे रहे। निर्देशक जागेश्वर महाराज, डॉ केदार शर्मा, दीपक सेन, जी.डी.नामदेव, राजकुमार नामदेव, सरोज चतुर्वेदी, कुलदीप नामदेव, जागेश्वर सिंह लोधी, विश्वदीपक, राधा सोनी,  ब्रह्मदीपक नामदेव एवं आयुष अस्पताल प्रमुख डॉ. कार्तिक शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही।
 परिषद अध्यक्ष एल पी नामदेव के द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभी अतिथियों का फूल माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए, वहीं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एमआर को हेलमेट भी प्रदान किए गए। लगभग 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों को कंबल एवं वस्त्र निशुल्क प्रदान किए गए एवं 50 एम आर को हेलमेट प्रदान किये गए। संचालन संस्था अध्यक्ष एल पी नामदेव द्वारा किया गया। 
जया ठाकुर ने रक्तदान करके महिला की मुस्कान लौटाई
दमोह ग्राम सिमरया समदई की निवासी कौशल्या ऐडाली पति हाकम सिंह गोंड तीन दिन से जिला अस्पताल  में भर्ती हैं जिन्हें गंभीर बीमारी के चलते हालत को देखते हुए डॉक्टर ने ब्लड की आवयश्कता बताई। जिससे परिजन महिला मरीज के लिए खून की खोजबीन में जुट गए इसी समय गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली की पहचान में गोंड समाज की महिला मातृ शक्ति महुआखेड़ा नोहटा निवासी जया ठाकुर ने रक्तदान करने की मंशा जाहिर करते हुए रक्तदान किया। जो कि जया ठाकुर स्वयं एक समाजसेविका के तौर पर एनजीओ में कार्य करती हैं।
रक्तदान करने के बाद उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी समय समय कर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत मंद मरीज की मदद की जा सके। इस नेक कार्य में योगदान देने के लिए मरीज के परिजन तिरु अनरत सिंह ऐडाली जिला अध्यक्ष गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ऐडाली ने मातृ शक्ति जया ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
अभिषेक सिंघई जनपरिषद के राष्ट्रीय सचिव बने  
दमोह ।अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक  संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने , संयोजक रामजी श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव श्री नितिन श्रीवास्तव एवं दमोह चैप्टर के अध्यक्ष श्री बिल्लू बाधवा की  अनुशंसा पर वरिष्ठ एडवोकेट श्री अभिषेक सिंघई को इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है ।
जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं श्री बिल्लू बाधवा के अनुसार जन  परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 37 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर बारह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसआयोजित कर चुकी है । संस्था के इस समय पूरे देश में  300 से अधिक   एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था  प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l
सुनीता सोनी जनसमस्या महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी
दमोह जन समस्या निवारण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश प्यासी ने दमोह जिला अध्यक्ष पवन तिवारी की अनुशंसा पर बांदकपुर निवासी श्रीमती सुनीता सोनी को जन समस्या निवारण संस्थान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जन समस्या निवारण संस्थान का ध्येय जन समस्या को शासन व प्रशासन तक पहुंचना है। जन समस्या निवारण संस्थान ने समाज सेवा में अग्रणी रहकर एक अलग पहचान स्थापित की है। महिलाओं के उत्थान हेतु उन्हें कानून की निशुल्क जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क कानूनी मदद करना तथा उनके स्वावलंबन की दिशा में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान करना, असहाय एवं गरीब वर्ग के इलाज से वंचित रह जाते हैं उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सिविल लगाकर निशुल्क इलाज एवं दवाइयां प्रदान की जाती हैं।
समाज सेवा के साथ देश सेवा का संकल्प लिया गया। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर संस्थान कार्य कर रही है सुनीता सोनी के जन समस्या निवारण संस्थान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनने पर श्रीमती राजेश्वरी सोनी, श्रीमती रितु पांडेय, श्रीमती शैलजा हजारी, श्रीमती रीता दुबे, श्रीमती तुलसा प्रजापति, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती अनिता मिश्रा, श्रीमती वर्षा नेमा, श्रीमती सुशीला सोनी, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती रति सोनी, पूर्णिमा सोनी, श्रीमती संध्या साहू सहित शुभचिंतकों मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments