Header Ads Widget

काशी की धरा पर नव दिवस, दमोह का गौरव बन के चमकेगा शिवतत्व.. कुर्मी समाज ने मुरारी पांडे पर की एनएसए की मांग.. पार्षदों के दलबदल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तीखा कटाक्ष.. युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

दमोह का गौरव बन के चमकेगा शिवतत्व..

दमोह। श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा हेतु दमोह के साकेत धाम पीठाधीश्वर श्री महंत श्री भगवान वेदांताचार्य रसिक जी नौ दिन तक काशी प्रवेश पर है जिनके मुखारबिंद से दिव्य शिव कथामृत का रसास्वादन काशी की जनता जनार्दन मूर्त रूप से करेगी ज्ञातव्य हो के अपनी विशिष्ट दार्शनिक शैली में श्री भगवान के द्वारा दमोह के निरंतर विकाश के लिए आध्यात्मिक आयोजन किए जाते है जिसमें  इस बार उनका साथ काशी विरक्त संत समाज के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा में देखने को मिला.. 
बनारस के शिवपुर स्थित रामलीला मैदान में श्रीफलाहारी बाबा संत सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित  इस कथा में रथ पर आरूढ़  कथा व्यास श्री भगवान जी का भव्य स्वागत नौ दिवसीय श्री श्री लक्ष्मीनारायण हुआ साथ ही महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का शुभारंभ एक आध्यात्मिक गरिमा से परिपूर्ण कलश शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी, पं.लवकुश तिवारी एवं रोहित शुक्ला द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के मध्य यज्ञ कलशों का विधिपूर्वक पूजन सम्पन्न कराया गया। कलशयात्रा ने सम्पूर्ण क्षेत्र के वातावरण को श्रीलक्ष्मी नारायण मय एवं शिवतत्व से अनुप्राणित कर दिया। शोभायात्रा के दौरान बग्घी पर विराजमान संत महात्माओं के दर्शन, सिर पर गंगाजल कलश धारण किए १००८ सुशोभित महिलाओं की अनुशासित सहभागिता तथा ध्वज-पताकाओं के साथ चल रहे भक्तों की भक्ति-भावना ने दृश्य को विशिष्ट आध्यात्मिक वैभव प्रदान किया। मुख्य यजमान विनोद दुबे जी है  महंत श्री रामदास त्यागी फलाहारी बाबा ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की मंडप फेरी तथा सायंकाल जनकल्याणार्थ शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा।
शुक्रवार प्रातः 10 बजे अग्निप्रतिष्ठा उपरांत महालक्ष्मी यज्ञ का आरंभ होगा। 5 से 11 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक कथावाचक श्री भगवान वेदांताचार्य जी श्रद्धालुओं को शिव महापुराण का अमृतमय रसपान कराएँगे। 12 दिसंबर को पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में संत सम्मेलन एवं विशाल भंडारे का आयोजन निर्धारित है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा पधारेंगे। शोभायात्रा में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रामदास त्यागी, सहित महंत मोहन दास कोतवाल, श्री महंत रामेश्वर दास मुख्य यजमान विनोद दुबे, मंत्री पुरुषोत्तम जालान, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कमलेश केशरी, सहित अनेक श्रद्धालुगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी से इस आयोजन में भारत की चेतना के रूप में समाहित हो इसलिए ज्ञान की चेतना का हक दिया प्रकाशित किया गया है जिसमें सभी का आमंत्रण अवश्यंभावी है। जिसमें महामंगल सेवा समिति के द्वारा भोजन और रुकने की उत्तम व्यवस्था निःशुल्क है। जिसमें भारत के अलग अलग स्थानों से लोगों का जमावड़ा हो रहा है। 
कुर्मी समाज ने मुरारी पांडे पर की एनएसए की मांग
दमोह। रहली के मुरारी पांडे द्वारा कुर्मी समाज के खिलाफ गालियां देकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध जन्मदिन तेज होता जा रहा है आज कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल महोदय के नाम विज्ञापन सॉफ्टवेयर हुए मुरारी पांडे के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 30/11/2025 को मुरारी पांडे निवासी ग्राम मड़िया सदई तहसील रहली थाना रहली जिला सागर मध्य प्रदेश द्वारा संपूर्ण कुर्मी समाज को एवं किसानो को बार बार सोशल मीडिया पर अपशब्दो का प्रयोग कर अमानवीय भाषा का प्रयोग करते हुए, बेहद गंदी गंदी गालियां दी गई, जिससे संपूर्ण कुर्मी समाज की एवं किसानों की भावनाएं आहत हुई और मुरारी पान्डे द्वारा सामाजिक समरसता को भंग कर समाज मे बेमनुष्यता फैलाने एवं नफरत फैलाने के उद्देश्य से उक्त कार्य किया गया है जो कि बहुत ही गम्भीर सामाजिक अपराध है। ऐसे व्यक्ति के विरूध सागर पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है

जब कि ऐसे खतरनाक अपराधी के खिलाफ NSA की कार्यवाही की जानी थी परन्तु पुलिस द्वारा उसे जान बूझकर संरक्षण दिया जा रहा है जिस कारण समाज में लगातार आकोश फैलता जा रहा है जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने की सभावना बनी हुई ऐसी स्थिती में आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्यावाही किया जाना आवश्यक है। विडियो में धानक समाज, कोरी समाज को भी लक्ष्य कर अपचानित किया गया है। अतः उक्त विषय पर पुलिस अधीक्षक सागर एवं कलेक्टर सागर को आवश्यक निर्देश जारी करते हुये शीघ्र समाधान कराने की कृपा करे।
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दमोह आगमन आज
दमोह। मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष माननीय यश घनघोरिया का 5 दिसंबर शुक्रवार को दमोह नगर आगमन हो रहा है। वह सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करेंगे साथ ही उनका भव्य स्वागत भी किया जायेगा.।

युवा कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी ने सभी कांग्रेस जनो युवा वर्ग से समय पर उपस्थिति की अपील करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष का स्वागत करने तथा उनके ओजस्वी विचारों को सुनकर कार्यक्रम को यादगार बनाने की अपील की है।
भाजपा ने लोकतंत्र की खरीद-फरोख्त को बना दिया सामान्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटैल का तीखा प्रहार..
दमोह। पथरिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के कांग्रेस पार्षद प्रभुदयाल अहिरवार तथा वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद राजकुमारी हेमराज लडिया भाजपा में शामिल हो गए। इस दलबदल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटैल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पहले सरकार खरीदी, फिर विधायक–सांसद खरीदे, अब पार्षद खरीदे जा रहे हैं। भाजपा ने लोकतंत्र की खरीद–फरोख्त को सामान्य बना दिया है और जनता के मत का अपमान उसकी आदत बन चुका है।
पटैल ने कहा कि भाजपा में वर्षों पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है, जबकि बाहर से आए लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके चलते स्वयं भाजपा के पार्षद भी इस्तीफ़ा देने को मजबूर हो रहे हैं। इसी क्रम में दमोह नगर पालिका के मागंज वार्ड क्रमांक 2 के भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता द्वारा दिया गया इस्तीफ़ा भी जिला प्रशासन ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  सुधीर कोचर ने बताया कि पार्षद गुप्ता का इस्तीफ़ा व्यक्तिगत कारणों से दिया गया था, जिसे नियम अनुसार मंज़ूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से संबंधित जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी गई है और आगामी प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments