Header Ads Widget

रहली के मुरारी पांडेय के विरुद्ध कार्यवाही हेतु ज्ञापन.. आनंद धाम में श्री शत चंडी महायज्ञ, रक्तदान शिविर.. बम्होरी नेत्र शिविर में 185 को मिला लाभ.. महाराजा अग्रसेन की 51वी महा आरती.. केसरवानी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री का आगमन

मुरारी पांडेय के विरुद्ध ब्राह्मण समाज का ज्ञापन

दमोहरहली निवासी मुरारी पांडेय द्वारा हाल ही में सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाली, समुदाय-विशेष (कुर्मी समाज) के प्रति अशोभनीय, आपत्तिजनक एवं उकसाने वाली टिप्पणियाँ की गई हैं। इस प्रकार के वक्तव्य न केवल दो समुदायों के मध्य वैमनस्य फैलाने का कार्य करते हैं, बल्कि जिले की शान्ति-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

ब्राह्मण समाज इस प्रकार की असंवैधानिक, सामाजिक सौहार्द को तोड़ने वाली गतिविधियों की कड़ी निंदा करता है तथा आपसे विनम्र निवेदन करता है कि उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। ऐसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को प्रदान किए जाएँ। जिले की शांति व सामाजिक एकता बनाए रखने हेतु तत्परता से प्रभावी कदम उठाए जाएँ।
ऐसे दारुखोरो का ब्राह्मण समाज खुद वहिष्कार करता है, ऐसी वयान बाजी अपशब्द किसी भी समाज का व्यक्ति किसी भी समाज पर करता है तो उस पर भी कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही की जाए। मांग है कि समाज में शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु इस प्रकरण में शीघ्र उचित कार्यवाही कर न्याय की स्थापना करने का कष्ट करें।

आनंद धाम में श्री शत चंडी महायज्ञ का समापन रक्तदान शिविर का आयोजन..जबेरा आनंद धाम पूरनयाऊ में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक श्री सत चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के यज्ञ नायक दंडी स्वामी कालिकानंद महाराज, यज्ञ संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी राधे चैतन्य जी महाराज, यज्ञ आयोजक कथावाचक पीठाधीश्वर स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा सफल आयोजन किया।
यज्ञ के साथ यहां विशाल मेला लगा जिसमें बड़ी संख्या में जबेरा ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग सम्मिलित हुए। समापन के अवसर पर यज्ञ पूर्णआहुति, मां भगवती की महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समापन के अवसर पर बीएमओ डॉक्टर डी के राय के मार्गदर्शन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आनंद धाम में कियागया। आनंद धाम पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज ने स्वयं ब्लड डोनेशन कर रक्तदान की शुरुआत की।
इसके बाद क्रमबद्ध उनके शिष्य भी लगातार ब्लड डोनेशन करने लगे। मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान गुजरात, उत्तर प्रदेश के शिष्यों ने गुरुजी को देख ब्लड डोनेशन किया। दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हमारा रक्त किसी के काम आए यह बहुत ही अच्छी बात है हम सभी को रक्तदान करना चाहिए हमारे रक्त से किसी का जीवन बच सकता है।उसका जीवन सुरक्षित हो सकता है।ब्लड डोनेशन कैंप में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ यज्ञ में नेत्र से स्वास्थ्य सेवक का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया इसके साथ जबलपुर में ऑपरेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। आनंद धाम परिवार धर्म के साथ मानवता की सेवा के लिए भी तत्पर है।
बम्होरी नेत्र शिविर में 185 नेत्र रोगियों को मिला लाभ.. बक्सवाहा/ बक्सवाहा विकास खण्ड के बम्होरी गांव में प्रतिमाह की भांति इस माह की भी 3 तारीख को निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन शिविर एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 185 नेत्र रोगियों की निः शुल्क जांच हुई। जांच उपरांत 65 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिसमें से 35 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए। 79 मरीजों को निः शुल्क दवा वितरण किया गया।
शिविर के संयोजक मनीष जैन ने बताया कि बक्सवाहा जिले का सबसे दूरस्थ निर्धन ग्रामीण अंचल है। यहां के नेत्र रोगियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए विगत 2002 से बक्सवाहा बडा मलहरा घुवारा भगवा रामटोरिया आदि क्षेत्रों में निः शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन होते आ रहे हैं। इसी क्रम प्रत्येक माह की 3 तारीख को बम्होरी में निः शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाता है। लोगो की इस विकराल समस्या के निवारण के लिए लोगो को अनवरत नेत्र ज्योति प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता भी समाजसेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। दूर दराज से आए ग्रामीणों ने शिविर में जांच कराकर भाग लिया। शिविर में विशेष रूप से चंद्र कुमार जैन सुबोध जैन संतोष जैन किशोरी रजक आदि सहयोग प्रदान किया।
महाराजा अग्रसेन की 51वी महा आरती संपन्न.. दमोह प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा महाराजा अग्रसेन की महा आरती का आयोजन किया जाता है पूरे देश में दमोह से शुरू हुई आरती आज पूरे देश में एक उत्सव बनता जा रहा है सभी जिलों में धीरे-धीरे महा आरती का आयोजन किया जाने लगा है दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा भी 51 की महाआरती का आयोजन पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में संपन्न किया गया जिसमें यजमानी रमेश कुमार संतोष कुमार परिवार के द्वारा की गईसर्वप्रथम भगवान गणेश माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का पूज्य नाचन किया गया इसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया.. 
 प्रसाद वितरण किया गया आरती में मुख्य रूप से अग्रवाल महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल  कालूराम अग्रवाल रमेश अग्रवाल संतोष अग्रवाल प्रभु नारायण अग्रवाल डॉक्टर अशोक अग्रवाल गुरु दत्त अग्रवाल विनोद अन्त राजबहादुर केदार सदानंद मगन अतुल विजय एडवोकेट विनोद नंद किशोर नीरज धीरज रिशित रीतू संगीता मंजू मोनिका पूजा दीप्ति सीता रानी मंजुला आरती अंजलि निशा ज्योति रिद्धि मीतू सीता रानी आशा रानी प्रतिभा सुमन प्रमिला ज्योति सपना अर्चना आदि की उपस्थिति रही।
केसरवानी अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री का दमोह आगमन.. दमोह। केसरवानी अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री का दमोह आगमन हुआ था केसरवानी राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सुनीता गुप्ता के निवास पर एक बैठक रखी गई। जिसमें केसरवानी परिवार दमोह से नगर अध्यक्ष लखन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव दीपक गुप्ता, आशीष गुप्ता, सचिन गिरधारी, प्रदीप, राजेन्द्र गुप्ता, के अलावा नगर महिला अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, लता केसरवानी, अन्नू गुप्ता, ज्योति, माया, प्रियंका, बरखा, आरती गुप्ता, के अलावा समाज के अन्य भाई बहिनों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। वहीं संजय केसरवानी सिलीगुड़ी राष्ट्रीय महामंत्री का सम्मान एवं स्वागत बड़े जोर सोर से किया गया। संजय केसरवानी ने समाज में होने वाले गतिविधियों की रूपरेखा से अवगत कराया गया। वहीं कार्यक्रम का आभार व्यक्त अध्यक्ष लखन गुप्ता के द्वारा किया। 

Post a Comment

0 Comments