दमोह।
जिला युवा कांग्रेस द्वारा नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की
बैठक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया के मुख्य आतिथ्य में
जिला युवा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि आज सभी पदाधिकारी
विपरीत परिस्थिति मं जीत कर आये है जब चुनाव आयोग सत्ता का दलाल बना हुआ ळे
तब युवाओं को ही आगे आकर जमीनी लड़ाई लडना होगी। उन्होंने 14 दिसंबर को
राहुल जी के नेतृत्व में दिल्ली में होने जा रही रैली में अधिकाधिक संख्या
में पहुंचने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि युवा
तरूणाई जिले के समस्त ब्लाको से चुन कर आये है वह कभी भी किसी भी समय उनका
सहयोग करने तैयार है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह ने कहा कि
एस.आई.आर. को लेकर सम्पूर्ण जिले में युवा कांग्रेस फर्जी नाम कटवाने और
युवाओं को अधिक से अधिक जोडने का काम कर रही हैं। पूर्व विधायक प्रताप
सिंह, मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, रजनी ठाकुर, प्रदीप पटैल,
वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, रोहन
पाठक, राजेश तिवारी, परम यादव, लाखन सिंह, शमीम कुरैशी, पप्पू कसोटया, रमेश
राठौर, अजय जाटव ने भी युवा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि दमोह भी
उनकी कर्मभूमि है। रफीक खान, अरूण दुबे, प्रवेन्द्र चंद्राकार, संजय सेठ,
अभिषेक यादव, गोपाल रैकवार, उबेद गौरी, अशोक ठाकुर, वीर सिंह, श्रीकांत
पोर्ते, हनी ताम्रकार, सचिन शुक्ला पटेरा, अजय सींग, तरवर सींग, विकास
पाण्डेय, शेख इमरोज, अजय सींग पथरिया, प्रवीण राय जबेरा ने भी नवनियुक्त
अध्यक्ष से कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में सब दिल्ली पहुंचकर अपनी
उपस्थिति देकर इस महाअभियान में शिरकत करेगे। इस अवसर पर विक्की सींग,
श्रीकांत पटेल, नरेन्द्र प्रताप, ए.के.चिश्ती, गजराज सींग इनायत अली जिले
के युवा इकाइयों की उपस्थिति रहीं।
तेंदूखेड़ा में रहली के मुरारी पांडे के खिलाफ ज्ञापन.. रहली विधानसभा के मडिया निवासी मुरारी पांडे के शब्दों से
आहत होकर तेंदूखेड़ा के समस्त कुर्मी क्षत्रिय समाज एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख है कि मुरारी
पांडे ने जो शब्दों में कुशवाहा मुला मुसलमान एवं किसान समाज खेती के सभी
लोग करते हैं इसलिए सभी समाज ऐसे शब्दों आहत है सर्व कुर्मी समाज NSA की
धाराओं के करवाई होना चाहिए कुर्मी समाज के लोगों ने अनुरोध किया कि अगर
NSA के तहत कार्रवाई की जाती है तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह से
कृत नहीं करेगा और सर्व मानव समाज आहत नहीं होगी।
ज्ञापन में लक्ष्मी पटेल कुर्मी क्षत्रिय समाज ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप पटेल युवा ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा एवं अन्य ग्रामों से सर्रा
धनेटा उमरिया मगदूपुरा सारसबगली मानपुरा तेंदूखेड़ा से बड़ी संख्या में
कुर्मी समाज अन्य समाज लोग उपस्थित रहे।
मारूताल व जोरतला धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ.. दमोह। मारूताल धान खरीदी केंद्र व जोरतला धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ व
केंद्र पर आए धान लेकर किसान भाइयों का स्वागत सम्मान भाजपा किसान मोर्चा
के जिला अध्यक्ष एड हरिश्चंद्र पटेल ने किया इस अवसर प्राप्त साथ रहे
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन भाजपा के बांदकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश
सिंह लोधी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष अठिया, अभाना मंडल
अध्यक्ष दान सिंह, राजेंद्र सिंह लोधी जोरतला, उम्मेद सिंह,
धर्मेंद्र मिश्रा के साथ अन्य किसान भाइयों की उपस्थिति रही..
साथ ही दोनों खरीदी केंदो के प्रभारीयो सर्वेयर ऑपरेटर भाइयों से चर्चा हुई खरीदी केंद्र पर किसान परेशान ना हो इस संबंध में सभी अधिकारियों से शासन के नियम अनुसार कार्य करने की कहा गया।
धर्म का स्तंभ पौराणिक विधा में छुपा है- श्री भगवान वेदांताचार्य.. दमोह। जीव मात्र का कल्याण कैसे हो यह एक जीवंत प्रश्न है जो युगों से चला आ रहा है क्योंकि हम जिसमें चराचर जगत विद्यमान है प्राणी मात्र का जीवन एक दर्शन है जिसका आधार धर्म ही है जिसकी संपुष्टि पुराणों में छुपी है जिसमें शिव महापुराण की कथा सुलभता से उसे साकार करती दिखाई दे रही है इस कारण काशी में लाखों शिव भक्त संवाहक के रूप में धर्म के रक्षक बनके विश्व में धर्म ध्वजाथाम कर उसे लहरा रहे है..
जिसमें धर्माचार्य भी है जो अपनी ऊर्जा से सजग प्रहरी बन भगवान मृत्युंजय की साधना करके आत्मज्ञान की दिशा में कदम बढ़ाते है दार्शनिक दृष्टि से धर्माचार्यों, संन्यासियों के पास एक संतुलित दृष्टि है जो सुशासन युक्त राष्ट्रीय भावना की एकता में दिन रात एक कर जन मानस को ज्ञान भक्ति वैराग्य के हित में समर्पित किए हुए है इसलिए राष्ट्र का निर्माण धर्म के नैतिक मूल्यांकन के बिना नहीं। अखंड भारत का निर्माण यही संभव नहीं इसी की चाह में सत्यं शिवम् सुंदरम् का स्वरूप जन मानस में उतारना होगा जिसके लिए नवदिवसीय शिव कथा और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ श्री महंत राम दास त्यागी बाबा शिवपुर के सानिध्य में चल रहा है जिसमें मौलिक सिद्धांतों का उपयोग ही यज्ञ की ऊर्जा में है इसे निष्पादित करना सभी का मूल कर्तव्य है..इस बात की पुष्टि करते हुए भारतीय संतानों को सिखाया जा रहा है कि मंगल ध्वनि का उद्घोष ही पर्यावरण को शुद्ध रखेगा हमें यज्ञों वै प्राणः सूत्र को साकार करते हुए कथा में शिव के जीवन दर्शन को समझना चाहिए जिससे सुख समृद्धि लोगों के मध्य आ कर निवास करे कोई दुखी न हो सभी के कल्याण में समाहित शिव कथा में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रामदास त्यागी, सहित महंत मोहन दास कोतवाल, श्री महंत रामेश्वर दास धनुर्धारी बाबा सियाराम दास यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी, पं. लवकुश तिवारी एवं रोहित शुक्ला मुख्य यजमान विनोद दुबे, मंत्री पुरुषोत्तम जालान, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कमलेश केशरी, सहित अनेक श्रद्धालुगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।शहीद मामा टंट्या भील की जयंती मनाई.. दमोह आदिवासियों के मसीहा भगवान टंट्या मामा जी के 136वी बलिदान
दिवस के उपलक्ष में गौंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान टंट्या मामा जी के चित्र पर पूर्व (अपर कलेक्टर) ति.
नारायण सिंह ठाकुर जी के द्वारा फूल माला के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करके
नमन किया गया। उसके बाद सभी वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र एवं बलिदान पर अपने-अपने विचार रखें एवं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। युवा
प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली ने बताया कि
अनैतिक रूप से अग्रेजों द्वारा कर वसूली एवं सेठ साहूकारों द्वारा आम जनता
पर अत्याचार लूट खसोट करने के विरोध में अंग्रेजी शासन के प्रति बिगुल
बजाया और अपनी माटी के प्रति देश की आम जनता के प्रति अपना जीवन निछावर
करके आजादी में अहम योगदान देकर अमर हो गए।
जिला सचिव महेंद्र सिंह मरकाम
ने कहा कि टंट्या भील जी को मामा की उपाधि इसलिए दी गई थी क्योंकि वाह
बच्चों से बेहद प्रेम करते थे और उनके माता पिता को अपना सगा ओर उनके
अधिकारों की रक्षा करते थे इसलिए उन्हें सभी प्यार से मामा कहकर पुकारते
थे। प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ऐडाली उप सरपंच ग्राम पंचायत समदई ने बताया कि कार्यक्रम में ति. विश्वनाथ सिंह धुर्वे भुमका संघ के संभागीय
अध्यक्ष ति. नारायण सिंह मरावी गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
ति. अनरत सिंह ऐडाली, उपाध्यक्ष ति. श्याम सुंदर सिंह मुख्तियार, सलाहकार
ति. झलकन सिंह सरुता, कोषाध्यक्ष
ति. अशोक सिंह मरावी जी ति. नवल शाह ऐडाली ति.लक्ष्मण मरावी एवं नगर कमेटी
महिला प्रकोष्ठ से ति. प्रेमबाई मरकाम, ति.गोपा ऐडाली, ति.शिवानी मरकाम,
ति. लक्ष्मी मरकाम ति.शांति मरकाम गरिमा मरकाम, आशी ऐडाली, प्रियंका मरकाम
आदि बड़ी संख्या में सगा जनों की उपस्थिति रही।






0 Comments