Header Ads Widget

अनाथ किसान यात्रा का कलेक्टोरेट में समापन.. KN कॉलेज में विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता.. अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का आगमन.. कादंबरी संस्था से साहित्यकारों का सम्मान.. मुकेश रोहिताश बने प्रदेश सचिव..

अनाथ किसान दण्डवत यात्रा का समापन 
दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने अपनी पक्की सड़क पर दण्डवत करते हुए करीब 40 किलो मीटर लंबी पैदल यात्रा पूरी कर आज दमोह कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी “अनाथ किसान दण्डवत यात्रा” का समापन किया। तीन दिन तक चले इस अनूठे प्रदर्शन में किसान खर्राधाम (खर्राघाट) से दण्डवत करते हुए चल रहे थे और आज दोपहर बाद दमोह पहुंचे। किसानो ने बताया कि यह यात्रा इसलिए निकाली गई क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव के दौरान जो वादे किसानों से किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए। किसान खुद को “अनाथ” महसूस कर रहे हैं, इसलिए यह नाम रखा गया।
किसानों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जिनमें धान का समर्थन मूल्य 3100 प्रति क्विंटल घोषित किया जाए (जो भाजपा के घोषणा-पत्र में था), मक्का का समर्थन मूल्य 2500 प्रति क्विंटल किया जाए (मुख्यमंत्री जी ने स्वयं कहा था), प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों के चुनाव शीघ्र कराए जाएं, ताकि व्यापारियों की मनमानी बंद हो, किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली दी जाए, रात में ठंड और कीट-पतंगों से परेशानी होती है, यूरिया व अन्य खाद का वितरण सिर्फ सरकारी राशन दुकानों से हो, ताकि कालाबाजारी और लाइनबाजी खत्म हो। कवि चंद्रभान सिंह लोधी ने बताया कि इस समय मक्का 1200 रुपये क्विंटल से ऊपर नहीं बिक रहा, बिजली दिन-रात दोनों समय काटी जा रही है और इस साल खाद के लिए घंटों-घंटों लाइन लगानी पड़ी। “सरकार अखबारों और कागजों में किसान-हितैषी बनती है, लेकिन धरातल पर आज भी किसान अनाथ है।”
जिला पंचायत सदस्य दृगपाल लोधी ने बताया कि दमोह के सांसद, विधायक, मंत्री धान,मक्का के उचित दाम ना मिलने पर मौन क्यों है। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो दमोह के सभी बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा। यात्रा समापन पर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किसान अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सकारात्मक जवाब और आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यात्रा में प्रमुख रूप से कवि चंद्रभान सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी, किसान पुत्र दुर्गेश सिंह, एडवोकेट नरेंद्र प्रताप सिंह, राजा अरविंद सिंह, ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रवि सिंह, राजा खान, मुकेश सिंह, नीलेश सिंह, पूरन सिंह, लोकेश सिंह, द्वारका सिंह, निरपत सिंह, नरेश सिंह, मानसिंह यादव, युवा कवि अनुज अंगार, रोहित सिंह, वीर पटेल, राहुल सिंह, पुष्पेंद्र लोधी, अभिमन्यु सिंह, जगत करौंदी सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

सिद्धार्थ मलैया ने कमला नेहरू कॉलेज में छात्राओं को सम्बोधित किया.. दमोह। शासकीय कमला नेहरू कॉलेज में चल रही विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता जिसमें मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया अध्यक्षा गोविन्द प्रसाद चौधरी प्राचार्य के एन कॉलेज व विशिष्ठ अतिथि अजय मिश्रा टाईम प्राचार्य टाईम्स पब्लिक स्कूल रहे जिसमें सिद्धार्थ मलैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदूषण के कारण प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय दिल्ली जैसे शहरों में गंभीर वायु गुणवत्ता की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इन स्कूलों को अगली सूचना तक ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित कर दिया जाता है ताकि बच्चों को उच्च स्तर के वायु प्रदूषण से बचाया जा सके इसलिए हमें अपने स्वस्थ को लेकर सजक रहना पड़ेगा व मोबाइल के अधिक उपयोग से परहेज करने को कहा..

प्रतियोगिता प्रभारी भारती चौरसिया बताया कि के.एन. कॉलेज व टाइम्स स्कूल की छात्र-छात्राएं कर रही हैं अपनी कला का प्रदर्शन यह पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें संस्था का उद्देश्य है कि शहर में शासकीय खाली पड़ी दीवारों में चित्र भर जाने से दीवालो की सुंदरता बढ़ जाएगी अपना दमोह स्वच्छ और सुन्दर लगने लगेगा व छात्र छात्राओं को अपनी कला दिखाने का एक नया अवसर प्राप्त होगा। जिसमे भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, रितेश सोनी, सुरजीत सिंह, जितेंद्र राजपूत, राजकुमार सेन, गीतेश अठया, छुटका दुबे व सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं की सहभागिता रहीं।

अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल पहुंचे दमोह.. संपूर्ण मध्य प्रदेश में अपने अग्रवाल समाज को एकत्रित करने उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए अग्रवाल समाज की एक विशेष संस्था अग्रवाल महा सभा कार्य करती है इसके लगातार विस्तार कार्य पूरे मध्यप्रदेश में बड़ी तेजी से चल रहे हैं इसी क्रम में अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय कमल अग्रवाल जी का दमोह आगमन हुआ जहां अग्रवाल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसके बाद डॉ अग्रवाल की मूर्ति पर भी  माल्याअर्पण किया गया..

 वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल के द्वारा अपने विचार रखे गए जिस पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में अग्रवाल समाज अपने-अपने स्तर पर कार्य करती है इस कार्य को प्रदेश लेवल तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा का गठन किया गया है जिसके द्वारा अग्रवाल समाज के बंधुओ को किसी भी जिले में होने वाली समस्याओं या अन्य किसी भी परेशानी के लिए निवारण का प्रयास अग्रवाल महासभा के द्वारा किया जाता है इसके विस्तार के लिए पूरे प्रदेश में पदाधिकारीयो के द्वारा लगातार संपर्क बनाए जा रहा है दमोह अग्रवाल महासभा भी बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिसके लिए हम उन्हें बधाई प्रेषित करते हैं।

 कार्यक्रम के अवसर पर महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल अग्रवाल महासभा दमोह के उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल महामंत्री डॉ अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल युवा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल उपाध्यक्ष शिवम अग्रवाल महामंत्री योगेश अग्रवाल मंत्री सजल अग्रवाल महिला महासभा से अनुलेखा अग्रवाल अंजलि अग्रवाल संगीता अग्रवाल मंजू अग्रवाल सुनीता अग्रवाल की उपस्थिति रही..
कादंबरी संस्था के माध्यम से साहित्यकारों का सम्मान.. दमोह। जबलपुर संस्कारधानी के शहीद स्मारक भवन में कादंबरी संस्था के माध्यम से स्वर्गीय आशुतोष तिवारी सम्मान से आगरा की सुभद्रा पांडे एवं प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम किशोर पटाखा अलीगढ़ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा भगवत दुबे ने की।
इस कार्यक्रम में देश-विदेश से 127 साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था। स्वर्गीय आशुतोष तिवारी की स्मृति में उपरोक्त साहित्यकारों को शाल श्रीफल सम्मान पत्र और नकद राशि से सम्मानित किया गया। पदमा ओजेद्र तिवारी द्वारा साहित्यकारों को सम्मानित करने का यह तृतीय वर्ष है। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया।
मुकेश रोहिताश बने अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव.. दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए दमोह नगर के पूर्व पार्षद मुकेश रोहिताश को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है..

उनके मनोनयन पर जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, पूर्व जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, प्रदीप खटीक, रावबृजेन्द्र सींग, रजनी ठाकुर, दृगपाल सींग, अजय जाटव ने बधाई देते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में दलित वार्ड के हम और सम्मान की लड़ाई लडेंगे।

Post a Comment

0 Comments